मोहम्मद रिजवान (फोटो-सोशल मीडिया)  
क्रिकेट

Mohammad Rizwan की नजरें टी20 इंटरनेशनल में वापसी पर, 2024 के अंत से पाकिस्तान टीम से बाहर

Mohammad Rizwan: मोहम्मद रिजवान टी20 इंटरनेशनल में वापसी की कोशिश में हैं। 2024 के अंत से टीम से बाहर चल रहे हैं। खराब फॉर्म के बावजूद वे मेहनत और वापसी को लेकर आश्वस्त हैं।

उज्जवल सिन्हा

Mohammad Rizwan Eyes Return to T20I Setup: पाकिस्तान क्रिकेट में हाल में ही बड़ा बदलाव हुआ है। पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी सरफराज अहमद टेस्ट टीम के कोच नियुक्त किए गए हैं। इस टीम में सीनियर खिलाड़ियों को भी शामिल किया गया है। इसमें पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मोहम्मद रिजवान भी है। खराब फॉर्म से जूझ रहे मोहम्मद रिजवान की नजर क्रिकेट में वापसी पर है। उनका कहना है कि सभी फॉर्मेट में जगह बनाने की कोशिश है।

33 वर्षीय मोहम्मद रिजवान, पाकिस्तान के लिए टेस्ट और एकदिवसीय के अहम खिलाड़ी हैं। वर्ष 2024 के आखिर से टी20 इंटरनेशनल टीम में नहीं हैं। इस साल की शुरुआत में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप टीम से भी बाहर कर दिया गया था। पाकिस्तान सुपर लीग में भी कुछ खास नहीं कर पा रहे हैं। रावलपिंडी के लिए रिजवान सात पारियों में सिर्फ 107 रन ही बना पाए हैं, जिसमें 20 से कम के पांच स्कोर शामिल हैं।

अपने प्रदर्शन को लेकर रिजवान ने क्या कहा?

अपनी आलोचना और खराब प्रदर्शन को लेकर आईसीसी के हवाले से मोहम्मद रिजवान ने कहा कि खिलाड़ी भी इंसान होते हैं और अपने करियर में मुश्किल दौर से गुजरते हैं, और मेरे लिए भी यह अलग नहीं है। लेकिन मुझे अभी भी सभी फॉर्मेट में क्रिकेट खेलना पसंद है, और मुझ पर हो रही आलोचना की वजह से मेरा खेल छोड़ने का कोई इरादा नहीं है।

उन्होंने कहा कि संन्यास लेने का विचार मन में नहीं है। मेरा मानना ​​है कि एक खिलाड़ी को संन्यास के बारे में तभी सोचना चाहिए जब उसे पता हो कि वह दूसरों से मुकाबला करने की क्षमता खो चुका है और क्रिकेट में उसकी दिलचस्पी खत्म हो गई है। मैं अभी भी दूसरों से मुकाबला कर सकता हूं।

बांग्लादेश के खिलाफ रिजवान की टेस्ट टीम एंट्री

बता दें कि आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के तहत बांग्लादेश के खिलाफ खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज के लिए मोहम्मद रिजवान ने पाकिस्तानी टीम में जगह बनाई। पाकिस्तान पांचवें स्थान पर है। इस साल के आखिर में इंग्लैंड का टेस्ट दौरा और 2027 में आईसीसी मेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप शामिल है। ऐसे में मोहम्मद रिजवान अपनी बेहतरीन फॉर्म में आने के लिए ध्यान दे रहे हैं।

क्रिकेट के अलावा कुछ नहीं

मोहम्मद रिजवान ने कहा कि मेरे लिए क्रिकेट एक जुनून है। मैं टी20, टेस्ट और वनडे खेलता हूं। मुझे क्रिकेट से प्यार है। इसलिए मैं इसे खेलता हूं। मेरी जिंदगी में क्रिकेट के अलावा कुछ और नहीं है। मेरा कोई बिजनेस नहीं है। मैं कोई और खेल नहीं खेलता। मैं सिर्फ क्रिकेट खेलता हूं। उन्होंने कहा कि हां, मैं अभी मुश्किल में हूं। मेरा प्रदर्शन अच्छा नहीं है। लेकिन मेरी मेहनत में कोई कमी नहीं है। मैंने कड़ी मेहनत की है। खुदा की मर्जी से, अपनी मेहनत के बाद मैं फिर से आपके सामने खड़ा होऊंगा।

BRICS Summit 2026 LIVE: चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग कल आएंगे भारत, शाम 5.45 बजे PM मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक

Elephant Madhuri Return: वनतारा से कोल्हापुर लौटेगी माधुरी, वापसी से पहले किए गए खास इंतजाम

DUSU Election 2026: चुनावी रण में 6 महिलाएं, 4 पदों के लिए चुनाव; यूनिवर्सिटी प्रशासन की तैयारी पूरी

मोदी ने बताया BRICS की ताकत, पुतिन ने G7 पर साधा निशाना...बिजनेस फोरम में संबोधन की 10 बड़ी बातें

BRICS Business Forum की फैमिली फोटो में शामिल हुए PM मोदी, वैश्विक मंच पर दिखी एकजुटता