बाबर आजम के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, T20I में पाकिस्तान के लिए अनचाहा उपलब्धि हासिल करने वाले..

Babar Azam Unwanted Record: बाबर आजम ने टी20आई में एक अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम किया है। वो इस फॉर्मेट में पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा जीरो पर आउट होने वाले संयुक्त रूप से पहले बल्लेबाज बन गए हैं।
बाबर आजम के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, T20I में पाकिस्तान के लिए अनचाहा उपलब्धि हासिल करने वाले..
बाबर आजम (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Babar Azam Equals Unwanted Record Of Most Ducks: पाकिस्तान टीम के स्टार बल्लेबाज और पूर्व कप्तान बाबर आजम ने एक अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। बाबर आजम ने टी20 ट्राई सीरीज के छठे मुकाबले में जीरो पर आउट होते ही शर्मनाक उपलब्धि हासिल कर ली है। वो पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा जीरो पर आउट होने वाले संयुक्त रूप से पहले बल्लेबाज बन गए हैं। श्रीलंका के खिलाफ बाबर बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए।

पाकिस्तान में खेले जा रहे टी20 ट्राई सीरीज के छठे मुकाबले में 185 रनों का पीछा करते हुए नंबर-3 पर उतरे बाबर आजम महज दो गेंदों में बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए। उन्हें पाकिस्तान की पारी के चौथे ओवर की आखिरी गेंद पर दुष्मंथा चमीरा ने पवेलियन वापस भेज दिया। बाबर एलबीडब्ल्यू आउट हुए।

10वीं बार जीरो पर आउट हुए बाबर आजम

T20I में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बाबर आजम ने इस जीरो के साथ वो 10वीं बार बिना खाता खोले ही आउट हो गए हैं। इसके साथ ही उन्होंने टी20आई में पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा जीरो पर आउट होने के अनचाहे रिकॉर्ड की बराबरी भी कर ली है। बाबर के अलावा, टीम से बाहर चल रहे विकेटकीपर-बल्लेबाज उमर अकमल और युवा ओपनर सैम अयूब के नाम भी T20I में 10-10 बार जीरो पर आउट होने का रिकॉर्ड है। अब इस लिस्ट में बाबर आजम भी शामिल हो गए हैं।

पाकिस्तान के लिए T20I में सबसे ज्यादा जीरो पर आउट होने वाले खिलाड़ी

खिलाड़ी मैच रन डक
सैम अयूब 55 1043 10
उमर अकमल 84 1690 10
बाबर आजम 135 4392 10
शाहिद अफरीदी 98 1405 8
कामरान अकमल 58 987 7
मोहम्मद नवाज 85 839 7
मोहम्मद हफ़ीज 119 2514 7

T20I में सबसे ज़्यादा डक बनाने का ओवरऑल रिकॉर्ड श्रीलंका के पूर्व कप्तान और स्टार ऑलराउंडर दासुन शनाका के नाम है। शनाका अब तक खेले गए 118 T20I में से 15 मैचों में अपना खाता नहीं खोल पाए हैं। कुल छह खिलाड़ियों ने T20I में 13 बार जीरो पर आउट हुए हैं। जबकि भारत के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने 2007 से 2024 तक खेले गए 159 मैचों में 12 बार बिना खाता खोले आउट हुए हैं। हालांकि, रोहित शर्मा ने T20I क्रिकेट से संन्यास ले लिया है।

T20I में सबसे ज्यादा जीरो पर आउट होने वाला खिलाड़ी

खिलाड़ी देश मैच रन डक
दासुन शनाका श्रीलंका 118 1674 15
चालोएमवोंग चाटफैसन थाईलैंड 49 603 13
केविन इराकोज़े रवांडा 75 478 13
ज़ैपी बिमेन्यिमाना रवांडा 91 327 13
मार्टिन अकाये़ज़ू रवांडा 95 590 13
सौम्य सरकार बांग्लादेश 87 1462 13
पॉल स्टर्लिंग आयरलैंड 154 3731 13
केविन ओ’ब्रायन आयरलैंड 110 1973 12
रोहित शर्मा भारत 159 4231 12
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com