Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • सोम, 27 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Commonwealth Games 2026: भारत को कॉमनवेल्थ गेम्स में एक और मेडल! राजा मुथुपांडी ने वेटलिफ्टिंग में जीता सिल्वर

Commonwealth Games 2026: भारत के राजा मुथुपांडी ने पुरुषों के 65 किग्रा वेटलिफ्टिंग फाइनल में 289 किग्रा वजन उठाकर सिल्वर मेडल जीता। जीत के बाद उन्होंने अपने प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया दी।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Jul 27, 2026 | 08:14 AM

राजा मुथुपांडी ने जीता सिल्वर (सौजन्य-IANS)

Follow Us
Follow Us:

Commonwealth Games Raja Muthupandi Silver Medal: स्कॉटलैंड में आयोजित ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत नए मकाम को छूता चला जा रहा है। भारत के झोली में एक और पदक जुड़ गया है। वेटलिफ्टिंग में मीराबाई चानू के बाद राजा मुथुपांडी ने भी देश का नाम रौशन किया है। राजा मुथुपांडी ने पुरुषों के 65 किग्रा वेटलिफ्टिंग फाइनल में कुल 289 किग्रा वजन उठाकर भारत के लिए सिल्वर मेडल जीता है।

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में पुरुषों के 65 किग्रा वेटलिफ्टिंग इवेंट में सिल्वर मेडल जीतने पर मुथुपांडी राजा ने अपनी खुशी का इजहार कियास लेकिन गोल्ड मेडल न जीत पाने की थोड़ी निराशा भी रही। उन्होंने कहा, “मैंने गोल्ड जीतने लायक अच्छा प्रदर्शन नहीं किया, और ट्रेनिंग के दौरान मेरे प्रदर्शन की तुलना में यह मेरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं था। फिर भी, मैं सिल्वर मेडल जीतकर खुश हूं।”

राजा मुथुपांडी ने जीता सिल्वर मेडल

स्कॉटलैंड में आयोजित ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में राजा मुथुपांडी ने पुरुषों के 65 किग्रा वेटलिफ्टिंग फाइनल में कुल 289 किग्रा वजन उठाकर भारत के लिए सिल्वर मेडल जीता।

सम्बंधित ख़बरें

श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन, वाशिंगटन सुंदर बाहर; इन खिलाड़ियों की चोट ने बढ़ाई टेंशन

CWG 2026 Boxing: रिंग में घुसा भारतीय सूरमा और पाकिस्तान का हुआ सूपड़ा साफ! प्रीति मेडल से बस एक जीत दूर

खाली पेट, ट्रकों से पहुंचती थीं ट्रेनिंग…आज हैं भारत की गोल्डन क्वीन! मीराबाई चानू की प्रेरणादायक कहानी

कौन हैं ऋषिकांत चनंबम? जिन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स में रचा इतिहास, रजत जीत स्नैच में बनाया रिकॉर्ड

Proud Moment for Indian Weightlifting! Many congratulations to Raja Muthupandi for clinching Silver in Men’s 65kg Weightlifting. #Cheer4Bharat #CWG2026 pic.twitter.com/qjldVR9ja5 — Dr Mansukh Mandaviya (@mansukhmandviya) July 27, 2026

राजा मुथुपांडी ने कहा कि मैं कॉमनवेल्थ गेम्स की पूरी यात्रा में मेरा समर्थन करने और मुझे इस मुकाम तक पहुंचने में मदद करने के लिए स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया, इंडियन वेटलिफ्टिंग फेडरेशन और अपने कोच विजय शर्मा का धन्यवाद करना चाहता हूं।

अपने प्रदर्शन से थोड़े निराश रहे राजा मुथुपांडी

पुरुषों के 65 किग्रा वेटलिफ्टिंग फाइनल में सिल्वर मेडल जीतने पर राजा मुथुपांडी ने भले ही गोल्ड नहीं जीता लेकिन अपने भविष्य में आने वाले टूर्नामेंट्स के लिए एक अच्छा अनुभव प्राप्त किया। भारतीय वेटलिफ्टर राजा मुथुपांडी ने कहा, कि “मैं निश्चित रूप से निराश हूं क्योंकि मेरे कोच ने मुझ पर भरोसा किया था, उन्हें उम्मीद थी कि हम गोल्ड जीतने के लिए पूरी कोशिश करेंगे। हालांकि, मेरा प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा।”

#WATCH | Scotland | Glasgow Commonwealth Games 2026 | On winning the silver medal in men’s 65kg weightlifting final, Indian weightlifter Raja Muthupandi says, “… I am certainly disappointed because my coach had placed his trust in me, believing we would put in the full effort… pic.twitter.com/hRcmht7xnc — ANI (@ANI) July 26, 2026


उन्होंने अपनी जीत का श्रेय अपने माता-पिता और अपने कोच को दिया। उन्होंने कहा, “मैं यह जीत अपने माता-पिता और अपने कोच विजय शर्मा को समर्पित करता हूं। मैं यहां सीखी गई बातों पर ध्यान दूंगा और अपनी ट्रेनिंग पर फोकस करूंगा। मैं अपने कोच के निर्देशों के अनुसार ट्रेनिंग करूंगा और आगे कड़ी मेहनत करूंगा।”

यह भी पढ़ें – CWG 2026: मीराबाई चानू ने फिर लहराया तिरंगा, लगातार तीसरे कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता गोल्ड

वेटलिफ्टिंग में मीराबाई चानू ने जीता गोल्ड मेडल

वेटलिफ्टिंग में इससे पहले महिलाओं में मीराबाई चानू ने इतिहास के पन्नों में अपना नाम सुनहरे अक्षरों से लिख दिया। चानू ने महिलाओं के 48 किग्रा वर्ग का खिताब जीतकर कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल की हैट्रिक पूरी कर ली। इसी के साथ उन्होंने गेम्स और कॉमनवेल्थ स्नैच रिकॉर्ड भी तोड़े।

💡

Frequently Asked Questions

  • Que: राजा मुथुपांडी ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में कौन-सा पदक जीता?

    Ans: राजा मुथुपांडी ने पुरुषों की 65 किग्रा वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीता।

  • Que: राजा मुथुपांडी ने कुल कितना वजन उठाया?

    Ans: राजा मुथुपांडी ने कुल 289 किलोग्राम वजन उठाकर रजत पदक अपने नाम किया।

  • Que: सिल्वर जीतने के बाद राजा मुथुपांडी ने क्या कहा?

    Ans: राजा मुथुपांडी ने कहा कि वह सिल्वर जीतकर खुश हैं, लेकिन अपने प्रदर्शन से पूरी तरह संतुष्ट नहीं हैं क्योंकि उनका लक्ष्य गोल्ड मेडल जीतना था।

Commonwealth games 2026 raja muthupandi wins silver medal weightlifting 65kg

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 27, 2026 | 08:13 AM

Topics:  

  • Commonwealth Games
  • Sports
  • Sports News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.