इंग्लैंड क्रिकेट में बड़ा बदलाव! 21 साल का खिलाड़ी बना कप्तान, अनुभव सिर्फ 13 मैचों का

IRE vs ENG: इंग्लैंड को अगले महीने सितंबर में आयरलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है। ईसीबी ने इसके लिए स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है। इस दौरान 21 साल के जैकब बैथल को टीम की कमाल सौंपी गई है।
आयरलैंड के खिलाफ जेकब बैथल को इंग्लैंड के कप्तान नियुक्त किया गया है।
जैकब बेथल (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

England Cricket Team: इंग्लैंड की टीम ने बीते शुक्रवार साउथ अफ्रीका व आयरलैंड के खिलाफ होने वाली सीमित ओवरों की सीरीज के लिए अपनी टीम के स्क्वॉड की घोषणा कर दी। इस दौरान इंग्लैंड टीम के मैनेजमेंट ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के लिए युवा हैरी ब्रुक को टीम की कमान सौंपी है। दूसरी तरफ आयरलैंड के खिलाफ एक युवा खिलाड़ी को कप्तान बनाकर इतिहास रचने की ओर कदम बढ़ा दिया है। जी हां दरअसल हम जैकब बेथेल की बात कर रहे हैं। आयरलैंड के खिलाफ सीरीज के लिए जैकब बेथेल को कप्तान बनाने की घोषणा की है।

आयरलैंड और इंग्लैंड के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज होनी है। इस सीरीज के लिए इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने टीम की कमान 21 साल के युवा खिलाड़ी जैकब बेथेल को सौंपी है। बेथेल 17 सितंबर को जब आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 के लिए फील्ड पर उतरेंगे, तो इंग्लैंड क्रिकेट इतिहास के सबसे युवा कप्तान बन जाएंगे।

इंग्लैंड के युवा कप्तान के रूप में जैकब बेथेल मोंटी बोडेन का रिकॉर्ड तोड़ेंगे। मोंटी बोडेन को 1889 में एकमात्र टेस्ट के लिए इंग्लैंड का कप्तान बनाया गया था। उस समय उनकी उम्र 23 साल थी। 21 साल के बेथेल उनका रिकॉर्ड तोड़ने के लिए तैयार हैं।

मोंटी बोडेन ने इंग्लैंड के लिए दो टेस्ट खेले और 2 पारियों में 25 रन बनाए। वह सरे की तरफ से घरेलू क्रिकेट खेलते थे और 86 प्रथम श्रेणी मैचों की 132 पारियों में 2,316 रन बनाए। इस दौरान 3 शतक और 7 अर्धशतक उन्होंने लगाए। सर्वाधिक स्कोर नाबाद 189 था। इसके अलावा 2 विकेट भी उन्होंने लिए थे।

बात अगर जैकब बेथेल की करें, तो उन्हें इंग्लैंड क्रिकेट का भविष्य माना जाता है। वह तीनों फॉर्मेट में डेब्यू कर चुके हैं। बेथेल बैटिंग ऑलराउंडर हैं और बाएं हाथ से बल्लेबाजी और गेंदबाजी करते हैं। चार टेस्ट मैचों में 271 रन और 3 विकेट, 12 वनडे में 317 रन और 7 विकेट, और 13 टी20 में 281 रन और 4 विकेट जैकब बेथेल के नाम दर्ज हैं।

आयरलैंड के खिलाफ इंग्लैंड का स्क्वॉड- टी20 सीरीज के लिए

जैकब बेथेल (कप्तान), रेहान अहमद, सन्नी बेकर, टॉम बैंटन, जोस बटलर, लियम डॉसन, टॉम हार्टले, विल जैक्स, साबिक महमूद, जेमी ओवरटन, मैथ्यू पॉट्स, आदिल राशिद, फिल साल्ट, ल्यूक वुड।

एजेंसी इनपुट के साथ

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com