- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Kapil Dev Praised Indian Bowler Jasprit Bumrah For His Performance In Icc T20 World Cup 2024
बुमराह के फैन हैं कपिल देव, बोले- मुझसे 1000 गुना ज्यादा बेहतर है बुमराह
टी20 विश्व कप में अपनी बेहतरीन गेंदबाजी से भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह सभी भारतीयों के आंखों के तारे बन गए है। आईसीसी टी20 विश्व कप में उन्होंने अपनी गेंदबाजी से जीत दर्ज कराने में अहम भूमिका निभाई है जिसके पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव भी फैन है।
- Written By: प्रिया जैस

कपिल देव (सौजन्य- सोशल मीडिया)
नई दिल्ली : टी20 विश्व कप 2024 में बुमराह ने कई बार अपनी गेंदबाजी का शानदार प्रदर्शन दिखाकर सभी को चौकाया है। जिसके बाद कई दिग्गज खिलाड़ी भारतीय गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के मुरीद हो चुके हैं। अब इसमें पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव भी शामिल हो चुके हैं। बुमराह मौजूदा टी20 विश्व कप में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं, उन्होंने अब तक 23 ओवर में 11 विकेट चटकाये हैं।
दुनिया के महानतम ऑलराउंडरों में शुमार कपिल देव ने एक बार फिर जसप्रीत बुमराह की तारीफों के पुल बांधे हैं। पूर्व भारतीय कप्तान का मानना है कि जब वह अपनी गेंदबाजी के शिखर पर थे, उसके मुकाबले, बुमराह उनसे एक हजार गुना बेहतर गेंदबाज हैं।
कपिल देव का कहना है कि हमारे पास अनुभव ज्यादा है, लेकिन आज के युवा क्रिकेटर हमसे कहीं बेहतर और अच्छे हैं। वे हमसे ज्यादा फिट हैं और ज्यादा मेहनत करने वाले हैं। 26 टेस्ट में 159 विकेट लेने वाले बुमराह इस विश्वकप में 4.08 की इकोनॉमी से 11 विकेट ले चुके हैं।
बुमराह की फिटनेस को लेकर उन्होंने कहा बुमराह खिलाड़ी बहुत अच्छे हैं, उत्कृष्ट हैं। वे अधिक फिट हैं और बहुत अधिक मेहनती हैं। वे शानदार हैं।
सम्बंधित ख़बरें
T20 World Cup में जसप्रीत बुमराह ने रचा इतिहास, ऐसा कारनामा करने वाले भारत के पहले गेंदबाज बने
साउथ अफ्रीका के खिलाफ जसप्रीत बुमराह का जलवा, तोड़ा श्रीलंका के दिग्गज गेंदबाज का रिकॉर्ड
IND vs SA: जसप्रीत बुमराह की मैजिकल इनस्विंगर ने मचाया कोहराम, क्विंटन डिकॉक के उड़े होश, उड़ गया स्टंप्स
‘बुमराह से बेहतर वरुण चक्रवर्ती, वो आधुनिक युग के घातक गेंदबाज’, पूर्व भारतीय खिलाड़ी का ये बयान हो रहा वायरल
कर्टली एम्बरोज भी है मुरीद
हाल ही में वेस्टइंडीज के अपने समय के महान तेज गेंदबाज कर्टली एम्बरोज ने भी जसप्रीत बुमराह की बेहतरीन गेंदबाजी को लोहा माना था। जहां कर्टली एम्बरोज ने टी20 विश्व कप में बुमराह के प्रदर्शन की जमकर तारीफ की थी और उन्हे कुछ अहम सुझाव भी दिए थे।
अफगानिस्तान के खिलाफ बुमराह
अफगानिस्तान के खिलाफ बुमराह
बुमराह ने टी20 विश्व कप 2024 में अफगानिस्तान के खिलाफ ग्रुप स्टेज में खेले गए मुकाबले में अपनी गेंदबाजी से सभी को चौकाया था। जहां बुमराह ने मैच में सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए थे। जसप्रीत बुमराह ने अपने 4 ओवर के स्पेल में सिर्फ 7 रन देकर 3 विकेट लिए थे। जोकि भारत की जीत में एक अहम कड़ी साबित हुआ था।
Kapil dev praised indian bowler jasprit bumrah for his performance in icc t20 world cup 2024
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
अधूरी प्रेम कहानियों के जादूगर, क्यों रियल लाइफ में रहे तन्हा? बर्थडे पर जानिए संजय लीला भंसाली की कहानी
Feb 24, 2026 | 05:43 AMसावधान! अब कैमरा करेगा फैसला, ट्रैफिक नियम तोड़ा तो सीधा घर पहुंचेगा चालान, लाइसेंस भी हो सकता है रद्द
Feb 24, 2026 | 05:05 AMBirthday Special: समीर अंजान के बिना अधूरा था बॉलीवुड का 90s एरा, ‘आशिकी’ से शुरू हुआ हिट्स का सिलसिला
Feb 24, 2026 | 05:00 AMजब निजी रिश्तों ने पूजा भट्ट को बना दिया हेडलाइन क्वीन, करिश्मा कपूर से टकराव, रणवीर शौरी से किया ब्रेकअप
Feb 24, 2026 | 04:16 AMक्या Google कभी भी बंद कर सकता है आपकी AI एक्सेस? OpenClaw विवाद ने खड़ा किया बड़ा सवाल
Feb 24, 2026 | 03:42 AMक्या है दोहा समझौता? पाकिस्तान ने क्यों अफगानिस्तान को दिलाई इसकी याद?
Feb 24, 2026 | 01:13 AMपरमाणु ताकत बनाम छापामार लड़ाके: क्या तालिबान के जाल में फंस गया है पाकिस्तान?
Feb 24, 2026 | 01:12 AMवीडियो गैलरी

रीवा में पोस्टर वार: ‘ब्रेनलेस और स्टुपिडिटी’ शब्दों से BJP ने कांग्रेस को घेरा; राहुल गांधी पर सीधा हमला
Feb 22, 2026 | 01:07 PM
BHU में ठांय-ठांय, बिरला हॉस्टल के पास छात्र गुटों में भिड़ंत; उठी चीफ प्रॉक्टर के इस्तीफे की मांग
Feb 22, 2026 | 12:54 PM
मां के प्यार को तरसा नन्हा बंदर: खिलौने को बनाया सहारा, जापान के ‘पंच’ की रुला देने वाली कहानी हुई वायरल
Feb 21, 2026 | 08:32 PM
AI Summit 2026: दिल्ली की सड़कों पर पैदल चलने को मजबूर विदेशी मेहमान, अव्यवस्था देख बोले- ‘तभी टैलेंट देश…’
Feb 21, 2026 | 08:23 PM
हाथरस के इस पिता को सलाम! दिव्यांग बेटी के सपनों के लिए अपनी पीठ को बनाया कंधा, देखें यह वायरल VIDEO
Feb 21, 2026 | 03:35 PM
ग्रेटर नोएडा के रयान स्कूल में शर्मनाक लापरवाही! 1 घंटे तक बाथरूम में बंद रही छात्रा, उल्टा लिखवाया माफीनामा
Feb 21, 2026 | 03:29 PM














