- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Muhammad Shahzad Copied Hardik Pandya Celebration
एवरी मास्टरपीस हैज ए चीप कॉपी…पाकिस्तानी खिलाड़ी ने की पांड्या की नकल, वायरल हो गया सेलिब्रेशन
Pakistan Star Copies Hardik Pandya's Celebration: हॉन्ग कॉन्ग सिक्सेस टूर्नामेंट का खिताब जीतने के बाद पाकिस्तान के मुहम्मद शहजाद ने हार्दिक पांड्या का नकल किया और उसी स्टाइल में सेलिब्रेट किया।
- Written By: उज्जवल सिन्हा

मुहम्मद शहजाद (फोटो-सोशल मीडिया)
Pakistan Star Muhammad Shahzad Copies Hardik Pandya’s Celebration: हॉन्ग कॉन्ग सिक्सेस टूर्नामेंट 2025 का खिताब पाकिस्तान ने अपने नाम किया। भारत के खिलाफ मिली हार के बाद पाकिस्तान टीम ने लगातार तीन मैच जीते और खिताब अपने नाम किया। पाकिस्तान ने फाइनल में कुवैत को हराया। पाकिस्तान ने कुवैत को 43 रनों से हराकर छठी बार इस खिताब पर कब्जा जमाया है। इस टूर्नामेंट को पाकिस्तान से ज्यादा किसी भी टीम ने नहीं जीता है। जीत के बाद पाकिस्तानी खिलाड़ी ने हार्दिक पांड्या की तरह सेलिब्रेट किया।
पाकिस्तान के खिलाड़ी मुहम्मद शहजाद का फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पाकिस्तानी क्रिकेटर मुहम्मद शहजाद ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है। उस तस्वीर में साफ नजर आ रहा है कि शहजाद हार्दिक पांड्या की तरह सेलिब्रेट कर रहे हैं। ट्रॉफी सामने रखकर और कंधे उचकाकर वह पोज दे रहे हैं।
पांड्या पहले ही कर चुके हैं इस तरह सेलिब्रेट
हार्दिक पांड्या ने 2024 में टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद यह सेलिब्रेशन किया था। इसके बाद हार्दिक पांड्या ने उस पोज को फिर से रिक्रिएट किया। चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद पांड्या ने फिर से इसी अंदाज में सेलिब्रेट किया था और फोटो शेयर किया था।
सम्बंधित ख़बरें
वो नेता जो क्रिकेट में बनाना चाहता था अपनी पहचान, पिता की एक सलाह पर बदला करियर, बन गए राजनीति के सुल्तान
पाकिस्तान पर RSS का बड़ा बयान! दत्तात्रेय होसबले बोले- बातचीत का दरवाजा कभी बंद नहीं होना चाहिए
पाकिस्तान में बड़ा आतंकी हमला, भीड़भाड़ वाले बाजार में भीषण बम धमाका, 9 लोगों की दर्दनाक मौत- देखें VIDEO
Iran US Conflict: पाकिस्तान ने एयरबेस पर छिपाए ईरानी विमान, अमेरिकी रिपोर्ट से मचा भारी बवाल
🚨 Muhammad Shehzad posing with the trophy like his idol Hardik Pandya! ❤️ pic.twitter.com/lcyOyljN1O — ICC Asia Cricket (@ICCAsiaCricket) November 9, 2025
ऐसा रहा मुकाबले का हाल
फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मात्र 6 ओवर में 135/3 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम के बल्लेबाजों ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया। अब्दुल समद ने 31 गेंदों में 42 रनों की पारी खेली, जिसमें उन्होंने 2 चौके और 5 छक्के जड़े। वहीं ख्वाजा नजफे ने तेज़ी से 6 गेंदों पर 22 रन बनाए।
सबसे शानदार प्रदर्शन अब्बास अफरीदी का रहा, जिन्होंने महज 11 गेंदों में 52 रनों की तूफानी अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 2 चौके और 7 छक्के जड़े। अफरीदी की इस धमाकेदार पारी की बदौलत पाकिस्तान ने विपक्षी टीम के सामने विशाल लक्ष्य खड़ा किया। वहीं माज सदाकत ने 3 गेंदों में 10 रन जोड़ते हुए टीम के स्कोर को 135 तक पहुंचाया।
यह भी पढ़ें: Hong Kong Sixes: पाकिस्तानी टीम बनी वर्ल्ड चैंपियन, इस देश को हराकर 14 साल बाद दर्ज की ऐतिहासिक जीत
लक्ष्य का पीछा करने उतरी कुवैत की टीम 5.1 ओवर में 92 रनों पर सिमट गई। टीम की ओर से सिर्फ अदनान इदरीस और मीत भावसार ने कुछ हद तक मुकाबला करने की कोशिश की। अदनान ने 8 गेंदों में 30 रन बनाए, जबकि मीत भावसार ने 12 गेंदों पर 33 रन जोड़े। हालांकि बाकी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सके। बिलाल ताहिर 3 गेंदों में 6 रन बनाकर आउट हुए और पूरी टीम पाकिस्तान की गेंदबाजी के सामने टिक नहीं सकी।
Muhammad shahzad copied hardik pandya celebration
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
MP News: सिवनी में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन, चाय की टपरी पर 20 हजार की रिश्वत लेते धराया ASI
May 13, 2026 | 11:09 PMUP में आंधी-तूफान और बारिश ने मचाई भारी तबाही, 60 से अधिक लोगों की मौत, वंदे भारत समेत कई ट्रेनें थमीं
May 13, 2026 | 10:58 PMबदलापुर जिमखाना में शुरू हुआ राज्य स्तरीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट, बनाया जाएगा इनडोर स्टेडियम
May 13, 2026 | 10:54 PMछात्रों के लिए राहत या नया सियासी दांव? CM विजय की NEET खत्म करने की मांग से गरमाई राजनीति, जानें पूरा मामला
May 13, 2026 | 10:41 PMBalaghat News: ‘जीने की आरजू नहीं’, अपने दोनों बच्चों के साथ कुए में कूदा श्याम; मरने से पहले किया भावुक पोस्ट
May 13, 2026 | 10:41 PMखरात प्रकरण में रुपाली चाकणकर को गिरफ्तार किया जाए, कांग्रेस की महिला प्रदेशाध्यक्ष सव्वालाखे की मांग
May 13, 2026 | 10:40 PMKKR vs RCB: बेंगलुरु के सामने केकेआर ने जीत के लिए रखा 193 रन का टारगेट, रघुवंशी-रिंकू की विस्फोटक बल्लेबाजी
May 13, 2026 | 10:25 PMवीडियो गैलरी

NEET पेपर लीक: 2 साल की मेहनत पर फिरा पानी, विपक्ष ने सरकार को घेरा; छात्रों ने पूछा- मन की बात का क्या?
May 13, 2026 | 02:45 PM
कौन थे लग्जरी के शौकीन प्रतीक यादव? सपा सुप्रीमो अखिलेश से कैसा था नाता, जानें सब कुछ- VIDEO
May 13, 2026 | 01:35 PM
मऊ मामले पर भड़के सपा सांसद, UP के मंत्री पर हत्या की साजिश के गंभीर आरोप, बोले- सरकारी कार्यक्रम किया हाइजैक
May 13, 2026 | 01:01 PM
Prateek Yadav Death News: प्रतीक यादव के निधन पर भावुक हुए बड़े भाई अखिलेश, दिया बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 13, 2026 | 12:46 PM
NEET Exam Cancelled 2026: एक पेपर लीक से सरकार को कितने सौ करोड़ का नुकसान? रकम जान उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 12, 2026 | 05:13 PM
पूरी दुनिया में महा-संकट की आहट पीएम मोदी ने देशवासियों को किया आगाह, विपक्ष पर बरसी बीजेपी
May 12, 2026 | 02:41 PM














