-
रवि, 26 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Mitchell Santner Statement On Indian Cricket Team Before T20 World Cup 2026 Final Match
टीम इंडिया पर होगा उम्मीदों का बोझ…ये है सबसे बड़ी कमजोरी, फाइनल मैच से पहले कीवी कप्तान ने खेला माइंड गेम
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
Mitchell Santner Statement: मिचेल सैंटनर का मानना है कि रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में मेजबान भारत पर उम्मीदों का ज्यादा दबाव रहेगा।

मिचेल सेंटनर ने भारतीय टीम पर दिया बयान (फोटो- सोशल मीडिया)
IND vs NZ T20 World Cup 2026 Final: भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस खिताबी मुकाबले से पहले दोनों टीमों के खिलाड़ियों और कप्तानों के बयान लगातार सामने आ रहे हैं। इसी बीच न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर ने फाइनल मैच से ठीक एक दिन पहले बड़ा बयान दिया है।
सेंटनर का मानना है कि इस मुकाबले में असली दबाव उनकी टीम पर नहीं बल्कि मेजबान भारत पर होगा। उनका कहना है कि घरेलू मैदान और अपने दर्शकों के सामने खेलने के कारण भारतीय टीम पर उम्मीदों का बोझ ज्यादा रहेगा।
भारत पर रहेगा ज्यादा दबाव
फाइनल मुकाबले से पहले आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में मिचेल सेंटनर ने खुलकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि न्यूजीलैंड की टीम इस मैच को लेकर काफी उत्साहित है, लेकिन असली दबाव भारत पर रहेगा क्योंकि वे अपने घर में खेल रहे हैं और उनसे जीत की उम्मीदें ज्यादा हैं। उन्होंने कहा कि “भीड़ को चुप कराना ही मकसद है, लेकिन क्रिकेट में बहुत सारी चुनौतियां हैं और वे बदलती रहती हैं। मुझे लगता है कि भारत पर अपने घर में जीतने का बहुत दबाव है।”
सम्बंधित ख़बरें
2027 ODI World Cup के लिए अभिन्नव मुकुंद ने चुनी टीम इंडिया, रोहित-हार्दिक की वापसी; कई बड़े नाम बाहर
वर्ल्ड कप में रिकॉर्डतोड़ बल्लेबाजी का मिला इनाम, डैनी वायट-हॉज बनीं ICC प्लेयर ऑफ द मंथ
रोहित, सूर्या और हार्दिक के बाद अब अभिषेक शर्मा का धमाका, महज 2 साल में इस खास लिस्ट में हुए शामिल
वेस्टइंडीज को रौंदकर 8वीं बार फाइनल में पहुंची ऑस्ट्रेलिया, फाइनल खेलने पर कप्तान ने दिया बड़ा अपडेट
भारत में खेलने को लेकर दिखा उत्साह
मिचेल सेंटनर ने भारत में खेलने के अनुभव को लेकर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि उनकी टीम यहां पहले भी खेल चुकी है और सभी खिलाड़ी इस बड़े मुकाबले के लिए काफी उत्साहित हैं। कीवी कप्तान ने कहा “मैं बहुत एक्साइटेड हूँ। हम पहले भी खेल चुके हैं। इसमें कोई सीक्रेट नहीं है। लड़के कल के लिए बहुत एक्साइटेड हैं। कल एक गेम का शूटआउट है। लड़के एक्साइटेड हैं।”
पिच को लेकर भी दी प्रतिक्रिया
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सेंटनर से अहमदाबाद की पिच के बारे में भी सवाल पूछा गया। हालांकि उन्होंने बताया कि अभी तक उन्होंने फाइनल में इस्तेमाल होने वाली पिच को नहीं देखा है। फिर भी उनका मानना है कि इस विकेट पर बल्लेबाजों को मदद मिल सकती है और मैच में अच्छे स्कोर देखने को मिल सकते हैं। उन्होंने कहा “मैंने विकेट नहीं देखा है, लेकिन इस पर बहुत रन बनेंगे।”
बुमराह की गेंदबाजी की भी चर्चा
भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह इस समय शानदार फॉर्म में हैं और पूरे टूर्नामेंट में उन्होंने प्रभावशाली प्रदर्शन किया है। सेंटनर ने भी उनकी गेंदबाजी की तारीफ करते हुए माना कि बुमराह की चर्चा हर जगह हो रही है। उन्होंने बुमराह को लेकर कहा कि “बुमराह जिस तरह से बॉलिंग कर रहे हैं, वह हर किसी की चर्चा का विषय बन गए हैं।”
बाइलेटरल सीरीज से अलग होता है वर्ल्ड कप फाइनल
मिचेल सेंटनर ने टी20 वर्ल्ड कप से पहले खेली गई द्विपक्षीय सीरीज का जिक्र करते हुए कहा कि उन मुकाबलों से टीम ने काफी कुछ सीखा है। हालांकि उनके मुताबिक वर्ल्ड कप का फाइनल पूरी तरह अलग माहौल में खेला जाता है। “हमें कई बार चुनौती मिली। हम बाइलेटरल सीरीज से सीखेंगे और मुझे लगता है कि वर्ल्ड कप फाइनल बाइलेटरल सीरीज़ से अलग होता है।”
ये भी पढ़ें: कीवी टीम में बुमराह की दहशत, खिताबी जंग से पहले मिचेल सेंटनर ने कहा- वो वर्ल्ड क्लास गेंदबाज हैं
भारत के सामने रिकॉर्ड बदलने की चुनौती
टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में भारत और न्यूजीलैंड की टीमें अब तक तीन बार आमने-सामने आ चुकी हैं। इन तीनों मुकाबलों में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में टीम इंडिया के सामने इस रिकॉर्ड को बदलने की बड़ी चुनौती होगी। अब फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम के पास न सिर्फ इस हार की लकीर को खत्म करने का मौका है, बल्कि घरेलू मैदान पर विश्व चैंपियन बनने का भी सुनहरा अवसर है। वहीं न्यूजीलैंड की टीम इस मौके को भुनाकर इतिहास रचने की कोशिश करेगी।
Mitchell santner statement on indian cricket team before t20 world cup 2026 final match
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
गढ़चिरौली में फर्जी नक्सली बैनर का भंडाफोड़: दहशत फैलाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, एक छत्तीसगढ़ का निवासी!
Jul 26, 2026 | 01:14 PMआगरा से CM Yogi का बड़ा ऐलान: 7.50 लाख शिक्षकों को मिलेगा ₹5 लाख तक कैशलेस इलाज, लाखों परिवारों को राहत
Jul 26, 2026 | 01:11 PMधर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर तेज प्रताप का बड़ा बयान, बोले- छात्रों ने सरकार को झुका दिया-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:08 PMओंकारेश्वर हादसे पर कांग्रेस का हमला, मासूम की मौत के लिए प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को ठहराया जिम्मेदार
Jul 26, 2026 | 01:08 PMMann Ki Baat: बिजनौर की हर्बल टी से कश्मीर की वगू चटाई तक… पढ़िए ‘मन की बात’ की 10 बड़ी बातें
Jul 26, 2026 | 01:07 PM‘मैं मां बनना चाहती हूं…’ आम्रपाली दुबे की ख्वाहिश ने मचाई हलचल, क्या जल्द लेंगी शादी का फैसला?
Jul 26, 2026 | 12:54 PMNo Maida Samosa Recipe: समोसा खाना नहीं छोड़ सकते, तो घर पर बनाएं बिना मैदे का हेल्दी समोसा, नोट करें रेसिपी
Jul 26, 2026 | 12:52 PMवीडियो गैलरी

5 साल की उम्र में पोलियो, फिर भी नहीं मानी हार… झंडू कुमार की कहानी करेगी भावुक-VIDEO
Jul 26, 2026 | 12:16 PM
सोनम वांगचुक से लेकर युवाओं के वीडियो तक… संजय सिंह ने गिनाए उदाहरण-VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:56 AM
‘सपा गुंडागर्दी पर उतर आई है’… ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला-VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:30 AM
अब यह छात्रों का आंदोलन नहीं रहा! NEET प्रदर्शन पर UP के मंत्री योगेंद्र उपाध्याय का बड़ा बयान, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 10:47 PM
आधी रात हो रही अवैध तस्करी…हथाईखेड़ा डैम में खुलेआम उड़ रहीं मत्स्य विभाग के नियमों की धज्जियां! देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 10:30 PM
Gen Z की ताकत से डरी सरकार! धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नागपुर में छात्रों ने बांटे मेलोडी, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:57 PM














