- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Navjot Singh Sidhu And Ambati Rayudu Argument During Pbks Vs Csk Ipl 2025 Match
गिरगिट तुम्हारा आराध्यदेव है… CSK vs PBKS के LIVE मैच में भिड़े नवजोत सिंह सिद्धू और अंबाती रायडू- देखें Video
Navjot Singh Sidhu And Ambati Rayudu Argument: पंजाब और चेन्नई के मुकाबले के दौरान नवजोत सिंह सिद्धू और अंबाती रायुडू के बीच तीखी बहस देखने मिली है। जहां बात रायडू के आराध्य तक पहुंच गई।
- Written By: मृणाल पाठक

नवजोत सिंह सिद्धू और अंबाती रायडू (सोर्स- एक्स)
स्पोर्ट्स डेस्क: बीते मंगलवार 8 अप्रैल को पंजाब किंग्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल का 22वां मैच खेला गया। इस मुकाबले में पंजाब और चेन्नई के बीच जितनी जंग देखने नहीं मिली, उससे कई ज्यादा कमेंट्री बॉक्स में देखने मिली। जहां दो दिग्गज कमेंट्रेटर्स के बीच ही भिड़ंत हो गई।
दरअसल, पंजाब और चेन्नई के मुकाबले के दौरान नवजोत सिंह सिद्धू और अंबाती रायडू के बीच तीखी नोंकझोंक देखने मिली। इतना ही नहीं, एक ने दूसरे को गिरगिट कहा तो दूसरे ने पहले वाले को गिरगिट को ही आराध्यदेव कह डाला।
कितना अजीब है न…जिन कमेंट्रेटर्स को मैच से जुड़ी जानकारी देनी है वो ही एक दूसरे से भिड़ जाते हैं। नवजोत सिंह सिद्धू और अंबाती रायडू के बीच भी कुछ ऐसा ही देखने मिला। जहां, पहले रायडू ने सिद्धू को कहा, ”पाजी आप अपनी पसंदीदा टीम ऐसे बदल रहे, जैसे गिरगिट रंग बदलता है।”
सम्बंधित ख़बरें
KKR को लूट ले गया ये स्टार प्लेयर, IPL में 20 मिनट खेलने के लिए वसूले 18 करोड़, परफॉर्मेंस में भी रहा फूस
IPL 2026 के आखिरी लीग मैच में दिल्ली कैपिटल्स की जीत, ईडन गार्डन्स में KKR को 40 रनों से दी करारी शिकस्त
‘हिटमैन’ के क्लब में KL राहुल की एंट्री, IPL में मचाया ऐसा गदर कि रोहित शर्मा के खास रिकॉर्ड की कर ली बराबरी
IPL 2026 के आखिरी लीग में DC और KKR आमने-सामने, दिल्ली ने कोलकाता को जीत के लिए दिया 204 रनों विशाल का टारगेट
Ambati Rayudu’s idol is Chameleon – Navjot Singh Sidhu pic.twitter.com/YKoNFdNv1e — Satish Mishra 🇮🇳 (@SATISHMISH78) April 9, 2025
रायडू की ये बात सुनकर सिद्धू भी चुप नहीं रहे। वो दो कदम आगे चलते हुए सीधे रायडू के आराध्य तक पहुंच गए। सिद्धू ने कहा, ”गिरगिट अगर किसी का आराध्यदेव है तो वो तुम्हारा है।” दोनों के बीच हुई इस नोंकझोंक का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक दूसरे पर तीखा प्रहार करने के बाद नवजोत सिंह सिद्धू और अंबाती रायडू ठहाके लगाने लगे। हिन्दीं कमेंट्री पर इस आईपीएल सीजन में कई तरह से सवाल भी उठ चुके हैं। फैंस का मानना है कि अब कमेंट्री में सिखने लायक बात नहीं होती है।
खेल जगत से जुड़ी अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
जानकारी के लिए बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब अंबाती रायडू की बहस किसी से हुई है। इससे पहले भी वह संजय बांगर से भिड़ चुके हैं। कमेंट्री के दौरान ही दोनों के बीच बहस देखने मिली थी। रायडू अपने बेबाक अंदाज के लिए कई बार ट्रोल भी हो चुके हैं।
मुकाबले की बात करें तो पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। जहां प्रियांश आर्य के शानदार शतक के बटौलत टीम ने चेन्नई के सामने 220 रनों का टारगेट दिया। जहां जवाब में चेन्नई सुपर किंग्स 201 रन ही बना सकी और 18 रन से मैच हार गई।
Navjot singh sidhu and ambati rayudu argument during pbks vs csk ipl 2025 match
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Nirjala Ekadashi: क्या निर्जला एकादशी से शुरू कर सकते हैं एकादशी व्रत की शुरुआत? यहां जानिए पूरी विधि-विधान
May 25, 2026 | 08:56 AMआंबेनली घाट में भीषण सड़क दुर्घटना, गहरी खाई में गिरने से स्कॉर्पियो सवार 8 लोगों की जान गई
May 25, 2026 | 08:50 AMनागपुर में तेज रफ्तार बाइक का कहर: 21 वर्षीय डिलीवरी बॉय की दर्दनाक मौत, दो युवक घायल
May 25, 2026 | 08:46 AMबांधवगढ़ टाइगर रिजर्व: बाघ के हमले में महिला की मौत, ट्रेंकुलाइज करने के बाद टाइगर ने भी तोड़ा दम
May 25, 2026 | 08:46 AMसबका हिसाब होगा… नंदीग्राम से CM शुभेंदु अधिकारी की हुंकार, टीएमसी को कड़ी चेतावनी के साथ विकास का संकल्प
May 25, 2026 | 08:43 AMCJP अकाउंट ब्लॉक होने पर गरमाई राजनीति, नाना पटोले बोले- सरकार युवाओं की आवाज दबा रही
May 25, 2026 | 08:37 AMKKR को लूट ले गया ये स्टार प्लेयर, IPL में 20 मिनट खेलने के लिए वसूले 18 करोड़, परफॉर्मेंस में भी रहा फूस
May 25, 2026 | 08:30 AMवीडियो गैलरी

UP के 19 बाहुबलियों पर चला हाईकोर्ट का हंटर! शस्त्र लाइसेंस पर योगी सरकार से मांगा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 11:15 PM
सिर कलम करने पर 1 करोड़ का इनाम! भाजपा नेता की धमकी पर टीएमसी सांसद सायोनी घोष का करारा जवाब
May 24, 2026 | 02:38 PM
हरे गमछे वालों को ढूंढो..सम्राट चौधरी के विवादित बयान पर छिड़ी बहस, तेजस्वी यादव ने दिया करारा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 02:33 PM
ईरान ने मानी Trump की बात? दुनिया से छिपी इस डील में क्या-क्या? VIDEO
May 24, 2026 | 02:12 PM
…अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं, राहुल और अखिलेश पर OP राजभर ने कसा तंज, बोले- सरकार बनाने का सपना छोड़ें
May 24, 2026 | 12:50 PM
गद्दार की परिभाषा में तो उनका परिवार… राहुल गांधी के ‘गद्दार’ बयान पर भाजपा नेता का पलटवार
May 24, 2026 | 12:31 PM













