- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Karun Nair Says After Scoring 9th Hundred In Domestic Season This Year Im Not The Right Person To Ask
Karun Nair: घरेलू क्रिकेट 2024-25 में 9वां शतक लगाने के बाद करुण नायर ने सेलेक्टर्स की ओर किया इशारा, भारतीय टीम में चयन पर…
विदर्भ के स्टार करुण नायर ने शनिवार को रणजी ट्रॉफी फाइनल में केरल के खिलाफ 2024-25 के घरेलू सत्र का अपना नौवां शतक लगाने के बाद भारत के चयन की संभावनाओं पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।
- Written By: उज्जवल सिन्हा

करुण नायर (फोटो-सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क: विदर्भ के स्टार करुण नायर ने शनिवार को रणजी ट्रॉफी फाइनल में केरल के खिलाफ 2024-25 के घरेलू सत्र का अपना नौवां शतक लगाने के बाद भारत के चयन की संभावनाओं पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। वह चौथे दिन के अंत में 132 (280) रन बनाकर नाबाद रहे और विदर्भ को 286 रनों की बड़ी बढ़त दिलाने में मदद की।
नायर ने घरेलू क्रिकेट के मौजूदा सत्र में 9वां शतक जड़ने के बाद विदर्भ के बल्लेबाजी के मुख्य स्तंभ करुण नायर ने शनिवार को भारतीय टीम में अपनी वापसी से जुड़े सवाल पर गेंद चयनकर्ताओं के पाले में डालते हुए कहा कि मैं यह सवाल पूछने के लिए सही व्यक्ति नहीं हूं। नायर का यह मौजूदा रणजी सत्र में चौथा शतक है। उन्होंने अब तक 57.33 की औसत से 860 रन बनाये है।
विजय हजारे में भी किया था अच्छा प्रदर्शन
टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए तिहरा शतक जड़ने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय नायर ने इससे पहले 50 ओवर के विजय हजारे ट्रॉफी में भी शानदार लय में थे। उन्होंने इस शीर्ष घरेलू एकदिवसीय टूर्नामेंट के नौ मैचों में पांच शतक और एक अर्धशतक की मदद से 389.50 की औसत से 779 रन बनाये थे।
सम्बंधित ख़बरें
Ranji Trophy Final: शुभम पुंडीर के शतक से जम्मू-कश्मीर मजबूत, पहले दिन विकेट के लिए तरसे कर्नाटक के गेंदबाज
Ranji Trophy: ’22 गज को छोड़ो…’, फाइनल से पहले मोहम्मद शमी ने जम्मू-कश्मीर के गेंदबाजों को दी खास सलाह
KL राहुल की टीम फाइनल में पहुंची, ड्रॉ के बावजूद पक्की हुई जगह, खिताबी मुकाबले में जम्मू-कश्मीर से होगी भिड़ंत
‘आप सभी ने स्वर्णिम अध्याय लिख डाला’, जम्मू-कश्मीर की टीम ने रचा इतिहास; तो महबूबा मुफ्ती ने दी बधाई
भारतीय टीम में चयन के बारे में नायर ने कोई टिप्पणी नहीं की
रणजी ट्रॉफी फाइनल के चौथे दिन के खेल के बाद नायर से जब भारतीय टीम में वापसी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मैं यह पूछने के लिए सही व्यक्ति नहीं हूं। मैं उस पर कोई टिप्पणी नहीं कर सकता। मुझे बस इतना कहना है कि मुझे जो भी मौका मिल रहा है उसमें मुझे अच्छा प्रदर्शन करते रहना है। मुझे अपना काम सर्वश्रेष्ठ तरीके से करना है।
शतक लगाकर ड्रेसिंग रूम की तरफ 9 का इशारा किया
नायर ने शतक लगाने के बाद ड्रेसिंग रूप की तरफ हाथों से नौ अंक का इशारा किया जो इस सत्र में उनके नौ शतक का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि वह किसी को कोई संदेश देने की कोशिश नहीं कर रहे थे और उनका यह इशारा ड्रेसिंग रूम में विदर्भ के सहायक कर्मियों के लिए था। मैं इस मैच से पहले इस बारे में बात कर रहा था कि मेरे नाम आठ (शतक) हैं, अगर मैं एक और बनाऊंगा तो मैं नौ अंक का इशारा करूंगा।
नायर से जब दोबारा पूछा गया कि क्या यह इशारा केवल विदर्भ सपोर्ट स्टाफ के लिए था, उन्होंने चुटिले अंदाज में कहा कि आप इसका जो चाहे वह मायने निकाल सकते हैं। नायर ने कहा कि विदर्भ मैच के आखिरी दिन लंबे समय तक बल्लेबाजी करना चाहेगा। विदर्भ ने पहली पारी में 37 रन की बढ़त हासिल की है और इस मुकाबले के ड्रॉ छूटने पर भी वह तीसरी बार रणजी ट्रॉफी फाइनल का खिताब जीत लेगा।
खेल की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
2016 के बाद टीम में शामिल नहीं हो सके करुण नायर
नायर ने 2016 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण करने के बाद भारत के लिए छह टेस्ट और दो वनडे खेले। उन्होंने चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ अपने तीसरे टेस्ट में नाबाद 303 (381) रन बनाए। जो अभी भी इस प्रारूप में पहले शतक का तीसरा सबसे बड़ा स्कोर है। अपनी अगली चार पारियों में असफलताओं और अजिंक्य रहाणे और हनुमा विहारी जैसे खिलाड़ियों से प्रतिस्पर्धा के कारण उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया। उसके बाद से उन्होंने भारत के लिए अभी तक कोई मैच नहीं खेला है।
Karun nair says after scoring 9th hundred in domestic season this year im not the right person to ask
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मनपा के आंबेडकर शैक्षणिक अध्ययन केंद्र में अन्य विभाग शिफ्ट करने की कोशिश, मनसे ने किया विरोध
Feb 24, 2026 | 10:07 PMईरान से युद्ध के पहले फंस गया अमेरिका, एडवांस एयरक्राफ्ट कैरियर USS जेराल्ड आर के जाम हुए टॉयलेट
Feb 24, 2026 | 10:05 PMT20 World Cup: श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच होगा सुपर-8 का सबसे रोमांचक मुकाबला, कौन बनाएगा सेमीफाइनल में जगह
Feb 24, 2026 | 10:02 PM‘मर्दानी 3’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 26वें दिन भी रानी मुखर्जी की फिल्म ने दिखाई दमदार पकड़
Feb 24, 2026 | 10:00 PMपंजाब में एक होंगे अकाली दल के दोनों गुट! अदालत में हुआ 3 दिग्गजों का सियासी मिलाप, BJP की क्यों बढ़ गई टेंशन?
Feb 24, 2026 | 09:59 PM“डिजिटल अरेस्ट” महज एक छलावा है, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने किया आगाह, 1930 पर कॉल करने का आह्वान
Feb 24, 2026 | 09:58 PMMaharashtra News:विधायक को बिश्नोई गैंग की धमकी, विधानसभा में हंगामा
Feb 24, 2026 | 09:52 PMवीडियो गैलरी

झुग्गी झोपड़ी-फुटबॉल और क्राइम…क्या है Amitabh Bachchan की Jhund वाले विजय बारसे की असली कहानी?
Feb 24, 2026 | 07:45 AM
रीवा में पोस्टर वार: ‘ब्रेनलेस और स्टुपिडिटी’ शब्दों से BJP ने कांग्रेस को घेरा; राहुल गांधी पर सीधा हमला
Feb 22, 2026 | 01:07 PM
BHU में ठांय-ठांय, बिरला हॉस्टल के पास छात्र गुटों में भिड़ंत; उठी चीफ प्रॉक्टर के इस्तीफे की मांग
Feb 22, 2026 | 12:54 PM
मां के प्यार को तरसा नन्हा बंदर: खिलौने को बनाया सहारा, जापान के ‘पंच’ की रुला देने वाली कहानी हुई वायरल
Feb 21, 2026 | 08:32 PM
AI Summit 2026: दिल्ली की सड़कों पर पैदल चलने को मजबूर विदेशी मेहमान, अव्यवस्था देख बोले- ‘तभी टैलेंट देश…’
Feb 21, 2026 | 08:23 PM
हाथरस के इस पिता को सलाम! दिव्यांग बेटी के सपनों के लिए अपनी पीठ को बनाया कंधा, देखें यह वायरल VIDEO
Feb 21, 2026 | 03:35 PM














