मोहम्मद रिजवान ने कराई पाकिस्तान की इंटरनेशनल बेइज्जती, मेलबर्न रेनेगेड्स ने क्रीज से वापस बुलाया; देखें VIDEO
Mohammad Rizwan: मोहम्मद रिजवान की धीमी पारी के बाद उन्हें रिटायर्ड आउट होना पड़ा। मेलबर्न रेनेगेड्स ने कप्तान ने क्रीज से वापस बुलाया। पूरा पल और प्रतिक्रिया देखें VIDEO में।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
मोहम्मद रिजवान (फोटो-सोशल मीडिया)
Mohammad Rizwan forced to retire out in BBL: पाकिस्तान के स्टार खिलाड़ी मोहम्मद रिजवान इन दिनों बिग बैग लीग में खेलते नजर आ रहे हैं। हालांकि, इस लीग में भी मोहम्मद रिजवान ने पाकिस्तान की इंटरनेशनल बेइज्जती करवा दी। बिग बैग लीग में पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मोहम्मद रिजवान को धीमी बल्लेबाजी की वजह से जबरन रिटायर्ड आउट करवा दिया गया।
मोहम्मद रिजवान बिग बैश लीग 2025-26 में मेलबर्न रेनेगेड्स की तरफ से खेल रहे हैं। सोमवार को सिडनी थंडर के खिलाफ मुकाबले में रिजवान को बल्लेबाजी के लिए चौथे स्थान पर भेजा गया था। रिजवान क्रीज पर गेंदबाजों के खिलाफ संघर्ष करते हुए दिखे। 23 गेंद पर 26 रनों की पारी में उन्होंने 2 चौके और 1 छक्का जरूर लगाया था, लेकिन उनका स्ट्राइक रेट महज 113.04 का था, जो टीम की उम्मीदों के मुताबिक नहीं था।
इस वजह से कप्तान ने उनसे रिटायर्ड आउट होने का इशारा किया। कप्तान से इशारा मिलने के बाद न चाहते हुए भी रिजवान सर झुकाए पेवेलियन की ओर लौट आए। मेलबर्न रेनेगेड्स 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर महज 170 रन बना सकी।
सम्बंधित ख़बरें
शराब पीकर गाड़ी चलाने के मामले में फंसे डेविड वॉर्नर, कोर्ट में कबूला जुर्म; अब हो सकती है जेल
WI vs NZ 5th ODI: हेटमायर और रदरफोर्ड की तूफानी पारियों से वेस्टइंडीज की जीत, न्यूजीलैंड ने 3-2 से जीती सीरीज
BCCI और ललित मोदी को बड़ी राहत, ट्रिब्यूनल ने पलटा ED का फैसला; IPL 2009 से जुड़ा है मामला
Tilak Varma: देश के लिए खेल रहा हूं, स्ट्राइक रेट के लिए नहीं; आलोचनाओं पर तिलक वर्मा का करारा जवाब
Muhammad Rizwan has been retired out by the Melbourne Renegades 👀 #BBL15 pic.twitter.com/AuTGoTIHqb — KFC Big Bash League (@BBL) January 12, 2026
रिजवान टी20 में स्ट्राइक रेट को लेकर कर रहे संघर्ष
मोहम्मद रिजवान का नाम पाकिस्तान के मौजूदा दौर के बड़े क्रिकेटरों में शुमार होता है। रिजवान लंबे समय से टी20 में स्ट्राइक रेट को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। इसी वजह से वह पाकिस्तान की टी20 टीम में लगातार नजरअंदाज किए जा रहे हैं और 2026 टी20 विश्व कप में उनके शामिल होने की संभावना भी कम मानी जा रही है। रिजवान को टी20 वर्ल्ड कप के लिए प्रारंभिक टीम में शामिल नहीं किया गया है।
पाकिस्तानी क्रिकेटरों को मिला था हाइप
सीजन की शुरुआत से पहले बीबीएल में पाकिस्तानी क्रिकेटरों को काफी हाइप मिला था। बाबर आजम, रिजवान, शाहीन शाह अफरीदी, हारिस रऊफ और शादाब खान को लेकर उम्मीदें बहुत थीं। लेकिन अब तक सभी का प्रदर्शन फ्लॉप रहा। शाहीन अफरीदी चोट की वजह से पाकिस्तान लौट चुके हैं। वहीं शादाब खान को श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए बुलाया गया है और हारिस रऊफ लगातार महंगे साबित हो रहे हैं।
बाबर और रिजवान फिर आलोचना के घेरे में
बाबर आजम और रिजवान पाकिस्तान के लिए अंतरराष्ट्रीय टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे हैं, लेकिन धीमे स्ट्राइक रेट की वजह से दोनों आलोचना का शिकार होते रहे हैं। बीबीएल में भी अपने धीमे स्ट्राइक रेट के कारण दोनों आलोचना के केंद्र में हैं।
यह भी पढ़ें: ICC ने BCB की मांग ठुकराई, T20 World Cup में भारत के बाहर नहीं होंगे बांग्लादेश के मैच; बोर्ड ने किया ऐलान
बाबर आजम सिडनी सिक्सर्स की ओर से खेल रहे हैं और पारी की शुरुआत कर रहे हैं, लेकिन उनका प्रदर्शन भी निराशाजनक रहा है। सीजन के 8 मैचों में 8 पारियों में बाबर ने सिर्फ 154 रन बनाए। उन्होंने 104.05 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए। रिजवान का औसत बाबर से भी कम रहा है। रिजवान 8 पारियों में 20.87 की औसत और 101.82 का स्ट्राइक रेट से कुल 167 रन बनाए। पाकिस्तान मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, बीबीएल में इन दोनों खिलाड़ियों का धीमा प्रदर्शन और अपेक्षा से कम रन बनाना आलोचना का केंद्र बन चुका है।
