Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

रनों के पहाड़ के चलते प्वाइंट्स टेबल टॉप नहीं कर पाई Gujarat Titans, कोलकाता नाइट राइडर्स ने 29 रन से जीता मैच

KKR vs GT: ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस को 29 रनों से हराया। बल्लेबाजी में केकेआर के लिए फिन एलन, अंगकृष रघुवंशी और कैमरून ग्रीन ने विस्फोटक अंदाज में अर्धशतकीय पारी खेली।

  • Written By: संजय बिष्ट
Updated On: May 16, 2026 | 11:46 PM

कोलकाता नाइट राइडर्स (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

KKR vs GT 60th Match IPL 2026 Highlight: ईडन गार्डन्स में आईपीएल 2026 का 60वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला गया। इस मैच को 29 रन से कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपने नाम कर लिया। केकेआर से मिली इस हार के बाद गुजरात टाइटंस को IPL 2026 में प्लेऑफ के लिए इंतजार करना होगा। यदि आज इस मैच में वो केकेआर को शिकस्त देती, तो ऐसे में वह प्वाइंट्स टेबल टॉप करने के साथ-साथ प्लेऑफ के लिए भी क्वालीफाई कर लेती।

इससे पहले गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर केकेआर को बल्लेबाजी का आमंत्रण दिया था। केकेआर ने फिन एलन, अंगकृष रुघुवंशी और कैमरून ग्रीन की विस्फोटक अर्धशतकीय पारी की बदौलत GT के सामने 248 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। इसके जवाब में गुजरात टाइटंस 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 218 रन बना सकी। इस हिसाब से ईडन गार्डन्स में कोलकाता ने 29 रन से ये मुकाबला अपने नाम कर लिया।

Snap the streak. Defend the home. Stay in the race 💜#KKR ends #GT‘s flawless run and ensures they are still fighting for that top 4 spot 👏 Scorecard ▶️ https://t.co/m8jevRTt29#TATAIPL | #KhelBindaas | #KKRvGT | @KKRiders pic.twitter.com/3brkKY8DsW — IndianPremierLeague (@IPL) May 16, 2026

सम्बंधित ख़बरें

IPL 2026: फिन एलन के बाद रघुवंशी-ग्रीन की विस्फोटक बल्लेबाजी, KKR ने GT के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य

फिन एलन ने KKR के लिए रचा इतिहास, IPL 2026 में ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज बने

बिहार के लाल का देश-दुनिया में कमाल, T20 World Cup के हीरो ईशान किशन को मिला 1 करोड़ का बंपर इनाम

सुपरस्टार कल्चर पर गौतम गंभीर से अलग सोच रखते हैं राहुल द्रविड़, कहा- हर खेल को उसके हीरो की जरूरत होती है

फिन एलन ने बनाए विस्फोटक अंदाज में 93 रन

गुजरात टाइटंस के खिलाफ फिन एलन से विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए केकेआर को बेहतरीन शुरुआत दी, लेकिन वो शतक से चूक न्यूजीलैंड के इस बल्लेबाज ने सिर्फ 35 गेंदों में 93 रन की विस्फोटक पारी खेली। उनकी इस पारी में 4 चौके और 10 लंबे छक्के शामिल रहे। उन्हें स्पिन गेंदबाज साई किशोन ने अपना शिकार बनाया। शुरुआत से ही एलन ने आक्रामक अंदाज अपनाया और गुजरात के गेंदबाजों पर लगातार दबाव बनाए रखा।

इसके साथ ही फिन एलन ने आईपीएल 2026 में अपने 27 छक्के लगा डाले हैं। इसके साथ ही वह कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए डेब्यू सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड फिल सॉल्ट के नाम था, जिन्होंने 2024 सीजन में 24 छक्के लगाए थे। एलन ने शानदार अंदाज में उस रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।

See ball. Hit ball. Destroy the attack 🔥 🎥 Finn Allen sent everything into the stands tonight 👊 Updates ▶️ https://t.co/m8jevRTt29#TATAIPL | #KhelBindaas | #KKRvGT | @KKRiders pic.twitter.com/0tdIr06Wux — IndianPremierLeague (@IPL) May 16, 2026

एलन के बाद रघुवंशी और ग्रीन ने खेली अर्धशतकीय पारी

फिन एलन के बाद ईडन्स गार्डन्स के मैदान पर अंगकृष रंघुवंशी और कैमरून ग्रीन के नाम का तूफान आया। फिन एलन और कप्तान अजिंक्य रहाणे के आउट होने के बाद इन दोनों खिलाड़ियों के बीच 52 गेंदों में 108 रन की शानदार साझेदारी हुई। एक तरफ विकेटकीपर बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी ने 44 गेंदों में 82 रन तो कैमरून ग्रीन ने 28 गेंदों में 52 रन की नाबाद पारी खेली। गुजरात टाइटंस के लिए साई किशोर और तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को 1-1 विकेट मिला।

A complete and utter demolition job at Eden Gardens 🔥 Updates ▶️ https://t.co/m8jevRTt29#TATAIPL | #KhelBindaas | #KKRvGT pic.twitter.com/937iZPcOnQ — IndianPremierLeague (@IPL) May 16, 2026


ये भी पढ़ें: फिन एलन के बाद रघुवंशी-ग्रीन की विस्फोटक बल्लेबाजी, KKR ने GT के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य

गिल और बटलर की विस्फोटक पारी गई बेकार

केकेआर के द्वारा दिए गए स्कोर का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस के लिए कप्तान शुभमन गिल और जोस बटलर ने लक्ष्य तक पहुंचने की भरपूर कोशिश की। कप्तान शुभमन गिल ने 49 गेंदों में 5 चौको और 7 छक्कों की मदद से 85 रन की पारी खेली। वहीं, जोस बटलर ने 35 गेंदों में 5 चौको व 2 छक्कों की बदौलत 57 रन की पारी खेली। इसके अलावा साई सुदर्शन ने 28 गेंदों में 53 रन की नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली। दूसरी तरफ केकेआर के लिए सबसे ज्यादा 2 विकेट सुनील नरेन ने झटके। वहीं, सौरभ दुबे और कैमरून ग्रीन को 1-1 विकेट मिला।

Kkr defeats gt by 29 runs eden gardens finn allen angkrish raghuvanshi brilliant batting ipl 2026

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 16, 2026 | 11:33 PM

Topics:  

  • Cricket News
  • Gujarat Titans
  • IPL 2026
  • Kolkata Knight Riders
  • Sports News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.