-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Ndia Vs New Zealand T20 World Cup 2026 Final Toss And Captains Reaction
अहमदाबाद में टॉस हारकर भी मुस्कुराए सूर्या…पर आंखों में दिखा 2023 का वो पुराना जख्म, VIDEO हुआ वायरल
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
IND vs NZ: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में भारत और न्यूजीलैंड आमने-सामने हैं। न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी, जबकि टॉस के बाद सूर्यकुमार यादव का बयान चर्चा में रहा।

टॉस के वक्त रवि शास्त्री के साथ सूर्यकुमार यादव और मिचेल सेंटनर (फोटो- सोशल मीडिया)
IND vs NZ T20 World Cup 2026 Final Toss: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में भारत और न्यूजीलैंड की टीमें रविवार 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आमने-सामने हुईं। इस खिताबी मुकाबले में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। हालांकि टॉस हारने के बावजूद भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव काफी सहज और आत्मविश्वास से भरे नजर आए।
टॉस के बाद सूर्यकुमार यादव ने साफ कहा कि टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी करने में भी पूरी तरह से सहज है। उनका मानना है कि इस टूर्नामेंट में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अच्छा प्रदर्शन किया है और बड़े मुकाबलों में बोर्ड पर बड़ा स्कोर होना टीम के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।
पहले बल्लेबाजी को लेकर क्या बोले सूर्यकुमार
टॉस के बाद सूर्यकुमार यादव ने कहा कि टीम इंडिया को पहले बल्लेबाजी करने में कोई परेशानी नहीं है और खिलाड़ी इस स्थिति के लिए तैयार हैं। सूर्या ने कहा कि हम पहले बल्लेबाजी करके खुश हैं क्योंकि इस टूर्नामेंट में हमने ऐसा करते हुए अच्छा प्रदर्शन किया है। सेमीफाइनल या फाइनल जैसे बड़े मैच में बोर्ड पर रन होना हमेशा अच्छा रहता है।
सम्बंधित ख़बरें
ICC T20 रैंकिंग में बड़ा उलटफेर: अभिषेक शर्मा को पछाड़कर नंबर वन बने ईशान किशन, बुमराह व गिल का भी जलवा
बारिश में धूल गया इंडिया vs इंग्लैंड T20 सीरीज का पहला मुकाबला, अभिषेक-अय्यर की मेहनत पर फिरा पानी!
Asian Games 2026: टीम इंडिया में चंडीगढ़ की इस जांबाज खिलाड़ी की एंट्री, भारत को करेगी रिप्रेजेंट!
वेस्टइंडीज को रौंदकर 8वीं बार फाइनल में पहुंची ऑस्ट्रेलिया, फाइनल खेलने पर कप्तान ने दिया बड़ा अपडेट
फाइनल के दबाव को लेकर भी सूर्यकुमार यादव ने अपनी बात रखी। उन्होंने संकेतों में 2023 वनडे वर्ल्ड कप फाइनल की हार का जिक्र करते हुए कहा कि टीम अब उस परिणाम के बारे में नहीं सोच रही है और पूरी तरह से नए टूर्नामेंट पर ध्यान दे रही है। उन्होंने कहा वो सब अब इतिहास है। यह एक नया वर्ल्ड कप है और हम इसके लिए काफी उत्साहित हैं।
Classic Ravi Shastri energy at the toss! 😍 🚨 The coin toss goes Mitchell Santner’s way & New Zealand will bowl first in the final! ✌️ ICC Men’s #T20WorldCup | FINAL | #INDvNZ | LIVE NOW 👉 https://t.co/Tz1DBSb4nT pic.twitter.com/g8UkcXpNKo — Star Sports (@StarSportsIndia) March 8, 2026
स्टेडियम के माहौल पर भी की बात
सूर्यकुमार यादव ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम के माहौल का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि टॉस के समय ही स्टेडियम लगभग भर चुका था, जिससे साफ है कि फैंस इस बड़े मुकाबले को लेकर बेहद उत्साहित हैं और एक रोमांचक मैच की उम्मीद कर रहे हैं।
सेंटनर ने बताया पहले गेंदबाजी का कारण
वहीं न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। उन्होंने कहा कि पिच बल्लेबाजी के लिए अच्छी नजर आ रही है और टीम पहले गेंदबाजी करके भारत को सीमित स्कोर पर रोकने की कोशिश करेगी। कीवी कप्तान ने कहा कि हम पहले गेंदबाजी करेंगे। पिच अच्छी दिख रही है। हम देखेंगे कि इसमें कुछ मदद मिलती है या नहीं और कोशिश करेंगे कि भारत को एक चेज़ेबल स्कोर तक रोका जाए।
प्लेइंग XI में न्यूजीलैंड का एक बदलाव
फाइनल मुकाबले के लिए न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव देखने को मिला। टीम ने माइकल मैककॉन्ची की जगह जैकब डफी को मौका दिया है। दिलचस्प बात यह रही कि न्यूजीलैंड बिना किसी ऑफ स्पिनर के मैदान पर उतरा, जबकि भारतीय टीम में अभिषेक शर्मा और ईशान किशन जैसे बाएं हाथ के बल्लेबाज मौजूद हैं। वहीं भारतीय टीम ने इस बड़े मुकाबले के लिए सेमीफाइनल में उतरी अपनी प्लेइंग इलेवन पर ही भरोसा जताया और टीम में कोई बदलाव नहीं किया।
फाइनल के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग 11
भारत: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह।
न्यूजीलैंड: टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डैरिल मिशेल, जेम्स नीशम, मिशेल सैंटनर (कप्तान), मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, जैकब डफी।
Ndia vs new zealand t20 world cup 2026 final toss and captains reaction
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
नागपुर में गहराया बिजली संकट! 40 करोड़ के भुगतान के लिए महावितरण के खिलाफ ठेकेदारों की अनिश्चितकालीन हड़ताल
Jul 02, 2026 | 11:46 AMमुंबई विश्वविद्यालय पेपर लीक मामला: ABVP का कुलपति कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन, CID जांच की मांग की
Jul 02, 2026 | 11:46 AMफुटबॉल में पहली बार महासंग्राम: आमने-सामने होंगे 41 साल के रोनाल्डो और 40 के लुका मोड्रिक
Jul 02, 2026 | 11:40 AMस्मार्ट सिटी या बदहाल शहर: आगरा में लोगों ने घरों पर लगाए ‘मकान बिकाऊ’ के पोस्टर, विकास मॉडल पर उठे सवाल
Jul 02, 2026 | 11:39 AMनागपुर मनपा का अनोखा टाइमिंग! बारिश के बीच खोद दी सड़क; रामेश्वरी रोड पर कीचड़ व फिसलन से पैदल चलना हुआ दूभर
Jul 02, 2026 | 11:38 AMअकोलो में मध्यरात्रि की बाढ़ से मची तबाही;पठार नदी का पानी घुसा गांवों में, खेतों में मलबे से बुआई संकट में!
Jul 02, 2026 | 11:33 AMनरीमन प्वाइंट से कफ परेड तक नई कोस्टल रोड पर काम शुरू; 20 मिनट का सफर 5 मिनट में होगा पूरा, ट्रैफिक से राहत
Jul 02, 2026 | 11:33 AMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














