जसप्रीत बुमराह ने रचा इतिहास, वर्ल्ड क्रिकेट में ऐसा कारनामा करने वाले पहले खिलाड़ी बने

बुमराह ने बुधवार को 3.2 ओवर के अपने कोटे में 12 रन देकर 3 दिल्ली कैपिटल्स बल्लेबाजों को आउट किया और मुंबई इंडियंस को 59 रनों से जीत दिलाकर आईपीएल 2025 के प्लेऑफ में जगह बनाने में मदद की।
जसप्रीत बुमराह ने रचा इतिहास, वर्ल्ड क्रिकेट में ऐसा कारनामा करने वाले पहले खिलाड़ी बने
जसप्रीत बुमराह (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

मुंबई: भारतीय टीम के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने आईपीएल 2025 के 63वें मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए मुंबई इंडियंस को 59 रनों से जीत दिला दी। जसप्रीत बुमराह ने इस मुकाबले में तीन विकेट चटकाए। इसके साथ ही बुमराह ने आईपीएल में एक वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बना लिया है।

जसप्रीत बुमराह ने दिल्ली कैपिटल्स के लिए ट्रिस्टन स्टब्स, माधव तिवारी और मुस्ताफिजुर रहमान को आउट करके तीन विकेट लिए। बुमराह ने 3.2 ओवर में 12 रन खर्च करके इन बल्लेबाजों का आउट किया। इसके साथ ही वो आईपीएल में सबसे ज्यादा तीन विकेट हॉल लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। 2013 में आईपीएल में पदार्पण करने के बाद से बुमराह ने 142 मैच खेले हैं और उनके नाम 181 विकेट हैं।

आईपीएल में सबसे ज़्यादा तीन विकेट लेने वाले गेंदबाज़ों की सूची में बुमराह के बाद युजवेंद्र चहल का नाम आता है। आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स के लिए खेल रहे हरियाणा के इस क्रिकेटर ने 22 बार आईपीएल मैच में कम से कम तीन बल्लेबाज़ों को आउट किया है।

सबसे ज्यादा तीन विकेट हॉल लेने वाले गेंदबाज

स्थान खिलाड़ी टीम(टीमें) मैच विकेट 3 विकेट हॉल
1 जसप्रीत बुमराह मुंबई इंडियंस (MI) 142 181 25
2 युजवेंद्र चहल मुंबई, आरसीबी, राजस्थान, पंजाब (MI/RCB/RR/PBKS) 172 219 22
3 लसिथ मलिंगा मुंबई इंडियंस (MI) 122 170 19
4 हर्षल पटेल दिल्ली, आरसीबी, पंजाब, हैदराबाद (DC/RCB/PBKS/SRH) 117 150 17
5 अमित मिश्रा दिल्ली, हैदराबाद, लखनऊ (DC/HDC/SRH/LSG) 162 174 17
6 सुनील नारायण कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) 188 190 17
7 रवींद्र जडेजा राजस्थान, कोच्चि, चेन्नई, गुजरात (RR/KTK/CSK/GL) 253 168 17

बुमराह की शानदार गेंदबाजी की बदौलत मुंबई इंडियंस ने वानखेड़े स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स को 59 रनों से हराकर आईपीएल 2025 के प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली। मुंबई इंडियंस के लिए बुमराह के अलावा न्यूजीलैंड के वाइट-बॉल कप्तान मिशेल सेंटनर ने भी दिल्ली के तीन बल्लेबाजों को आउट किया। उन्होंने चार ओवर में 11 रन देकर 3 विकेट लिए।

मुकाबले का हाल

दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने 5 विकेट के नुकसान पर 180 रन बनाए। जिसमें रियान रिकलटन ने 25, विल जैक्स ने 21, तिलक वर्मा ने 27 और नमन धीर ने नाबाद 24 रन बनाए। हालांकि इस बीच में सूर्यकुमार यादव एक छोर संभाले रहे और क्रीज पर डटे रहें। उन्होंने 43 गेंदों पर 73 रनों की पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 7 चौके और 4 छक्के निकले। दिल्ली के लिए मुकेश कुमार ने 2, चमीरा ने 1, मुस्ताफिजुर ने 1 और कुलदीप यादव ने 1 विकेट चटकाए।

जवाब में इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम 121 रनों पर ढेर हो गई। केएल राहुल ने 11, समीर रिजवी ने 39, विप्रज निगम ने 20, आशुतोष शर्मा ने 18 रन बनाए। मुंबई के लिए गेंदबाजी करते हुए जसप्रीत बुमराह ने 2, मिचेल सेंटनर ने 3, ट्रेंट बोल्ट ने 1, दीपक चाहर ने 1, विल जैक्स ने 1 और कर्ण शर्मा ने एक विकेट चटकाए।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com