-
रवि, 12 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Litton Das Named Bangladeshs Captain For Upcoming T20is Series
पाकिस्तान और यूएई के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले बांग्लादेश ने बदला कप्तान, इस खिलाड़ी को सौंपी कमान
- Written By: उज्जवल सिन्हा
पाकिस्तान और यूएई के खिलाफ अहम टी20 सीरीज से पहले बांग्लादेश ने लिटन दास को नया कप्तान नियुक्त किया है। टीम मैनेजमेंट ने यह फैसला आगामी टी20 वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए लिया है। लिटन अब टीम की अगुवाई करते नजर आएंगे।

लिटन दास (फोटो-सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क: बांग्लादेश के विकेटकीपर बैटर लिटन दार को टी20 का नया कप्तान नियुक्त किया गया है। लिटन दास को पाकिस्तान और यूएई के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज के लिए कप्तानी सौंपी गई है। यह फैसला टी20 वर्ल्ड कप को देखते हुए लिया गया है। लिटन को नजमुल हुसैन शांतो की जगह टी20 कप्तान बनाया गया है। शांतो ने इस साल की शुरुआत में ही टी20 की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया था।
शांतो के कप्तानी छोड़ने के बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड एक समय मुश्किल में आ गई थी। अब कप्तानी किसे सौंपी जाए। हालांकि अब बांग्लादेश ने नए कप्तान का ऐलान कर दिया। वहीं टी20 में महेदी हसन को उपकप्तान बनाया गया है। टीम में कई पुराने खिलाड़ियों की वापसी हुई है। नजमुल हुसैन शंतो, तौहीद हृदय, तनवीर इस्लाम, मुस्तफिजुर रहमान और शोरीफुल इस्लाम की टीम में वापसी हुई है। वहीं अफीफ हुसैन, मेहदी हसन मिराज, रिपन मंडल और तस्किन अहमद को बाहर कर दिया गया है।
बांग्लादेश को अपनी कप्तानी में जितवा चुके हैं सीरीज
लिटन दास इससे पहले वेस्टइंडीज दौरे पर स्टैंड-इन कप्तान के रूप में टीम का नेतृत्व कर चुके हैं, जहां बांग्लादेश ने 3-0 से शानदार जीत दर्ज की थी। 30 वर्षीय लिटन दास अब तक एक टेस्ट, सात वनडे और चार टी20 मैचों में बांग्लादेश की कप्तानी कर चुके हैं। हाल ही में उन्हें एक अभ्यास सत्र में उंगली में चोट लग गई थी, जिससे वह PSL 2025 में कराची किंग्स के लिए नहीं खेल सके। लेकिन अब वे पूरी तरह से फिट हैं और टीम का नेतृत्व करने के लिए तैयार हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Watch: बांग्लादेश ने दिखाया भारत का गलत नक्शा, इस भारतीय अधिकारी ने डिप्लोमैट को लगाई फटकार, कर दी बोलती बंद
मैं मौत से नहीं डरती… शेख हसीना का बड़ा ऐलान, बोलीं- दिसंबर में लौट जाएंगी बांग्लादेश
10 जुलाई का इतिहास: जब पाकिस्तान ने आखिरकार बांग्लादेश को स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में दी मान्यता
टेस्ट के बाद अब T20 टीम की बारी, बाबर आजम की फिर हो सकती है कप्तानी में वापसी ! PCB की बड़ी तैयारी
पहले यूएई फिर पाकिस्तान के साथ होगी भिड़ंत
बांग्लादेश 17 और 19 मई को शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में दो टी20 मैच यूएई के खिलाफ खेलेगा। इसके बाद टीम पाकिस्तान का दौरा करेगी, जहां 25 मई से 3 जून तक पांच मैचों की टी20 श्रृंखला खेली जाएगी। पहले दो मैच फैसलाबाद के इकबाल स्टेडियम में होंगे, जबकि बाकी तीन मुकाबले लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले जाएंगे। ये दोनों सीरीज बांग्लादेश की 2026 में भारत और श्रीलंका में होने वाले टी20 विश्व कप की तैयारी का हिस्सा हैं।
खेल जगत की अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
बांग्लादेश टी20 टीम (यूएई और पाकिस्तान दौरा):
लिटन दास (कप्तान), तंजीद हसन, परवेज हसन, सौम्य सरकार, नजमुल हुसैन शंतो, तौहीद हृदय, शमीम हुसैन, जाकिर अली, रिशाद हुसैन, महेदी हसन (उप-कप्तान), तनवीर इस्लाम, मुस्तफिजुर रहमान, हसन महमूद, तंजीम हसन साकिब, नाहिद राना और शोरीफुल इस्लाम।
Litton das named bangladeshs captain for upcoming t20is series
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: रविवार का दिन कई राशियों के लिए शुभ अवसर लेकर आया है, जानें मेष से मीन तक का दैनिक राशिफल
Jul 12, 2026 | 12:05 AMइंग्लैंड ने भारत को 56 रन से हराया, 4-0 से जीता सीरीज, टीम इंडिया से छीना टी20 क्रिकेट में नंबर-1 का ताज
Jul 11, 2026 | 11:22 PMराम मंदिर के चढ़ावे में करोड़ की हुई लूट, SP सांसद अफजाल अंसारी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:16 PMमुंबई में स्कूलों के कैंटीन और मिड-डे मील पर FDA की नजर, जंक फूड मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
Jul 11, 2026 | 11:15 PMMoney Plant: क्या सच में चोरी का मनी प्लांट बनाता है इंसान को अमीर? जानिए इस वायरल मान्यता का पूरा सच
Jul 11, 2026 | 11:14 PMप्रयागराज में भू-माफियाओं का ‘नो रजिस्ट्री’ खेल बेनकाब, किसानों की जमीन पर अवैध प्लॉटिंग; पीडीए ने कसा शिकंजा
Jul 11, 2026 | 11:13 PMIND vs ENG: बटलर-ब्रूक ने 233 रन जोड़कर रचा इतिहास, भारत के खिलाफ टी20 क्रिकेट की दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी
Jul 11, 2026 | 11:02 PMवीडियो गैलरी

चलती ट्रेन से 8 किलोमीटर तक बाहर लटका रहा चोर! यात्रियों ने हाथों से पकड़ा तो निकल गई चीख। देखें वायरल VIDEO
Jul 11, 2026 | 10:56 PM
सुप्रीम कोर्ट के भीतर वकील बने सिरफिरे ने जजों पर उछाले कागजात, मुख्य न्यायाधीश को दी गाली! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:31 PM
ईरान पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- हमारी एक हरकत से नक्शे से मिट जाएगा पूरा देश! देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:02 PM
सीलबंद पानी की बोतल में था खतरनाक एसिड, घूंट भरते ही लड़की उगलने लगी खून! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 08:44 PM
आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM














