- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Gujarat Titans Biggest Win Ipl 2026 Beat Rajasthan Royals By 77 Runs
सवाई मानसिंह स्टेडियम में शुभमन गिल का तूफान, राजस्थान को हराकर IPL में दर्ज की सबसे बड़ी जीत, राशिद भी चमके
- Written By: अक्षय साहू
IPL 2026: आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को 77 रनों से हराकर अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज की। कप्तान शुभमन गिल के 84 रन और राशिद खान के 4 विकेटों की बदौलत जीत मिली।

गुजरात टाइटंस ने IPL में अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज की (सोर्स- सोशल मीडिया)
IPL 2026 GT vs RR Match Highlight: गुजरात टाइटंस (GT) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के इतिहास में रनों के अंतर से अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज की है। इस टीम ने शनिवार को आईपीएल 2026 के 52वें मैच में राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ 77 रन से मुकाबला अपने नाम किया। ये रनों के हिसाब से GT की अब तक की सबसे बड़ी जीत है।
गुजरात टाइटंस ने साल 2023 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ क्वालीफायर मैच में 62 रन से जीत दर्ज की थी। साल 2022 में GT ने इतने ही अंतर से लखनऊ सुपर जायंट्स को हराया था। इसके अलावा साल 2025 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 58 रन से जीत दर्ज करने से पहले यह टीम साल 2023 में लखनऊ सुपर जायंट्स को 56 रन से शिकस्त दे चुकी थी।
राजस्थान रॉयल्स की चौथी सबसे बड़ी हार
यह रनों के अंतर से आईपीएल इतिहास में राजस्थान रॉयल्स की चौथी सबसे बड़ी हार भी है। RR साल 2023 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 112 रन से मैच गंवा चुकी है, जबकि साल 2025 में इस टीम ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 100 रन से हार का सामना किया था। साल 2021 में गुजरात टाइटंस की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 86 रन से मैच हार चुकी है।
सम्बंधित ख़बरें
गिल की धमाकेदार पारी के आगे गुरबाज की सेंचुरी बेकार, भारत ने 22.5 ओवर में चेज किया 195 का टारगेट
कप्तान गिल पर फूटा हिटमैन का गुस्सा! शुभमन की गलती से रोहित शर्मा हुए ऑउट, देखें VIDEO
Mohammed Siraj: इंग्लैंड के खिलाफ T20 सीरीज से बाहर हुए मोहम्मद सिराज, इस धुरंधर गेंदबाज को टीम में मिली जगह
‘क्योंकि यह जगह घर है…,’ Virat Kohli ने RCB के लगातार 2 बार चैंपियन बनने पर लिखा भावुक संदेश
राजस्थान रॉयल्स ने साल 2025 के बाद से जयपुर में अपने 8 में से 7 मैच गंवाए हैं। वहीं, गुजरात टाइटंस अब तक राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 10 में से 7 मैच जीत चुकी है, जिसमें जयपुर में खेले गए 4 मुकाबलों में 3 जीत शामिल हैं।
RR के खिलाफ चमके गिल और राशिद
सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस ने साईं सुदर्शन (55) और कप्तान शुभमन गिल (84) की शानदार पारियों के साथ निर्धारित ओवरों में 4 विकेट खोकर 229 रन बनाए। इसके जवाब में राजस्थान रॉयल्स 16.3 ओवरों में महज 152 रन पर सिमट गई। इस पारी में रवींद्र जडेजा ने सर्वाधिक 38 रन बनाए, जबकि वैभव सूर्यवंशी ने 36 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। टाइटंस की तरफ से राशिद खान ने 33 रन देकर सर्वाधिक 4 विकेट हासिल किए।
यह भी पढ़ें- IPL में जोफ्रा आर्चर की खराब गेंदबाजी, 1 ओवर में लुटाए इतने एक्स्ट्रा रन कि बन गया इतिहास का सबसे बुरा रिकॉर्ड
इस जीत के साथ गुजरात टाइटंस प्वाइंट्स टेबल में दूसरे पायदान पर पहुंच गई है। इस टीम ने 11 में से 7 मुकाबले अपने नाम किए हैं, जबकि हार के बाद राजस्थान रॉयल्स पांचवें पायदान पर खिसक गई है। रॉयल्स ने 11 में से 5 मैच गंवा दिए हैं।
Gujarat titans biggest win ipl 2026 beat rajasthan royals by 77 runs
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
नागपुर की राजनीति में बड़ा बदलाव, उद्धव गुट से शिंदे सेना में गए नितिन तिवारी, समर्थक भी साथ
Jun 16, 2026 | 03:14 PMMP: चयनित संगीत शिक्षकों को बड़ी राहत, DPI ने जारी की पात्र-अपात्र सूची, 18 जून से भर सकेंगे स्कूल विकल्प
Jun 16, 2026 | 03:10 PMराम मंदिर के बाद अब श्रीकृष्ण जन्मभूमि में चढ़ावे की चोरी! फलाहारी महाराज ने खून से लिखा CBI जांच के लिए पत्र
Jun 16, 2026 | 03:04 PMखंडवा में 35 किलोमीटर का परेशान कर देने वाला सफर, गढ्ढों में तब्दील हुई सड़क; NSUI ने CM के नाम सौंपा ज्ञापन
Jun 16, 2026 | 03:02 PMनागपुर: चोरी की रकम से खरीदी कार, शौक पूरे करने के लिए पड़ोस के ही बंद घर में सेंध लगाने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार
Jun 16, 2026 | 02:58 PMBigg Boss 20: मस्ती, ड्रामा और तगड़े ट्विस्ट! बिग बॉस-20 में शामिल हो सकते हैं ये फेमस चेहरे
Jun 16, 2026 | 02:54 PMपुणे-दानापुर अमृत भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी; रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव 17 जून को करेंगे उद्घाटन
Jun 16, 2026 | 02:52 PMवीडियो गैलरी

पेट्रोल से ₹20 तक सस्ता होगा E100 फ्यूल! जानिए गन्ने से बने इस नए ईंधन के फायदे और नुकसान- VIDEO
Jun 15, 2026 | 11:02 PM
जयपुर में ‘कॉकरोचों’ के मुखिया का थप्पड़ों से स्वागत! युवकों ने अभिजीत को रसीद किए कई थप्पड़, देखें VIDEO
Jun 15, 2026 | 09:52 PM
अमेरिका-ईरान में समझौते से क्या Israel पड़ गया अकेला? 5 पॉइंट में समझे अंदर की बात, VIDEO
Jun 15, 2026 | 09:05 PM
गूगल मैप ने शादी में जा रहे परिवार को पहुंचाया नाले में, दो घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन, देखें हापुड़ का VIDEO
Jun 15, 2026 | 08:57 PM
भाड़ में जाए G7 और फोटो खिंचवाना… हमारे लोग नाली के कीड़े नहीं, अमेरिका पर भड़के GD Bakshi; देखें- VIDEO
Jun 15, 2026 | 08:32 PM
अमेरिका ने दबाई PM मोदी की नस, भारतीय नागरिकों की मौत पर कांग्रेस ने लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO
Jun 15, 2026 | 08:14 PM














