Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • सोम, 27 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

CWG 2026 Boxing: रिंग में घुसा भारतीय सूरमा और पाकिस्तान का हुआ सूपड़ा साफ! प्रीति मेडल से बस एक जीत दूर

Commonwealth Games (CWG) 2026 Boxing: जादूमणि सिंह ने पाकिस्तान के रहमान सुमामा को 5-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। प्रीति पवार ने भी शानदार जीत दर्ज कर अंतिम-8 में प्रवेश किया।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Jul 27, 2026 | 08:35 AM

जादुमणि सिंह ने पाकिस्तान खिलाड़ी रहमान को हराया (सौजन्य-IANS)

Follow Us
Follow Us:

CWG 2026 India Boxing: रविवार को कॉमनवेल्थ गेम्स बॉक्सिंग प्रतियोगिता में भारतीय मुक्केबाजों की जोड़ी ने क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। जादुमनी सिंह ने एक रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान के सुमामा रहमान को हराया, जबकि एशियाई खेलों की ब्रॉन्ज मेडलिस्ट प्रीति पवार ने आसानी से जीत हासिल की। SEC सेंटर में “भारत माता की जय” और “इंडिया, इंडिया” के जोरदार नारों के बीच, जादुमनी के मुकाबले की शुरुआत से पहले ही माहौल जोश और उत्साह से भरा हुआ था।

ग्लासगो में कॉमनवेल्थ गेम्स के दौरान पुरुषों के 55kg कैटेगरी के ‘राउंड ऑफ 16’ मुकाबले में पाकिस्तान के रहमान सुमामा को हराने के बाद भारतीय फैंस ने बॉक्सर मंडेन्गबाम जादुमनी सिंह को अपने कंधों पर उठा लिया।

Watch: Indian fans lifted boxer Mandengbam Jadumani Singh on their shoulders after he defeated Pakistan’s Rehman Sumama in the men’s 55kg Round of 16 bout at the Commonwealth Games in Glasgow pic.twitter.com/9r1FzG4X7r — IANS (@ians_india) July 26, 2026

सम्बंधित ख़बरें

Commonwealth Games 2026: भारत को कॉमनवेल्थ गेम्स में एक और मेडल! राजा मुथुपांडी ने वेटलिफ्टिंग में जीता सिल्वर

खाली पेट, ट्रकों से पहुंचती थीं ट्रेनिंग…आज हैं भारत की गोल्डन क्वीन! मीराबाई चानू की प्रेरणादायक कहानी

कौन हैं ऋषिकांत चनंबम? जिन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स में रचा इतिहास, रजत जीत स्नैच में बनाया रिकॉर्ड

CWG 2026: मीराबाई चानू ने फिर लहराया तिरंगा, लगातार तीसरे कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता गोल्ड

जादूमणि सिंह ने पाकिस्तान के खिलाड़ी को चटाई धूल

पुरुषों के 55 किग्रा वर्ग में जादूमणि सिंह ने ‘राउंड ऑफ-16’ में पाकिस्तान के रहमान को 5-0 से धोया। जादूमणि ने पहले राउंड को 3-2 से अपने नाम किया। राउंड-2 में जादूमणि को सभी जजों ने 10-10 अंक दिए। इससे पहले, राउंड ऑफ-32 में भारतीय मुक्केबाज ने स्कॉटलैंड के एरॉन कुलेन को 5-0 से मात दी थी।

WATCH INDIA’S JADUMANI THRASED PAKISTANI 🇵🇰 BOXER 5:0 TODAY!!! 🥊🔥 – Totally dominated the whole bout! 💪 pic.twitter.com/e8VqzOpPcO — The Khel India (@TheKhelIndia) July 26, 2026

प्रीति ने महिलाओं के 54 किग्रा क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय बॉक्सर प्रीति ने ‘राउंड ऑफ 16’ में मलावी की डेबरा मिटेंजे के खिलाफ ‘रेफरी स्टॉप्स कॉन्टेस्ट’ (आरएससी) के जरिए शानदार जीत दर्ज की। इसी के साथ प्रीति ने महिलाओं के 54 किग्रा क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। दूसरी ओर, पुरुषों के 55 किग्रा वर्ग में जादूमणि सिंह ने पाकिस्तानी बॉक्सर को धूल चटाकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

THAT’S CALLED DOMINATION!!!! 💪🔥 India’s Preeti Pawar proved far too good for her opponent as the referee had to stop the contest midway. An easy win for Preeti! 😎🇮🇳 pic.twitter.com/8BqE6EAtB6 https://t.co/oS9QXLiA4I — The Khel India (@TheKhelIndia) July 26, 2026

स्कोरकार्ड पर प्रीति का दबदबा

54 किलोग्राम महिला वर्ग में प्रीति शुरू से ही मुकाबले पर पूरी तरह हावी नजर आईं और पहले राउंड में सभी पांच जजों ने उनके पक्ष में फैसला दिया। भारतीय बॉक्सर ने कई सटीक पंच मारे, जिसके कारण रेफरी को दूसरे राउंड में 2:13 मिनट पर मुकाबला रोकना पड़ा और इस तरह उन्होंने जबरदस्त जीत हासिल की।

जजों के स्कोरकार्ड में उनका दबदबा साफ दिखा। चार जजों ने पहला राउंड 10-9 से उनके पक्ष में दिया, जबकि एक जज ने 10-8 का स्कोर दिया। मुकाबला रोके जाने से पहले मिटेंजे दो बार नॉकडाउन भी हुईं। इस जीत के साथ प्रीति ने क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है, जहां 28 जुलाई को उनका मुकाबला नॉर्दर्न आयरलैंड की निकोल क्लाइड से होगा।

यह भी पढ़ें – Commonwealth Games 2026: भारत को कॉमनवेल्थ गेम्स में एक और मेडल! राजा मुथुपांडी ने वेटलिफ्टिंग में जीता सिल्वर

क्लाइड ने भी राउंड ऑफ 16 में घाना की बामफो को सर्वसम्मत फैसले (5-0) से हराकर शानदार अंदाज में अंतिम आठ में जगह बनाई है। क्वार्टर फाइनल का मुकाबला भारतीय बॉक्सर के लिए एक बड़ी चुनौती हो सकता है, क्योंकि इसमें सेमीफाइनल में जगह बनाने का दांव लगा होगा।

भारत की पदक तालिका

भारत ने रविवार शाम तक अपनी झोली में दो और पदक डाले। मीराबाई चानू ने महिलाओं के 48 किग्रा वर्ग का खिताब जीतकर कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल की हैट्रिक पूरी कर ली। चानू ने कुल 190 किग्रा भार (85 स्नैच और 105 क्लीन एंड जर्क) उठाया।

इससे पहले, वेटलिफ्टर ऋषिकांत सिंह चनंबम ने पुरुषों के 60 किलोग्राम कैटेगरी में कुल 264 किलोग्राम वजन उठाकर सिल्वर मेडल अपने नाम किया। ऋषिकांत ने स्नैच में 121 किग्रा वजन उठाया, जिसके बाद क्लीन एंड जर्क में 143 किग्रा वजन उठाने में सफलता हासिल की।

Cwg 2026 boxing jadumani singh defeats pakistan preeti pawar quarter final

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 27, 2026 | 08:35 AM

Topics:  

  • Boxing
  • Commonwealth Games
  • Sports
  • Sports News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.