पाकिस्तान क्रिकेट को फिर होना पड़ा शर्मसार, T20 WC 2026 के दौरान मोहम्मद नवाज की काली करतूत आई सामने
Pakistan Cricket Team: पाकिस्तान के ऑलराउंडर मोहम्मद नवाज टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान ड्रग्स टेस्ट में फेल हो गए हैं। मामले को लेकर PCB ने जांच शुरू कर दी है।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
पाकिस्तानी हरफनमौला खिलाड़ी मोहम्मद नवाज (फोटो- सोशल मीडिया)
Mohammad Nawaz: पाकिस्तान क्रिकेट से एक बार फिर चौंकाने वाली खबर सामने आई है। टीम के अनुभवी ऑलराउंडर मोहम्मद नवाज ड्रग्स टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए हैं, जिसके बाद मामला गंभीर हो गया है। यह टेस्ट टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान भारत और श्रीलंका में किया गया था। रिपोर्ट सामने आने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने तुरंत जांच शुरू कर दी है। इस घटना ने पाकिस्तानी क्रिकेट की छवि पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
ड्रग्स टेस्ट में फेल होने की पुष्टि
रिपोर्ट्स के अनुसार, मोहम्मद नवाज टी20 वर्ल्ड कप के दौरान किए गए डोप टेस्ट में फेल हो गए थे। PCB के एक प्रवक्ता ने इस मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि, “ICC ने हमें इस बारे में जानकारी दी है, जिसके बाद हमने जांच शुरू कर दी है। जांच पूरी होने के बाद रिपोर्ट ICC को सौंपी जाएगी।” बताया जा रहा है कि 22 अप्रैल को ICC ने PCB से इस मामले में संपर्क किया था, जिसके बाद यह मामला सार्वजनिक हुआ।
टी20 वर्ल्ड कप में ऐसा रहा प्रदर्शन
32 वर्षीय मोहम्मद नवाज टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान टीम का हिस्सा थे। उन्होंने टूर्नामेंट में कुल 7 मुकाबले खेले, जिसमें बल्ले से ज्यादा योगदान नहीं दे सके और सिर्फ 15 रन बनाए। हालांकि, गेंदबाजी में उन्होंने 7 विकेट जरूर झटके। उन्होंने भारत के खिलाफ कोलंबो में खेले गए मुकाबले में भी हिस्सा लिया था। इसके बावजूद टीम सुपर-8 चरण से आगे नहीं बढ़ सकी और टूर्नामेंट से बाहर हो गई।
सम्बंधित ख़बरें
ISSF World Cup: चीन में गूंजा भारत का डंका! ईशा सिंह ने जीता गोल्ड, मनु भाकर ने भी बिखेरा जलवा, देखें VIDEO
श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन, वाशिंगटन सुंदर बाहर; इन खिलाड़ियों की चोट ने बढ़ाई टेंशन
CWG 2026 Boxing: रिंग में घुसा भारतीय सूरमा और पाकिस्तान का हुआ सूपड़ा साफ! प्रीति मेडल से बस एक जीत दूर
Commonwealth Games 2026: भारत को कॉमनवेल्थ गेम्स में एक और मेडल! राजा मुथुपांडी ने वेटलिफ्टिंग में जीता सिल्वर
सरे क्लब के साथ करार हुआ रद्द
इस पूरे विवाद का असर नवाज के करियर पर भी पड़ता दिख रहा है। उन्होंने हाल ही में इंग्लैंड के सरे क्लब के साथ टी20 ब्लास्ट के लिए करार किया था, लेकिन अब इस जांच के चलते उनका कॉन्ट्रैक्ट रद्द कर दिया गया है। PCB ने उन्हें पहले ही NOC जारी कर दिया था, लेकिन मामले के सामने आने के बाद स्थिति बदल गई। हालांकि, सरे क्लब की ओर से इस पर कोई आधिकारिक बयान अभी तक सामने नहीं आया है।
ये भी पढ़ें: Bangladesh को न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत के बाद भी लगा झटका, ICC ने पूरी टीम पर लगाया जुर्माना
मोहम्मद नवाज के खिलाफ चल रही यह जांच उनके अंतरराष्ट्रीय करियर के लिए बड़ा झटका साबित हो सकती है। अगर आरोप साबित होते हैं, तो उन पर कड़ी कार्रवाई हो सकती है। फिलहाल क्रिकेट जगत की नजर इस मामले की जांच रिपोर्ट पर टिकी हुई है, जो उनके भविष्य का फैसला करेगी।
