-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Kane Williamson Praised Shreyas Iyer Impressed By His Brilliant Batting
केन विलियमसन ने पढ़े श्रेयस अय्यर की तारीफ में कसीदे, शानदार बल्लेबाजी के हुए कायल
- Written By: मृणाल पाठक
न्यूजीलैंड के क्रिकेटर केन विलियमसन का मानना है कि आईपीएल में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने अपने खेल में लगातार सुधार किया है और शॉर्ट पिच गेंदों को खेलने जैसी चुनौतियों के साथ अच्छी तरह से तालमेल बिठाया है।

श्रेयस अय्यर और केन विलियमसन (सोर्स- सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क: बीते मंगलवार को आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला खेला गया। जहां पंजाब ने शानदार खेल दिखाते हुए लीग का पहला मैच अपने नाम कर लिया है। इस मुकाबले में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने कमाल की बल्लेबाजी की। उन्होंने नाबाद 97 रन बनाए। जिसके बाद अब उनकी चारों तरफ तारीफ हो रही है। न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान केन विलियमसन ने भी उनकी जमकर तारीफ की है।
न्यूजीलैंड के अनुभवी क्रिकेटर केन विलियमसन का मानना है कि आईपीएल में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने अपने खेल में लगातार सुधार किया है और शॉर्ट पिच गेंदों को खेलने जैसी चुनौतियों के साथ अच्छी तरह से तालमेल बिठाया है। अय्यर ने मंगलवार को यहां गुजरात टाइटंस के खिलाफ 42 गेंदों पर नौ छक्कों और पांच चौकों की मदद से 97 रनों की मैच विजयी पारी खेली।
विलियमसन ने जियो स्टार से कहा, “श्रेयस अय्यर की सबसे खास बात यह है कि उन्होंने लगातार अपने खेल में सुधार किया है। एक समय में उन्हें शॉर्ट पिच गेंदों का सामना करना पड़ता था, लेकिन उन्होंने इससे बहुत अच्छी तरह से सामंजस्य बिठाया। उन्होंने अपने फ्रंट फुट पर वजन डालकर शॉर्ट पिच गेंदों का खूबसूरती से सामना किया।”
सम्बंधित ख़बरें
विराट कोहली के प्रेमानंद महाराज से मिलने जाने को पर मोहम्मद शमी ने दिया दिल जीतने वाला जवाब, कहा-आपत्ति नहीं..
श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया से जुड़े 4 युवा स्पिनर, नेट बॉलर्स के तौर पर मिली बड़ी जिम्मेदारी
कपिल देव का 32 साल पुराना रिकॉर्ड टूटने की कगार पर, सिर्फ 2 विकेट दूर ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज
SL vs IND: श्रीलंका पहुंची टीम इंडिया, एयरपोर्ट पर कैसा रहा खिलाड़ियों का अंदाज? देखें वीडियो
उन्होंने कहा, “उनकी सबसे बड़ी खासियत है फ्रंट फुट पर तेजी से वजन ट्रांसफर करने की क्षमता, जो उन गेंदबाजों के लिए मुश्किलें बढ़ा देती है जो कभी शॉर्ट तो कभी फुल लेंथ गेंदबाजी करते हैं। वह मैदान के हर कोने पर शॉट लगाने में सक्षम हैं, जो उन्हें एक बहुत मजबूत बल्लेबाज बनाता है।”
विलियमसन ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ अय्यर की नाबाद 97 रनों की पारी को बेजोड़ करार दिया। उन्होंने कहा, “यह उच्च स्तर की पारी थी। उन्होंने पहली गेंद से ही दबदबा बना लिया। उन्होंने गेंद को वहीं खेला, जहां वह वाकई मारना चाहते थे।”
खेल जगत से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
जानकारी के लिए बता दें कि श्रेयस अय्यर ने अपने शतक की चिंता ना करते हुए शंशाक सिंह को बेफ्रिक होते हुए खेलने का आदेश दिया था। जिसके बाद शंशाक ने दमदार बल्लेबाजी करते हुए पंबाज का स्कोर 243 रन पर पहुंचा दिया था। टारगेट का पीछा करते हुए गुजरात टाइटंस 20 ओवर में 232 रन ही बना पाई और 11 रन से हार गई।
Kane williamson praised shreyas iyer impressed by his brilliant batting
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
No-Entry zone में भारी वाहन की एंट्री बनी काल, खाटू श्याम मंदिर से लौट रही श्रद्धालु की ट्रक से कुचलकर मौत
Aug 05, 2026 | 06:01 PMखरगोन दंगा 2022: सभी 11 आरोपी बरी, जयराम रमेश ने बुलडोजर कार्रवाई पर उठाए कड़े सवाल; मुआवजे की मांग
Aug 05, 2026 | 06:00 PMYavatmal News: आदिवासी विद्यार्थियों के खाने के पड़े लाले, झरी जामणी में मिड-डे मील योजना पर अनाज संकट
Aug 05, 2026 | 05:58 PMशाहरुख खान बने भारत के सबसे महंगे सेलिब्रिटी ब्रांड, रणवीर सिंह ने विराट कोहली को पछाड़कर मचाया बड़ा उलटफेर
Aug 05, 2026 | 05:50 PMपरिसीमन विधेयक पर फंसा पेच! किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी से मांगी मदद, कांग्रेस ने रखीं ये बड़ी शर्तें
Aug 05, 2026 | 05:47 PMBirth Control Pills: क्या बर्थ कंट्रोल पिल्स बंद करने से बढ़ सकता है ब्लड शुगर? जानें एक्सपर्ट्स क्या कहते हैं
Aug 05, 2026 | 05:44 PMAkola News: 12 अगस्त को नासिक रोड-बडनेरा मेमू सहित कई ट्रेनें रद्द, जानें पूरी सूची
Aug 05, 2026 | 05:43 PMवीडियो गैलरी

थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM
सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM














