-
मंगल, 4 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Governor Day 5 Box Office Collection Manoj Bajpayee Film Box Office Report
Governor Day 5: बॉक्स ऑफिस पर फीका पड़ा ‘गवर्नर’ का दम, 5वें दिन धीमी रही फिल्म की रफ्तार
- Written By: यति सिंह
Governor Day 5 Collection Report: मनोज बाजपेयी की पॉलिटिकल थ्रिलर फिल्म 'गवर्नर' बॉक्स ऑफिस पर 5वें दिन सुस्त पड़ गई है, जहां मंगलवार को फिल्म ने कुल 46 लाख रुपये का बिजनेस किया।

मनोज बाजपेयी (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Governor Day 5 Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर हर हफ्ते नई फिल्में अपनी किस्मत आजमाने उतरती हैं, लेकिन दर्शकों के दिल तक पहुंचना हर किसी के बस की बात नहीं होती। अपनी दमदार एक्टिंग के लिए मशहूर एक दिग्गज एक्टर की नई राजनीतिक थ्रिलर फिल्म को लेकर भी इन दिनों ऐसी ही चर्चाएं गर्म हैं।
वीकेंड पर शानदार शुरुआत करने के बाद, वीकडेज की शुरुआत होते ही इस फिल्म की रफ्तार पर अचानक ब्रेक सा लग गया है। थिएटर्स में दर्शकों की कम होती तादाद ने अब फिल्म मेकर्स की टेंशन को काफी बढ़ा दिया है।
फिल्म की रफ्तार पड़ी बेहद सुस्त
अभिनेता मनोज बाजपेयी की हाल ही में रिलीज फिल्म ‘गवर्नर’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 5 दिन का समय बीत चुका है, अगर हम फिल्म के कारोबार पर नजर डालें, तो बीते मंगलवार का दिन भी फिल्म के लिए काफी ठंडा साबित हुआ है।
रिलीज के 5वें दिन यानी मंगलवार को इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुल 46 लाख रुपये का नेट कलेक्शन किया है। वीकडेज में आई यह भारी गिरावट यह साफ इशारा कर रही है कि फिल्म को देखने के लिए थियेटर्स में दर्शकों का टोटा पड़ गया है।
सम्बंधित ख़बरें
JPSC-JSSC विवाद पर छात्रों के समर्थन में उतरीं सोनाक्षी सिन्हा, पूछा- ये सब कब बंद होगा?
Lock Upp 2 Finale: 1 करोड़ रुपये और चमचमाती ट्रॉफी किसके नाम, लॉकअप 2 के फिनाले से पहले विनर को लेकर बड़ा दावा
मुन्ना भैया, कालीन भैया और गुड्डू भैया की वापसी, ट्रेलर से पहले रिलीज हुआ मिर्जापुर द मूवी का पहला गाना
दोस्ती के लिए सलमान खान ने छोड़े करोड़ों? SVC63 की फीस को लेकर चर्चा तेज, शूटिंग डेट भी आई सामने
भारतीय सिनेमाघरों में बेहद कम हुए शोज
सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार बीते मंगलवार को पूरे देश में इस फिल्म के केवल 1,183 शोज ही चलाए गए। कम शोज और दर्शकों की बेरुखी के चलते 5वें दिन सिनेमाघरों में इस फिल्म की ऑक्यूपेंसी सिर्फ 15 % के आसपास दर्ज की गई।
हालांकि, शुरुआती दिनों की अच्छी कमाई की बदौलत फिल्म का कुल ग्रॉस कलेक्शन अब तक 5.26 करोड़ रुपये तक पहुंचा है, जबकि इसका नेट कलेक्शन लगभग 4.41 करोड़ रुपये आंका जा रहा है।
बड़ी फिल्मों से मिल रही है कड़ी टक्कर
इस फिल्म की रास्ते में सबसे बड़ी रुकावट बॉक्स ऑफिस पर चल रहा महा मुकाबला माना जा रहा है। बॉक्स ऑफिस पर इस समय सिर्फ यही एक फिल्म नहीं है। सिनेमाघरों में ‘हॉन्टेड 3डी‘, ‘मैं वापस आऊंगा’ और ‘भारत भाग्य विधाता’ जैसी हिंदी फिल्में भी दर्शकों को अपनी ओर खींच रही हैं।
इसके अलावा, साउथ सिनेमा के दिग्गज स्टार राम चरण की फिल्म ‘पेड्डी’ भी हिंदी बेल्ट में अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुए है। साउथ की इस फिल्म के दबदबे के कारण अभिनेता मनोज बाजपेयी की फिल्म को हिंदी दर्शकों के बीच अपनी जगह बनाने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है।
यह भी पढ़ें: Haunted 3D Day 5: हॉरर का खौफ बना कमाई का हथियार, 5वें दिन में पार किया बड़ा आंकड़ा
मेकर्स दर्शकों को लुभाने के लिए लाए अनोखा ऑफर
कमाई के गिरते ग्राफ को संभालने और दर्शकों को सिनेमाघरों तक वापस लाने के लिए अब फिल्म मेकर्स ने एक नया रास्ता चुना है। इसके तहत सिनेमा प्रेमियों के लिए टिकट्स पर बेहद आकर्षक ऑफर्स की घोषणा का ऐलान कर दिया है। ऑनलाइन टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म बुकमायशो पर एक खास कोड का इस्तेमाल करके दर्शक अब इस फिल्म का टिकट कुल 90 रुपये में खरीद सकते हैं।
Governor day 5 box office collection manoj bajpayee film box office report
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Jio का बड़ा धमाका, एक ही प्लान में Wi-Fi, 1000+ Live TV चैनल और OTT, जानें किस पैक में मिलेगा ज्यादा फायदा
Aug 04, 2026 | 09:27 PM‘इस्तीफे का पैंतरा अब नहीं चलेगा!’ सुप्रीम लीडर Mojtaba Khamenei की राष्ट्रपति मसूद को दी चेतावनी
Aug 04, 2026 | 09:24 PMछात्र नेता से सांसद का चुनाव लड़ने तक, जानें कौन हैं देवेंद्र नाथ महतो; क्यों हो रही सोनम वांगचुक से तुलना?
Aug 04, 2026 | 09:23 PMमहाराष्ट्र में SIR सत्यापन की तारीख बढ़ी, अब 17 अगस्त तक BLO करेंगे जांच, इस दिन आएगी फाइनल वोटर लिस्ट
Aug 04, 2026 | 09:20 PMदेश के पहले Telecom Manufacturing Zone को मिली रफ्तार, ₹2000 करोड़ के निवेश का आया प्रस्ताव
Aug 04, 2026 | 09:13 PMJPSC-JSSC विवाद पर छात्रों के समर्थन में उतरीं सोनाक्षी सिन्हा, पूछा- ये सब कब बंद होगा?
Aug 04, 2026 | 09:10 PMदतिया उपचुनाव में हार के बाद भाजपा का बड़ा एक्शन, जिले की कार्यकारिणी भंग; हेमंत खंडेलवाल की बड़ी कार्रवाई
Aug 04, 2026 | 09:09 PMवीडियो गैलरी

PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM
NEET आंदोलन से चमके CJP के अभिजीत दीपके पर संकट, पढ़ाई के खर्च पर उठे सवाल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 03:13 PM
गंगा में खतरे के बीच कैमरा ऑन, सुरक्षा ऑफ! निरहुआ-आम्रपाली के वीडियो पर मचा बवाल, सवालों के घेरे में प्रशासन
Aug 04, 2026 | 02:42 PM
वाराणसी में अवैध क्लीनिक की लापरवाही से प्रसूता की मौत, स्वास्थ्य विभाग पर उठे गंभीर सवाल! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 11:15 PM
बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, 100 करोड़ की संपत्ति वाले PK ने रचा इतिहास! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:35 PM













