-
रवि, 12 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Mahmudallah Announces Retirement From T20i Amid Ind Vs Ban T20 Series Know When Will He Play
IND vs BAN टी20 सीरीज के बीच बांग्लादेशी खिलाड़ी ने टी20आई से किया संन्यास का ऐलान, जानें कब खेलेंगे आखिरी मैच
- Written By: उज्जवल सिन्हा
भारत और बांग्लादेश के बीच खेले जा रहे तीन टी20 मुकाबले के बीच ही बांग्लादेश के खिलाड़ी ने महमुदुल्लाह ने टी20 इंटरनेशनल से संन्यास का ऐलान कर दिया है।

Mahmudallah (Photo- X/TWITTER)
भारत और बांग्लादेश के बीच खेले जा रहे तीन टी20 मुकाबले के बीच ही बांग्लादेश के दिग्गज खिलाड़ी ने महमुदुल्लाह ने टी20 इंटरनेशनल से संन्यास का ऐलान कर दिया है। यह सीरीज उनका आखिरी सीरीज होगा। हैदराबाद में खेले जाने वाले इस सीरीज के तीसरे और अंतिम मुकाबला ही महमूदुल्लाह के टी20आई करियर का आखिरी मैच होगा।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में की संन्यास की घोषणा
दिल्ली में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में महमुदुल्लाह ने बताया कि हैदराबाद का मैच उनका आखिरी टी20 इंटरनेशनल मैच होगा। 38 वर्षीय महमुदुल्लाह ने कहा, “मैं इस सीरीज के अंतिम मैच के बाद टी20 क्रिकेट से संन्यास ले रहा हूँ। मैंने अपने परिवार और बांग्लादेश क्रिकेट के संबंधित लोगों से इस बारे में बातचीत कर ली है। यह मेरे लिए आगे बढ़ने का सही समय है। अब मैं अपना पूरा ध्यान वनडे मैचों पर लगाना चाहता हूं।
सम्बंधित ख़बरें
Team India Coaching: गौतम गंभीर की कोचिंग टीम में हो सकते हैं बड़े बदलाव, एक सीनियर कोच के जाने की चर्चा तेज
Jos Buttler Record: धोनी का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने के करीब जोस बटलर, रोहित शर्मा को भी छोड़ सकते हैं पीछे
स्मृति मंधाना ने रचा इतिहास, 300 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाली सबसे कम उम्र की महिला क्रिकेटर बनीं
Watch: बांग्लादेश ने दिखाया भारत का गलत नक्शा, इस भारतीय अधिकारी ने डिप्लोमैट को लगाई फटकार, कर दी बोलती बंद
यह भी पढ़े: IND vs BAN: दूसरे टी20 में कल टीमें होगी आमने-सामने, जानें दबदबा बनाएगा भारत या बांग्लादेश पलटेगा बाजी
पिछली बार बांग्लादेश और भारत के बीच राष्ट्रीय राजधानी में टी20आई मुकाबला 3 नवंबर, 2019 को खेला गया था। जिसमें बांग्लादेश की टीम ने भारतीय टीम को 7 विकेट से हराकर आसान जीत हासिल की थी। इस जीत को याद करते हुए उन्होंने कहा कि 2019 का साल हमारे लिए खास था। उस समय टीम शानदार प्रदर्शन कर रही थी। जिससे हमारे आत्मविश्वास बढ़े हुए थे।
2 साल रहे टीम से बाहर
महमुदुल्लाह का प्रदर्शन कुछ समय से औसतन रह रहा है। वो पिछले 2 साल टीम से बाहर भी रहे। हालांकि इसी साल उन्होंने वापसी करते हुए श्रीलंका के खिलाफ 54 रनों की पारी खेली थी। लेकिन टी20 वर्ल्ड कप में उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। इस कारण से भी उन्होंने अपने संन्यास की घोषणा कर दी। वहीं तीन साल पहले टेस्ट क्रिकेट से भी संन्यास ले चुके हैं।
महमुदुल्लाह का टी20 इंटरनेशनल करियर
महमुदुल्लाह ने 139 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं और वह बांग्लादेश के दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी। उनसे आगे केवल शाकिब अल हसन ही है। बांग्लादेश के लिए 139 टी20 मैचों में महमुदुल्लाह ने 117.74 की स्ट्राइक रेट से 2,395 रन बनाए और 40 विकेट भी चटकाए।
Mahmudallah announces retirement from t20i amid ind vs ban t20 series know when will he play
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Meta AI Glasses से बढ़ी प्राइवेसी की चिंता, आपकी हर बात और हर कदम रखेंगे याद, जानिए कैसे करेंगे काम
Jul 12, 2026 | 04:44 AMAaj Ka Rashifal: रविवार का दिन कई राशियों के लिए शुभ अवसर लेकर आया है, जानें मेष से मीन तक का दैनिक राशिफल
Jul 12, 2026 | 12:05 AMइंग्लैंड ने भारत को 56 रन से हराया, 4-0 से जीता सीरीज, टीम इंडिया से छीना टी20 क्रिकेट में नंबर-1 का ताज
Jul 11, 2026 | 11:22 PMराम मंदिर के चढ़ावे में करोड़ की हुई लूट, SP सांसद अफजाल अंसारी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:16 PMमुंबई में स्कूलों के कैंटीन और मिड-डे मील पर FDA की नजर, जंक फूड मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
Jul 11, 2026 | 11:15 PMMoney Plant: क्या सच में चोरी का मनी प्लांट बनाता है इंसान को अमीर? जानिए इस वायरल मान्यता का पूरा सच
Jul 11, 2026 | 11:14 PMप्रयागराज में भू-माफियाओं का ‘नो रजिस्ट्री’ खेल बेनकाब, किसानों की जमीन पर अवैध प्लॉटिंग; पीडीए ने कसा शिकंजा
Jul 11, 2026 | 11:13 PMवीडियो गैलरी

चलती ट्रेन से 8 किलोमीटर तक बाहर लटका रहा चोर! यात्रियों ने हाथों से पकड़ा तो निकल गई चीख। देखें वायरल VIDEO
Jul 11, 2026 | 10:56 PM
सुप्रीम कोर्ट के भीतर वकील बने सिरफिरे ने जजों पर उछाले कागजात, मुख्य न्यायाधीश को दी गाली! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:31 PM
ईरान पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- हमारी एक हरकत से नक्शे से मिट जाएगा पूरा देश! देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:02 PM
सीलबंद पानी की बोतल में था खतरनाक एसिड, घूंट भरते ही लड़की उगलने लगी खून! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 08:44 PM
आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM














