ISSF World Cup: चीन में गूंजा भारत का डंका! ईशा सिंह ने जीता गोल्ड, मनु भाकर ने भी बिखेरा जलवा, देखें VIDEO
ISSF World Cup 2026: ISSF वर्ल्ड कप 2026 में भारत के खिलाड़ियों ने नाम रौशन किया है। निशानेबाज ईशा सिंह ने 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता, जबकि मनु भाकर ने कांस्य पदक अपने नाम किया हैं।
- Written By: प्रिया जैस
मनु भाकर और ईशा सिंह ने जीता पदक (सौजन्य-सोशल मीडिया)
ISSF World Cup Eesha Singh Gold: भारतीय निशानेबाजों ने चीन में भारत का झंडा गाढ़ दिया है। भारतीय निशानेबाजों का चीन के हांगझोउ में चल रहे आईएसएसएफ वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन का सिलसिला जारी रखते हुए पदक अपने नाम किए है। निशानेबाज ईशा सिंह ने सोमवार को विमेंस 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता और देश का नाम रोशन किया। वहीं, ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर ने कांस्य पदक जीता।
ईशा सिंह ने फाइनल में शुरुआत से ही अपना दबदबा बनाए रखा था। उन्होंने पूरे मुकाबले के दौरान चीन को पछाड़ते हुए जोरदार प्रदर्शन किया और 50 शॉट्स में 40 अंक हासिल करते हुए स्वर्ण पदक पर अपने नाम किया। ईशा सिंह ने मेजबान चीन की युयुए झांग को तीन अंकों के अंतर से पछाड़ा। झांग ने 37 अंक हासिल करते हुए रजत पदक जीता। चीन में चीन की ही विरोधी को हराकर स्वर्ण पदक जीतना निश्चित रूप से ईशा के लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि है।
Success for India’s Esha Singh as she showcases her talent in the 25m Pistol Women Final 🎯#ISSF #ShootingSport pic.twitter.com/eeFJPDdXsD — ISSF (@issf_official) July 27, 2026
सम्बंधित ख़बरें
श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन, वाशिंगटन सुंदर बाहर; इन खिलाड़ियों की चोट ने बढ़ाई टेंशन
CWG 2026 Boxing: रिंग में घुसा भारतीय सूरमा और पाकिस्तान का हुआ सूपड़ा साफ! प्रीति मेडल से बस एक जीत दूर
Commonwealth Games 2026: भारत को कॉमनवेल्थ गेम्स में एक और मेडल! राजा मुथुपांडी ने वेटलिफ्टिंग में जीता सिल्वर
खाली पेट, ट्रकों से पहुंचती थीं ट्रेनिंग…आज हैं भारत की गोल्डन क्वीन! मीराबाई चानू की प्रेरणादायक कहानी
मनु भाकर ने जीता कांस्य पदक
पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली मनु भाकर ने भी अपनी जीत का सिलसिला जारी रखा और मैच के दौरान बेहतरीन खेल का प्रदर्शन दिखाते हुए कांस्य पदक जीता। मनु का कांस्य पदक के मुकाबले में उत्तर कोरिया की ह्योन ग्योंग पाक से मुकाबला हुआ। दोनों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली, लेकिन डबल शूटऑफ में मनु भाकर ने बाजी मारते हुए कांस्य पदक अपने नाम कर लिया।
A final bursting with talent ⭐ Esha Singh 🇮🇳 claims the World Cup win, followed by Zhang Yueyue 🇨🇳 taking silver and teammate Manu Bhaker 🇮🇳 claiming bronze!#ISSF #ShootingSport pic.twitter.com/vJ4EqEB4Sb — ISSF (@issf_official) July 27, 2026
यह भी पढ़ें – CWG 2026 Boxing: रिंग में घुसा भारतीय सूरमा और पाकिस्तान का हुआ सूपड़ा साफ! प्रीति मेडल से बस एक जीत दूर
ISSF वर्ल्ड कप में भारत के तीन पदक पक्के
ईशा सिंह के स्वर्ण और मनु भाकर के कांस्य पदक के साथ आईएसएसएफ वर्ल्ड कप में भारत के पदकों की कुल संख्या तीन हो गई है। इससे पहले, महिला निशानेबाज संयम ने 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में रजत पदक जीता था। यह इस इवेंट में भारत का पहला पदक था।
आईएसएसएफ वर्ल्ड कप की पदक तालिका में चीन पहले स्थान पर है। चीन अब तक 14 पदक जीत चुका है जिसमें छह स्वर्ण पदक शामिल हैं। भारतीय टीम 3 पदकों के साथ दूसरे स्थान पर है। भारतीय निशानेबाजों के प्रदर्शन को देखते हुए आगामी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में देश को और पदक मिलने की उम्मीद है।
