-
गुरु, 9 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Joe Root Equalled Rahul Dravid With 210 Catches In Test Cricket
जो रूट ने बनाया ये खास रिकॉर्ड, बल्लेबाजी नहीं फील्डिंग में रच दिया इतिहास
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
हेडिंग्ले के मैदान पर जो रूट ने बल्लेबाजी से इतर फील्डिंग में एक नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। अब वो इस मामले में भारत के दिग्गज राहुल द्रविड़ की बराबरी पर खड़े हो चुके हैं।

इंग्लैंड क्रिकेट टीम (फोटो- सोशल मीडिया)
भारत बनाम इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे लीड्स टेस्ट में तीन दिन का खेल समाप्त हो गया है। तीन दिन के खेल समाप्त होने तक जैक क्रॉले 12 और बेन डकेट 9 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद है। इंग्लैंड के पास चौथी पारी के सभी विकेट शेष हैं। उन्हें पहले टेस्ट में जीत के लिए अब 350 रन की जरूरत है। इससे पहले दूसरी पारी में टीम इंडिया के ऋषभ पंत और केएल राहुल ने शतकीय पारी खेली।
इसी बीच इंग्लैंड के बल्लेबाज जो रूट ने हेडिंग्ले टेस्ट में एक और कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। इस बार उन्होंने ये रिकॉर्ड बल्लेबाजी से नहीं, बल्कि फील्डिंग के जरिए बनाया है। उन्होंने इसमें एक नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। अब वो भारत के पूर्व दिग्गज राहुल द्रविड़ की बराबरी पर आ चुके हैं। इसके अलावा वो अब इतिहास रचने से बस एक कदम दूर हैं।
जो रूट के नाम दर्ज हुआ ये बड़ा रिकॉर्ड
भारतीय टीम के खिलाफ लीड्स टेस्ट से पहले इंग्लिश टीम के स्टार खिलाड़ी जो रूट ने टेस्ट क्रिकेट में अपने 208 कैच पकड़ लिए थे। भारत के खिलाफ पहले टेस्ट की पहली पारी में उन्होंने केएल राहुल का कैच लपका वहीं, दूसरी पारी में शार्दुल ठाकुर का। इस दोनों कैच के साथ ही टेस्ट क्रिकेट में जो रूट ने कुल 210 कैच पकड़ लिए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
IND vs ENG 4th T20: भारत ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी चुनी, सीरीज बचाने के लिए करो या मरो का मुकाबला
India vs England T20 Series: लाज बचाने के लिए टीम इंडिया को सुधारनी होंगी ये 3 बड़ी गलतियां
चौथे T20 में अक्षर पटेल के पास इतिहास रचने का मौका, टूट सकता है धोनी का ये बड़ा रिकॉर्ड
IND vs ENG: चौथे T20 में टीम इंडिया के सामने करो या मरो की चुनौती, हारते ही सीरीज होगी इंग्लैंड के नाम
1 कैच पकड़ते ही टूट जाएगा राहुल द्रविड़ का रिकॉर्ड
अब वो टेस्ट क्रिकेट में कैच पकड़ने के साथ भारत के पूर्व दिग्गज राहुल द्रविड़ की बराबरी पर आ चुके हैं। अब तक टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच पकड़ने का संयुक्त रूप से रिकॉर्ड राहुल द्रविड़ और जो रूट के नाम है। वहीं, तीसरे नंबर पर श्रीलंकाई खिलाड़ी महेला जयवर्धने हैं। उन्होंने 205 कैच लपके हैं। वहीं, आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी स्टीव स्मिथ और जैक कैलिस लिस्ट में संयुक्त रूप से 200-200 कैच के साथ चौथे स्थान पर हैं।
दिलीप दोषी के निधन पर भावुक हुए सचिन तेंदुलकर, बताया पहली मुलाकात का किस्सा
हेडिंग्ले टेस्ट की पहली पारी में जो रूट का बल्ला ज्यादा नहीं चला। वो 28 रन बनाकर जसप्रीत बुमराहा का शिकार बने थे। अब दूसरी पारी में इंग्लिश टीम को रूट के काफी उम्मीदें होंगी। टीम को पहले टेस्ट में जीत के लिए 350 रन की जरूरत है।
Joe root equalled rahul dravid with 210 catches in test cricket
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
IND vs ENG 4th T20: भारत ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी चुनी, सीरीज बचाने के लिए करो या मरो का मुकाबला
Jul 09, 2026 | 09:42 PMCMIA की केंद्र से मांग: गति शक्ति कार्गो टर्मिनल योजना में शामिल हों संभाजीनगर और ऑरिक, बताया पुरा प्लान
Jul 09, 2026 | 09:37 PMशिंदे की कार में ठाकरे-राउत चलें तो गलत नहीं… प्रताप सरनाईक का महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा बयान!
Jul 09, 2026 | 09:37 PMUP सियासत में तख्तापलट! अखिलेश यादव का ‘ब्राह्मण कार्ड’ उड़ाएगा BJP की नींद? देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 09:30 PMSPSC VLW Job: सिक्किम में ग्राम स्तरीय कार्यकर्ता के 69 पदों पर भर्ती, एग्रीकल्चर ग्रेजुएट्स के लिए मौका
Jul 09, 2026 | 09:27 PMBJP में शामिल होते ही बड़ा इनाम, 3 घंटे के भीतर राज्यसभा उम्मीदवार बने TMC के 3 पूर्व नेता
Jul 09, 2026 | 09:26 PMटॉक्सिक और ईठा से नहीं होगी सिद्धार्थ मल्होत्रा की वन की टक्कर, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
Jul 09, 2026 | 09:24 PMवीडियो गैलरी

सांसद के सामने ही सपा नेताओं में चले लात-घूंसे! आगरा में बीच सड़क पर हुई जूतों पैजार; VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 09:15 PM
गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी ने बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM
Agra Rain: पहली बारिश में डूबा वीवीआईपी रोड, सांसद के घर के बाहर जलभराव, खुली प्रशासन की पोल | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 10:34 PM
Nitin Gadkari: बेटे की कंपनी पर उठे सवालों का दिया कड़ा जवाब, बोले- झूठे प्रचार से नहीं डरता | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 09:19 PM













