-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Ipl Franchise Offered Pat Cummins And Travis Head Jaw Dropping Salaries To Quit Australian Cricket
कमिंस और हेड ने ठुकराया IPL फ्रेंचाइजी के करोड़ों का प्रस्ताव, इंटरनेशनल क्रिकेट को दी प्राथमिकता
- Written By: उज्जवल सिन्हा
Pat Cummins And Travis Head: एक आईपीएल फ्रेंचाइजी ने पैट कमिंस और ट्रेविस हेड को 58-58 करोड़ रुपये का ऑफर किया। ताकि वो साल भर अलग-अलग टी20 लीग खेल सके। दोनों इस ऑफर को ठुकरा दिया।

पैट कमिंस और ट्रेविस हेड (फोटो-सोशल मीडिया)
IPL Franchise Offered Pat Cummins And Travis Head Rs 58 Crore Each: ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट कप्तान पैट कमिंस और स्टार बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने एक आईपीएल फ्रेंचाइजी का बड़ा ऑफर ठुकरा दिया है। एक आईपीएल फ्रेंचाइजी ने ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट को छोड़ने और साल भर सभी टी20 लीग में शामिल होने के लिए दोनों खिलाड़ियों को 58-58 करोड़ का ऑफर किया था।
द एज के अनुसार, पैट कमिंस और ट्रेविस हेड को एक आईपीएल फ्रेंचाइजी ने अनौपचारिक रूप से अलग-अलग टी20 फ्रेंचाइजी टूर्नामेंटों में खेलने के लिए सालाना 10 मिलियन डॉलर (लगभग 58.2 करोड़ रुपये) की पेशकश की थी। हालांकि दोनों खिलाड़ियों ने इस ऑफर को ठुकरा दिया है और ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलना जारी रखा है।
रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि कमिंस और हेड दोनों अभी भी ऑस्ट्रेलिया के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने के लिए प्रतिबद्ध हैं। वहीं, इस मामले ने ऑस्ट्रेलिया की प्रमुख टी20 लीग बिग बैश लीग को निजीकरण की दिशा में आगे बढ़ाने का भी कारण बना है, ताकि निजी निवेश को आकर्षित किया जा सके और खिलाड़ियों की सैलरी बढ़ाई जा सके। इस मामले में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया, राज्य संघों और खिलाड़ियों के यूनियन के बीच चर्चा हुई है। हालांकि, अभी तक इस मामले पर किसी का आधिकारिक बयान नहीं आया है।
सम्बंधित ख़बरें
Women’s T20 World Cup 2026: ऑस्ट्रेलिया का विजय रथ जारी, पाकिस्तान को एकतरफा मुकाबले में 113 रनों से रौंदा
IND W vs PAK W: महामुकाबले में पाकिस्तान को हराकर पॉइंट्स टेबल में चमका भारत, इन टीमों की मुश्किलें बढ़ीं
ऑस्ट्रेलियाई टीम में पंजाब के निखिल चौधरी की एंट्री, 60 साल का इतिहास बदल मैदान पर रचेंगे नया कीर्तिमान
पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया में चक्रवाती तूफान का कहर; 135km की रफ्तार से चली हवाएं, 70,000 घरों की बिजली गुल
सनराइजर्स हैदराबाद से खेलते हैं दोनों खिलाड़ी
पूर्व आईपीएल फ्रेंचाइजी सनराइजर्स हैदराबाद ने पिछले साल मेगा नीलामी से पहले ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट और वनडे कप्तान को 18 करोड़ रुपये में रिटेन किया था। फ्रेंचाइज़ी ने उन्हें 2024 की आईपीएल नीलामी में 20.5 करोड़ रुपये में साइन किया था, लेकिन पिछले साल उनकी सैलरी में कटौती की गई थी। वनडे विश्व कप विजेता सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान भी हैं।
यह भी पढ़ें: एशेज सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलिया को लगा बड़ा झटका, कप्तान पैट कमिंस हुए बाहर
पैट कमिंस एक ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर के रूप में कितना कमाते हैं?
द एज के अनुसार, शीर्ष ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर आमतौर पर प्रति वर्ष लगभग 1.5 मिलियन ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (लगभग 8.74 करोड़ रुपये) कमाते हैं। लेकिन कमिंस, जो ऑस्ट्रेलिया के प्रमुख तेज गेंदबाज होने के साथ-साथ टेस्ट और ODI कप्तान भी हैं, अपनी कप्तानी भत्ते को मिलाकर करीब 3 मिलियन ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (लगभग 17.48 करोड़ रुपये) सालाना कमाते हैं।
ट्रेविस हेड आईपीएल से कितना कमाते हैं?
टॉप-ऑर्डर बल्लेबाज ट्रेविस हेड को IPL 2024 की नीलामी में सनराइजर्स हैदराबाद ने 6.8 करोड़ रुपये में खरीदा था। लेकिन उनकी बढ़ती फॉर्म और लोकप्रियता के कारण 2025 सीजन के लिए उनकी सैलरी दोगुना से भी ज्यादा बढ़ गई। हैदराबाद ने हेड को 14 करोड़ में रिटेन किया।
ऑस्ट्रेलिया में सबसे ज्यादा कमाई फॉर्मूला 1 रेसर की
ऑस्ट्रेलिया के अन्य स्टार खिलाड़ियों की तुलना में देश के शीर्ष क्रिकेटरों को मिलने वाली सैलरी काफी कम नजर आती है। फॉर्मूला 1 ड्राइवर ऑस्कर पियासट्री वर्तमान में सबसे अधिक वेतन पाने वाले ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी हैं, जिन्हें मैकलेरन लगभग 40 मिलियन ऑस्ट्रेलियाई डॉलर देता है। इसके बाद NBA के जोश गिड्डी हैं, जिनकी सालाना आमदनी लगभग 38 मिलियन ऑस्ट्रेलियाई डॉलर है। NFL के जॉर्डन मैलाटा 34 मिलियन ऑस्ट्रेलियाई डॉलर के वेतन के साथ टॉप तीन में शामिल हैं।
Ipl franchise offered pat cummins and travis head jaw dropping salaries to quit australian cricket
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
‘विशाल’ बनकर दो हिंदू युवतियों से शादी के मामले में गरमाई सियासत, महिला आयोग और हिंदू संगठन ने उठाए सवाल
Jul 02, 2026 | 08:18 PMसंभाजीनगर: 2740 करोड़ की जल योजना अफसर–ठेकेदार टकराव से अटकी, महापौर ने इसकी रिपोर्ट CM को भेजने का किया ऐलान
Jul 02, 2026 | 08:17 PMलातूर में दो किसानों ने की खुदकुशी, सरकार चुप क्यों? विजय वडेट्टीवार ने सदन में उठाया कृषि संकट का मुद्दा
Jul 02, 2026 | 08:10 PMअमित शाह के घर पर BJP की हाईलेवल मीटिंग, नितिन नवीन समेत पार्टी के कई बड़े नेता शामिल
Jul 02, 2026 | 08:06 PMतय हो गई वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू की तारीख… इस स्टार खिलाड़ी की जगह मिलेगा मौका, इंग्लैंड खेमे में दहशत!
Jul 02, 2026 | 07:58 PM30 की उम्र के बाद महिलाएं आखिर क्यों खाने लगी हैं ये ‘चमत्कारी’ देसी लड्डू? वजह जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान
Jul 02, 2026 | 07:52 PMST महामंडल के 11 अधिकारियों का तत्काल निलंबन, कार्य में गंभीर अनियमितताएं और लापरवाही मिलने पर कार्रवाई
Jul 02, 2026 | 07:50 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM














