-
रवि, 12 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Kapil Dev Says Virat And Rohit Decide Their Own Future Let Them To Do
रोहित शर्मा और विराट कोहली को मिला विश्व विजेता कप्तान का साथ, कहा- वो अपना भविष्य…
- Written By: उज्जवल सिन्हा
विराट कोहली और रोहित शर्मा के फॉर्म पर और संन्यास पर भारत के विश्व विजेता कप्तान कपिल देव ने कहा कि रोहित और विराट इतने बड़े खिलाड़ी हैं कि वो अपने भविष्य का फैसला खुद कर सकते हैं।

स्पोर्ट्स डेस्क: रोहित शर्मा और विराट कोहली के ऑस्ट्रेलिया के खराब दौरे के बाद तरह-तरह के कयास लगने शुरू हो गए है। इन दोनों खिलाड़ियों पर आगे के भविष्य को लेकर भी अटकलें लगाई जा रही है। दोनों खिलाड़ियों को फॉर्म पर और संन्यास पर भारत के विश्व विजेता कप्तान कपिल देव ने कहा कि रोहित और विराट इतने बड़े खिलाड़ी हैं कि वो अपने भविष्य का फैसला खुद कर सकते हैं।
भारत के पूर्व महान खिलाड़ी कपिल देव से जब पीजीटीआई (भारतीय पेशेवर गोल्फ टूर) के नए सीनज की घोषणा के लिए आयोजित कार्यक्रम में इन खिलाड़ियों के भविष्य के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि विराट और रोहित बहुत बड़े खिलाड़ी है और खेल में अपने भविष्य का फैसला उन्हें खुद करने दीजिए।
ऑस्ट्रेलिया दौरे पर कोहली नौ पारियों में एक शतक के साथ 190 रन ही बना सकें और 8 बार ऑफ स्टम्प से बाहर जाती गेंद पर कैच देकर आउट हुए। कप्तान रोहित शर्मा के आंकड़े तो बेहद खराब रहे। वह पांच पारियों में केवल 31 रन ही बना सके। लगातार खराब फॉर्म के कारण उन्हें पांचवें टेस्ट में प्लेइंग से बाहर रहना पड़ा था। भारतीय टीम को अपना अगला टेस्ट इस साल जून में इंग्लैंड दौरे पर खेलना है लेकिन भारतीय क्रिकेट जगत में ‘सुपटस्टार’ खिलाड़ियों को पीछे छोड़ने की बात उठ रही है।
सम्बंधित ख़बरें
Jos Buttler Record: धोनी का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने के करीब जोस बटलर, रोहित शर्मा को भी छोड़ सकते हैं पीछे
फिटनेस से लेकर फिनिशिंग तक… विराट कोहली की 10 ऐसी खूबियां जो हर किसी को करती हैं प्रेरित
रोहित, सूर्या और हार्दिक के बाद अब अभिषेक शर्मा का धमाका, महज 2 साल में इस खास लिस्ट में हुए शामिल
दोहरे शतक और सर्वाधिक छक्कों के रिकॉर्ड वाले रोहित शर्मा को मिला पद्मश्री, जानें 19 वाला कनेक्शन
खेल की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रोहित की गैरमौजूदगी में जसप्रीत बुमराह ने दो मैचों में भारतीय टीम की कप्तानी की थी। रोहित की जगह टीम में कप्तान के दावेदारों के बारे में पूछे जाने पर कपिल देव ने कहा कि इस में किसी तरह का विवाद नहीं होना चाहिये, जो मौजूदा कप्तान है वह भी किसी की जगह आये थे। जो भी कप्तान बने उसे पूरा समय मिलना चाहिए।
भारतीय टीम को इस दौरे पर बल्लेबाजों के साथ-साथ गेंदबाजों ने भी निराश किया। बुमराह के अलावा कोई भी अन्य गेंदबाज प्रभावित करने में विफल रहा। बुमराह भी पांचवें टेस्ट में चोटिल होने के कारण दूसरी पारी में गेंदबाजी नहीं कर सके जिससे ऑस्ट्रेलिया के लिए छोटा लक्ष्य हासिल करना काफी आसान हो गया। बुमराह ने इस दौरे पर लगभग 150 ओवर गेंदबाजी कर 32 विकेट झटके। भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया में 3-1 से हार का सामना करना पड़ा।
Kapil dev says virat and rohit decide their own future let them to do
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Meta AI Glasses से बढ़ी प्राइवेसी की चिंता, आपकी हर बात और हर कदम रखेंगे याद, जानिए कैसे करेंगे काम
Jul 12, 2026 | 04:44 AMAaj Ka Rashifal: रविवार का दिन कई राशियों के लिए शुभ अवसर लेकर आया है, जानें मेष से मीन तक का दैनिक राशिफल
Jul 12, 2026 | 12:05 AMइंग्लैंड ने भारत को 56 रन से हराया, 4-0 से जीता सीरीज, टीम इंडिया से छीना टी20 क्रिकेट में नंबर-1 का ताज
Jul 11, 2026 | 11:22 PMराम मंदिर के चढ़ावे में करोड़ की हुई लूट, SP सांसद अफजाल अंसारी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:16 PMमुंबई में स्कूलों के कैंटीन और मिड-डे मील पर FDA की नजर, जंक फूड मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
Jul 11, 2026 | 11:15 PMMoney Plant: क्या सच में चोरी का मनी प्लांट बनाता है इंसान को अमीर? जानिए इस वायरल मान्यता का पूरा सच
Jul 11, 2026 | 11:14 PMप्रयागराज में भू-माफियाओं का ‘नो रजिस्ट्री’ खेल बेनकाब, किसानों की जमीन पर अवैध प्लॉटिंग; पीडीए ने कसा शिकंजा
Jul 11, 2026 | 11:13 PMवीडियो गैलरी

चलती ट्रेन से 8 किलोमीटर तक बाहर लटका रहा चोर! यात्रियों ने हाथों से पकड़ा तो निकल गई चीख। देखें वायरल VIDEO
Jul 11, 2026 | 10:56 PM
सुप्रीम कोर्ट के भीतर वकील बने सिरफिरे ने जजों पर उछाले कागजात, मुख्य न्यायाधीश को दी गाली! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:31 PM
ईरान पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- हमारी एक हरकत से नक्शे से मिट जाएगा पूरा देश! देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:02 PM
सीलबंद पानी की बोतल में था खतरनाक एसिड, घूंट भरते ही लड़की उगलने लगी खून! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 08:44 PM
आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM














