-
बुध, 17 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Lionel Messi Becomes First Player Play Six Fifa World Cups Creates History
Lionel Messi ने FIFA World Cup में रचा नया कीर्तिमान, ऐसा करने वाले दुनिया के पहले फुटबॉलर बने
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
Lionel Messi: अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 में इतिहास रच दिया। अल्जीरिया के खिलाफ मैदान पर उतरते ही वह छह अलग-अलग विश्व कप खेलने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए।

लियोनल मेसी (फोटो- सोशल मीडिया)
Lionel Messi World Record: फुटबॉल की दुनिया में अर्जेंटीना के दिग्गज खिलाड़ी लियोनल मेसी का नाम पहले से ही महानतम खिलाड़ियों में लिया जाता है। अब उन्होंने फीफा वर्ल्ड कप 2026 में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली है। अल्जीरिया के खिलाफ मुकाबले में मैदान पर उतरते ही मेसी दुनिया के पहले ऐसे फुटबॉलर बन गए, जिन्होंने छह अलग-अलग फीफा वर्ल्ड कप में हिस्सा लिया है। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने अपने शानदार करियर में एक और सुनहरा अध्याय जोड़ दिया।
छह वर्ल्ड कप खेलने वाले पहले खिलाड़ी बने
कंसास सिटी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में मेसी अर्जेंटीना की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बने। इसी के साथ उन्होंने 2006, 2010, 2014, 2018, 2022 और 2026 वर्ल्ड कप में खेलने का अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। इससे पहले कोई भी खिलाड़ी छह अलग-अलग विश्व कप में मैदान पर नहीं उतरा था। यही नहीं, अल्जीरिया के खिलाफ यह मैच मेसी के अंतरराष्ट्रीय करियर का 200वां मुकाबला भी रहा, जो अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।
कई दिग्गजों को छोड़ा पीछे
इस रिकॉर्ड से पहले जर्मनी के लोथार मैथाउस और मैनुएल नोयर, मेक्सिको के राफेल मार्केज, आंद्रेस गार्डाडो और एंटोनियो कार्बाजाल पांच-पांच वर्ल्ड कप खेलने का रिकॉर्ड साझा करते थे। हालांकि मेसी ने सभी को पीछे छोड़ते हुए इस सूची में अकेले शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है। अब यह उपलब्धि सिर्फ उनके नाम दर्ज है। हालांकि पुर्तगाल के स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो भी इस विश्व कप में खेलकर भविष्य में इस रिकॉर्ड की बराबरी कर सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Who is Sarpreet Singh: सरप्रीत सिंह ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 में रचा इतिहास, पिता चलाते हैं किराने की दुकान
टूर्नामेंट से बाहर नहीं हुई है India A, सेमीफाइनल और फाइनल की रेस में बने रहने का ये है एकमात्र रास्ता
FIFA World Cup 2026: ग्रुप ‘जी’ में ईरान और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया रोमांचक मुकाबले, 2-2 से बराबर हुआ मैच
Women’s T20 WC 2026: भारतीय महिला टीम अंक तालिका में किस नंबर पर? कब और किससे होगी अगला मैच, देखें शेड्यूल
2022 में दिलाया था विश्व कप खिताब
मेसी का विश्व कप करियर बेहद शानदार रहा है। उन्होंने 2022 के कतर विश्व कप में अर्जेंटीना को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। पूरे टूर्नामेंट में उन्होंने सात गोल किए थे, जबकि फ्रांस के खिलाफ खेले गए फाइनल में दो गोल दागकर टीम की जीत की नींव रखी थी। पेनल्टी शूटआउट में भी उन्होंने अर्जेंटीना के लिए पहला सफल शॉट लगाया था। उनकी अगुआई में अर्जेंटीना ने 1986 के बाद पहली बार विश्व कप ट्रॉफी जीती थी।
ये भी पढ़ें: ग्रुप ‘जी’ में ईरान और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया रोमांचक मुकाबले, 2-2 से बराबर हुआ मैच
अर्जेंटीना के लिए लियोनल मेसी का रिकॉर्ड बेहद प्रभावशाली रहा है। उन्होंने अब तक 200 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 118 गोल किए हैं, जबकि 64 गोल में असिस्ट भी किया है। वहीं विश्व कप इतिहास में उनके नाम 27 मैचों में 14 गोल और 8 असिस्ट दर्ज हैं। यही वजह है कि उन्हें फुटबॉल इतिहास के सबसे महान खिलाड़ियों में गिना जाता है।
Lionel messi becomes first player play six fifa world cups creates history
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Governor Day 5: बॉक्स ऑफिस पर ‘गवर्नर’ का जलवा बरकरार, 5वें दिन भी बटोरी करोड़ों की कमाई
Jun 17, 2026 | 08:10 AMअतिक्रमण हटाने का दावा खोखला, गोंदिया में 40 फुट चौड़ी सड़कें रह गई 20 फुट की
Jun 17, 2026 | 08:08 AMLionel Messi ने FIFA World Cup में रचा नया कीर्तिमान, ऐसा करने वाले दुनिया के पहले फुटबॉलर बने
Jun 17, 2026 | 08:08 AMसोशल मीडिया पोस्ट पर फंसे एमके स्टालिन, विजय के मंत्री ने भेजा 1 करोड़ का लीगल नोटिस, तमिलनाडु में नया विवाद
Jun 17, 2026 | 08:04 AMToyota का बड़ा दांव: महाराष्ट्र में बनेगी नई फैक्ट्री, 2029 में लॉन्च होगी ऐसी SUV जो बढ़ाएगी सबकी टेंशन
Jun 17, 2026 | 08:04 AMAsadha Month 2026: आषाढ़ माह 2026 के प्रमुख व्रत-त्योहार, देवशयनी एकादशी से गुरु पूर्णिमा तक पूरी लिस्ट
Jun 17, 2026 | 08:00 AMभोपाल मेट्रो पकड़ेगी रफ्तार: जुलाई से बढ़ेंगे फेरे और घटेगा इंतजार, नए सिग्नलिंग सिस्टम का काम पूरा
Jun 17, 2026 | 07:52 AMवीडियो गैलरी

कंगाल पाकिस्तान ने खोजा कमाई का नया जुगाड़, अब यूट्यूब और इंस्टाग्राम से होने वाली इनकम पर लेगा टैक्स- VIDEO
Jun 16, 2026 | 11:09 PM
खून से CM योगी को लिखा पत्र! श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर के चढ़ावे पर उठे बड़े सवाल, देखें VIDEO
Jun 16, 2026 | 11:06 PM
Indore Murder Case: मंदिर के ट्रस्टी पर टूट पड़ा जिला बदर गुंडा, CCTV में कैद हुई वारदात, VIDEO वायरल
Jun 16, 2026 | 10:40 PM
मजार पर बुलडोजर एक्शन, आगरा में सालों पुराने धार्मिक स्थल पर पुलिस की कार्रवाई, देखें VIDEO
Jun 16, 2026 | 10:28 PM
राहुल गांधी के ‘फर्जी’ वीडियो पर भड़की BJP, कांग्रेस का पलटवार; बोले- दम है तो दमदारी दिखाओ, VIDEO
Jun 16, 2026 | 10:12 PM
स्लोवाकिया में प्रधान मंत्री मोदी को एक और सम्मान, ‘ऑर्डर ऑफ द व्हाइट डबल क्रॉस’ क्यों खास?
Jun 16, 2026 | 09:09 PM














