-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- New Bcci Rule Serious Injury Replacement Player
BCCI ने लागू किया नया नियम, घरेलू क्रिकेट में चोट पर मिलेगा रिप्लेसमेंट
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
Replacement Rule: इस नियम के तहत अगर किसी खिलाड़ी को मैदान पर गंभीर चोट लगती है तो वह आगे मैच में हिस्सा नहीं ले पाएगा। उस खिलाड़ी की जगह टीम समान भूमिका वाला दूसरा खिलाड़ी मैदान में उतार सकेगी।

भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम (फोटो- सोशल मीडिया)
BCCI Rules: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने घरेलू क्रिकेट में बड़ा बदलाव किया है। इस दौरान बोर्ड ने मल्टी-डे मैचों में चोटिल खिलाड़ियों की जगह दूसरे खिलाड़ी को उतारने की अनुमति देने का निर्णय लिया है। बता दें यह नियम अगले घरेलू सीजन से लागू होगा। अब इसे लेकर क्रिकेट हलकों में चर्चा भी शुरू हो गई है।
इस नियम के तहत अगर किसी खिलाड़ी को मैदान पर गंभीर चोट लगती है और वह आगे मैच में हिस्सा नहीं ले पाएगा। दूसरी तरफ उस चोटिल खिलाड़ी की जगह टीम समान भूमिका वाला दूसरा खिलाड़ी मैदान में उतार सकेगी। उदाहरण के लिए यदि बल्लेबाज चोटिल होता है तो उसकी जगह बल्लेबाज ही रिप्लेसमेंट के रूप में उतारा जाएगा। ठीक यही नियम गेंदबाज और विकेटकीपर के लिए भी लागू होगा।
फैसला लेने का क्या रहा कारण?
दरअसल, हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत चोटिल हो गए थे। उसी सीरीज में इंग्लैंड के क्रिस वॉक्स को भी चोट लगी। इन घटनाओं के बाद यह बहस तेज हो गई थी कि आखिर गंभीर चोट की स्थिति में टीम को 10 खिलाड़ियों के साथ क्यों खेलना पड़े। इसी को ध्यान में रखते हुए बोर्ड ने यह नियम लागू किया है।
सम्बंधित ख़बरें
257 रन का टारगेट…इंग्लिश बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजों को बेरहमी से कूटा, टूट गए कई बड़े रिकॉर्ड
इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी टी20 से पहले बड़ा ड्रामा! टॉस के वक्त स्टेडियम नहीं पहुंची टीम इंडिया, क्या है वजह?
Team India Coaching: गौतम गंभीर की कोचिंग टीम में हो सकते हैं बड़े बदलाव, एक सीनियर कोच के जाने की चर्चा तेज
BCCI का बड़ा ऐलान: दिसंबर में नेपाल दौरे पर जाएगी इंडिया A, 3 मैचों की टी20 सीरीज का शेड्यूल जारी
मैच के दौरान यदि कोई खिलाड़ी चोटिल होता है तो ऑन-फील्ड अंपायर और मेडिकल टीम मिलकर स्थिति का आकलन करेंगे। उसके बाद टीम मैनेजर को मैच रेफरी के पास रिप्लेसमेंट का अनुरोध करना होगा। रेफरी की मंजूरी मिलने के बाद ही नया खिलाड़ी मैदान में उतर सकेगा। खास बात यह है कि नया खिलाड़ी केवल उतने ही अधिकार और जिम्मेदारियां निभा सकेगा जितनी चोटिल खिलाड़ी की थीं। यानी टीम को अनुचित लाभ नहीं मिलेगा।
क्या बोले क्रिकेट जगत के दिग्गज?
इस नियम को लेकर प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं। भारत के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने इसका समर्थन करते हुए कहा कि अगर चोट गंभीर है तो टीम को बराबरी का मौका मिलना चाहिए। वहीं इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स का मानना है कि चोट खेल का हिस्सा है और ऐसे बदलाव से टेस्ट क्रिकेट की मूल भावना प्रभावित हो सकती है।
ये भी पढ़ें: ‘अफरीदी कुत्ते का मांस खाया है…’, पाकिस्तानी खिलाड़ी पर इरफान पठान के खुलासे ने मचाया तहलका
घरेलू क्रिकेट को मिलेगा फायदा
BCCI का यह फैसला घरेलू क्रिकेट के खिलाड़ियों के लिए राहत भरा माना जा रहा है। अक्सर देखा जाता है कि किसी खिलाड़ी के चोटिल होने के बाद पूरी टीम दबाव में आ जाती है। अब नए नियम से न केवल खिलाड़ियों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी बल्कि मैच भी प्रतिस्पर्धी बना रहेगा। कुल मिलाकर, यह कदम भारतीय क्रिकेट को आधुनिक और सुरक्षित बनाने की दिशा में अहम साबित हो सकता है। आने वाले समय में यह भी देखने वाली बात होगी कि क्या भविष्य में यह नियम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनाया जाता है या नहीं।
New bcci rule serious injury replacement player
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
राजस्थान प्रेस क्लब चुनाव: कुमार महादेव व्यास चुने गए अध्यक्ष, देखें नई कार्यकारिणी की लिस्ट
Jul 11, 2026 | 09:47 PMPM Modi New Zealand Visit: हाका, कथक और ‘किआ ओरा’ के साथ दिखा भारतीय और माओरी संस्कृति का अनूठा संगम- PHOTOS
Jul 11, 2026 | 09:46 PMNHSRCL Recruitment 2026: भारत की पहली बुलेट ट्रेन परियोजना में 237 टेक्नीशियन पदों पर भर्ती,
Jul 11, 2026 | 09:46 PMमथुरा की कंठी-माला और अलीगढ़ की धातु मूर्तियों को मिला जीआई टैग, नाबार्ड के सहयोग से मिली नई पहचान
Jul 11, 2026 | 09:39 PMमहाराष्ट्र में बिना HSRP नंबर प्लेट वाले 6,718 वाहनों पर हुई कार्रवाई, वसूला गया 8 लाख का जुर्माना
Jul 11, 2026 | 09:37 PMरामायण का ट्रेलर इस दिन देगा दस्तक, रणबीर कपूर के भगवान श्रीराम अवतार का बढ़ा इंतजार, फैंस में जबरदस्त उत्साह
Jul 11, 2026 | 09:37 PMBPSSC Forest Range Officer Vacancy: बिहार में फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर के 16 पदों पर भर्ती, आवेदन 16 जुलाई से शुरू
Jul 11, 2026 | 09:33 PMवीडियो गैलरी

सुप्रीम कोर्ट के भीतर वकील बने सिरफिरे ने जजों पर उछाले कागजात, मुख्य न्यायाधीश को दी गाली! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:31 PM
ईरान पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- हमारी एक हरकत से नक्शे से मिट जाएगा पूरा देश! देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:02 PM
सीलबंद पानी की बोतल में था खतरनाक एसिड, घूंट भरते ही लड़की उगलने लगी खून! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 08:44 PM
आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM
मथुरा में पुलिस को मिली एक सफलता! अपहरण के मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी ओमप्रकाश उर्फ भूरा गिरफ्तार-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:05 PM














