-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Kl Rahul Will Play Second Warm Up Game In England
BCCI ने भारत ए टीम को जिताने के लिए उठाया बड़ा कदम, इंग्लैंड के लिए जल्द ही रवाना होंगे ये सीनियर खिलाड़ी
- Written By: उज्जवल सिन्हा
भारतीय टीम के स्टार बैटर और विकेटकीपर केएल राहुल इंग्लैंड दौरे से पहले भारत ए की टीम के साथ जुडे़ंगे और दूसरा अनाधिकारिक टेस्ट मैच में वो खेलते दिखाई देंगे।

केएल राहुल (फोटो-सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: भारत ए की टीम इस समय इंग्लैंड दौरे पर है। आज 30 मई से भारत की ए टीम और इंग्लैंड लायंस के बीच पहला अनाधिकारिक टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इस सीरीज का दूसरा अनाधिकारिक टेस्ट मैच 6 जून से खेला जाएगा। इस मुकाबले के लिए भारत के ए टीम में स्टार बल्लेबाज केएल राहुल भी खेलते दिखेंगे।
20 जून से भारत और इंग्लैंड के बीज पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। इस सीरीज से पहले केएल राहुल भारत ए की टीम के साथ जुड़कर अपनी तैयारी को और मजबूत करेंगे। एक रिपोर्ट के मुताबिक केएल राहुल सोमवार 2 जून को इंग्लैंड के रवाना होंगे। जिसके बाद वो दूसरे अनाधिकारिक टेस्ट के लिए उपलब्ध रहेंगे।
इंग्लैंड के लिए सोमवार को रवाना होंगे केएल राहुल
आईपीएल 2025 में दिल्ली कैपिटल्स का सफर समाप्त हो गया है। वो इस सीजन के अंक तालिका में पांचवें पायदान पर रही। जिसके बाद केएल राहुल टेस्ट सीरीज की तैयारियों को तवज्जों देने के लिए इंग्लैंड सोमवार को रवाना हो जाएंगे। इंग्लैंड दौरे के लिए टेस्ट टीम में शामिल होने वाले राहुल ने चयनकर्ताओं को सूचित किया कि वह अभ्यास मैच के लिए उपलब्ध रहेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
बारिश में धूल गया इंडिया vs इंग्लैंड T20 सीरीज का पहला मुकाबला, अभिषेक-अय्यर की मेहनत पर फिरा पानी!
वैभव सूर्यवंशी का फिर टूटा दिल, नहीं मिला डेब्यू का मौका, इंग्लैंड के खिलाप टॉस जीतकर इंडिया ने चुनी बल्लेबाजी
वैभव सूर्यवंशी के लिए इंग्लैंड में बना नियम! टीम इंडिया के साथ खेलेंगे मैच, पर ड्रेसिंग रूम होगा बिल्कुल अलग
IND vs ENG: भारत के खिलाफ T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, इस धाकड़ खिलाड़ी को पहली बार मिला मौका
बीसीसीआई के एक सूत्र ने इंडियन एक्सप्रेस को जानकारी दी कि राहुल सोमवार को इंग्लैंड के लिए उड़ान भरेंगे और 6 जून से शुरू होने वाले भारत ए और इंग्लैंड लायंस के बीच दूसरे अभ्यास मैच में भाग लेंगे। चूंकि केएल राहुल सीनियर पुरुष टेस्ट टीम का हिस्सा हैं, इसलिए इन अभ्यास मैचों से उन्हें जरूरी मैच अभ्यास और खेलने का समय मिलेगा।
इंग्लैंड में भारत को भारी पड़ेगा इस खिलाड़ी का डेब्यू, रिकॉर्ड देखकर पकड़ लेंगे माथा
भारत ए टीम ने 30 मई से इंग्लैंड दौरे की शुरुआत कर दी है और पहला अनाधिकारिक टेस्ट मैच कैंटरबरी में खेला जा रहा है। इसके बाद 13 जून को बेकेनहैम में एक अंतर-टीम अभ्यास मैच भी खेला जाएगा। सीनियर टीम के लिए यह दौरा बेहद अहम है, क्योंकि भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट 20 जून से लीड्स में खेला जाएगा।
राहुल का टेस्ट करियर
केएल राहुल ने अब तक भारत के लिए 58 टेस्ट मैचों में 33.57 की औसत से 3257 रन बनाए हैं, जिसमें 8 शतक और कई अहम पारियां खेली हैं। उनका अनुभव इंग्लैंड जैसी चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में टीम के लिए बेहद महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। ऑस्ट्रेलिया में हाल ही में समाप्त हुई टेस्ट सीरीज में राहुल ने पांच मैचों में 255 रन बनाए, जिसमें दो अर्धशतक भी शामिल थे। पर्थ टेस्ट में उन्होंने 26 और 77 रनों की दो सशक्त पारियां खेलीं, जिससे कप्तान रोहित शर्मा को दूसरे टेस्ट में अपनी बल्लेबाजी क्रम में बदलाव करना पड़ा और वे सलामी बल्लेबाज से नंबर 6 पर आ गए।
Kl rahul will play second warm up game in england
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
फोन पर बात करने में मग्न था युवक, अचानक 25 फीट गहरे सीवर में गिरा; बीएमसी की लापरवाही फिर हुई उजागर
Jul 02, 2026 | 03:16 PMVB-G RAM G: महाराष्ट्र में युवाओं-महिलाओं को मिलेगा बंपर रोजगार, सरकार पूरे राज्य में आयोजित करेगी कार्यशालाएं
Jul 02, 2026 | 03:16 PMमहायुति में टकराव, रोहित पवार का बड़ा दावा, 2029 में चुनाव रद्द कराने की योजना बना रही है बीजेपी
Jul 02, 2026 | 03:10 PMEPFO New Rule: बदल गया आपकी सैलरी से कटने वाला पीएफ, अब ₹1,800 का नया नियम; पैसे निकालना भी हुआ और आसान
Jul 02, 2026 | 03:08 PM10 साल से अधिक सेवा वाले कर्मचारियों के लिए अतिरिक्त पद, महाराष्ट्र के 15,000 से अधिक लोग इसका लाभ उठाएंगे
Jul 02, 2026 | 03:06 PMउत्तर नागपुर के साथ हो रहे सौतेला व्यवहार पर विधानसभा में गरजे नितिन राऊत; विकास कार्य के लिए मांगा 550 करोड़
Jul 02, 2026 | 03:05 PMकल्याण-मुरबाड रेलवे लाइन का काम शुरू; 18 गांवों की 151 हेक्टेयर भूमि होगी अधिग्रहित, अधिसूचना जारी
Jul 02, 2026 | 02:56 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














