-
सोम, 27 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Bangladesh Fined For Slow Over Rate In 2nd Odi Against New Zealand
Bangladesh को न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत के बाद भी लगा झटका, ICC ने पूरी टीम पर लगाया जुर्माना
- Written By: उज्जवल सिन्हा
Bangladesh: बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए दूसरे मुकाबले में स्लो ओवर रेट के कारण बांग्लादेश पर जुर्माना लगाया गया है। सभी खिलाड़ियों की 10 प्रतिशत फीस की कटौती हुई है।

बांग्लादेश बनाम न्यूजीलैंड (फोटो-सोशल मीडिया)
Bangladesh Fined for Slow Over Rate: बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज खेली जा रही है। बांग्लादेश मेजबान है। सोमवार को सीरीज का दूसरा मैच शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में खेला गया था। मैच में बांग्लादेश की गेंदबाजी की गति धीमी रही। इस वजह से बांग्लादेश क्रिकेट टीम पर उनकी मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है।
डेली स्टार के मुताबिक, “एमिरेट्स आईसीसी एलीट पैनल के मैच रेफरी एंडी पायक्रॉफ्ट ने यह जुर्माना तब लगाया जब यह तय हुआ कि मेहदी हसन मिराज की टीम ने निश्चित अवधि में तय से दो ओवर कम फेंके।”
आईसीसी कोड ऑफ कंडक्ट का आर्टिकल 2.22 न्यूनतम ओवर-रेट अपराधों को नियंत्रित करता है। इस आर्टिकल के तहत खिलाड़ियों पर तय समय में सभी ओवर पूरा नहीं करने पर जुर्माना लगाया जाता है। जुर्माना प्रति ओवर मैच फीस का 5 प्रतिशत होता है। बांग्लादेश ने निश्चित समय में 2 ओवर कम फेंके थे, इसलिए पूरी टीम पर मैच फीस का 10 प्रतिशत का जुर्माना लगाया गया।
सम्बंधित ख़बरें
बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने दिया… शेख हसीना से संपर्क करने के लगे थे आरोप
बांग्लादेश खसरा प्रकोप का कहर, दो बच्चों की मौत के बाद मरने वालों का आंकड़ा 805
बांग्लादेश में सियासी तूफान…राष्ट्रपति शहाबुद्दीन के इस्तीफे की अटकलें तेज, मुसीबत में फंसी शेख हसीना!
बांग्लादेश के स्टार पेसर ने छोड़ी LPL, ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज के लिए किया बड़ा फैसला
बांग्लादेश के कप्तान ने स्वीकार किया जुर्माना
बांग्लादेश के कप्तान मेहदी ने अपराध और जुर्माना मान लिया। इस वजह से मामले पर कोई आधिकारिक सुनवाई नहीं की गई। मैदानी अंपायर रिचर्ड इलिंगवर्थ और गाजी सोहेल के साथ-साथ तीसरे अंपायर नितिन मेनन और चौथे अंपायर मसूदुर रहमान मुकुल ने यह आरोप लगाया।
मुकाबले का हाल
पेनल्टी के बावजूद, बांग्लादेश ने मैदान पर अच्छा प्रदर्शन किया और 6 विकेट से मैच जीतते हुए सीरीज में बराबरी की। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड 48.4 ओवर में 198 रन पर सिमट गई। निक केली ने 102 गेंदों पर 83 रन बनाए। बांग्लादेश की तरफ से नाहिद राणा ने 10 ओवर में 32 रन देकर 5 विकेट लिए।
यह भी पढ़ें: एंडरसन ने 20 साल के लड़के जैसी फुर्ती से उड़ाए होश, काउंटी चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बॉलर बने
बांग्लादेश ने 199 रन का लक्ष्य 87 गेंद पहले 4 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। सैफ हसन और सरकार सस्ते में आउट हो गए, लेकिन तंजीद हसन और नजमुल हुसैन शांतो के बीच 120 रन की अहम साझेदारी ने पारी को संभाला। तंजीद ने 58 गेंदों पर 76 रन की पारी खेली। शांतो ने रिटायर्ड हर्ट होने से पहले 50 रन बनाए। तौहीद हृदोय 30 रन पर नाबाद रहे। नाहिद राणा प्लेयर ऑफ द मैच रहे। तीन मैचों की सीरीज 1-1 से बराबरी पर है। तीसरा और आखिरी मुकाबला गुरुवार को चटगांव में खेला जाएगा।
Bangladesh fined for slow over rate in 2nd odi against new zealand
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
अमरावती में अकाउंट रेंटल रैकेट का पर्दाफाश, साइबर ठगी के लिए इस्तेमाल हो रहे थे बैंक खाते
Jul 27, 2026 | 02:24 PMमुसलमानों का सबसे बड़ा दुश्मन ओवैसी! ये क्या बोल गए मौलाना रशीदी, यूपी चुनाव से पहले दी सख्त चेतावनी
Jul 27, 2026 | 02:20 PM250 करोड़ के साइबर फ्रॉड का बड़ा खुलासा, आगरा पुलिस ने 25 हजार के इनामी स्क्रैब कारोबारी को दबोचा
Jul 27, 2026 | 02:20 PMक्या थलापति विजय के बाद धनुष भी रखेंगे राजनीति में कदम? एक बयान से तेज हुईं अटकलें
Jul 27, 2026 | 02:16 PMCM मोहन यादव के खंडवा दौरे से पहले कांग्रेस का प्रदर्शन, काले झंडे दिखाने की कोशिश, हिरासत में कार्यकर्ता
Jul 27, 2026 | 02:16 PMमुंबईकरों के लिए खुशखबरी: झीलों में भरा 88% पानी, 15 अगस्त से पहले खत्म हो सकती है पानी की कटौती
Jul 27, 2026 | 02:16 PMरेलवे विज्ञापन ई-नीलामी मामला: नागपुर हाई कोर्ट ने खारिज की याचिका, देरी और कानूनी सीमाओं का दिया हवाला
Jul 27, 2026 | 02:15 PMवीडियो गैलरी

चार महीने का सीसीटीवी फुटेज दिखाइए… शंकराचार्य ने सरकार को दी खुली चुनौती-VIDEO
Jul 27, 2026 | 12:31 PM
‘जब तक जिंदा हूं परिवार को कमजोर नहीं होने दूंगा’— भरत तिवारी के घर पहुंचे पप्पू यादव-VIDEO
Jul 27, 2026 | 11:29 AM
पटना पहुंचते ही भड़के तेजस्वी यादव; सरकार को दी खुली चेतावनी, कहा- अगर कल तक रिहा नहीं किया तो…देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:14 PM
उद्घाटन के महज 12 दिन बाद ही धंस गया UP का लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे, सपा नेता ने उठाए सवाल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 10:57 PM
CM Yogi Agra Visit: मंच से भाषण दे रहे थे CM योगी, पास बैठे BJP विधायक भर रहे थे खर्राटे, VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:47 PM
जौहर यूनिवर्सिटी के समर्थन में सड़कों पर उतरे सपाई, अलीगढ़ में डीएम ऑफिस में जड़ा ताला; VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:31 PM














