-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Bangladesh Vs Pakistan 1st Odi Nahid Rana Five Wicket Haul Bangladesh Beat Pakistan By 8 Wickets
PAK vs BAN: बांग्लादेश ने 8 विकेट से जीता मुकाबला, नाहिद राणा के ‘पंजे’ से पाकिस्तान हुआ पस्त, फिर कटाई नाक
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
Nahid Rana five-wicket Haul: नाहिद राणा की घातक गेंदबाजी के दम पर बांग्लादेश ने पहले वनडे में पाकिस्तान को आसानी से हरा दिया। राणा ने पांच विकेट झटके और पाकिस्तान पार नहीं पा सका।

बांग्लादेश क्रिकेट टीम (फोटो- सोशल मीडिया)
BAN vs PAK 1st ODI Highlight: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद पाकिस्तान की टीम को एक और झटका लगा है। बांग्लादेश ने ढाका में खेले गए पहले वनडे मैच में पाकिस्तान को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी। युवा तेज गेंदबाज नाहिद राणा ने इस मुकाबले में शानदार गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट झटके और पाकिस्तान की बल्लेबाजी को पूरी तरह बिखेर दिया।
ढाका के शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में खेले गए इस मैच में पाकिस्तान की पूरी टीम 30.4 ओवर में केवल 114 रनों पर सिमट गई। इसके जवाब में बांग्लादेश ने 15.1 ओवर में महज दो विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। बांग्लादेश की ओर से तंजीद हसन तमीम ने नाबाद 67 रनों की शानदार पारी खेली और टीम को आसान जीत दिलाई। नाहिद राणा को उनकी बेहतरीन गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने सात ओवर में 24 रन देकर पांच विकेट अपने नाम किए।
पाकिस्तान की पारी जल्दी बिखरी
मेजबान बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले पाकिस्तान को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। शुरुआत में पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान और माज सदाकत ने संभलकर बल्लेबाजी की और पहले विकेट के लिए 41 रन जोड़े। हालांकि इसके बाद टीम की पारी अचानक बिखर गई।
सम्बंधित ख़बरें
SL vs IND: 15 अगस्त से भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का आगाज, जानिए WTC पॉइंट्स टेबल और ICC रैंकिंग का पूरा गणित
2027 World Cup से पहले वैभव सूर्यवंशी को मिले टीम इंडिया में मौका? पूर्व चयनकर्ता ने BCCI से की बड़ी मांग
KKR ने फिर थामा रयान टेन डोशेट का हाथ, टीम इंडिया छोड़ने के बाद मिली बड़ी जिम्मेदारी
भारतीय स्टार ओपनर प्रतिका रावल इंग्लैंड में खेलेंगी काउंटी क्रिकेट, Warwickshire Women से किया करार
नाहिद राणा ने दसवें ओवर में फरहान को आउट कर पाकिस्तान को पहला झटका दिया। इसके बाद 12वें ओवर में शमील हुसैन और 14वें ओवर में माज सदाकत भी पवेलियन लौट गए। इसके बाद विकेटों का सिलसिला लगातार जारी रहा। कप्तान शाहिद अफरीदी समेत कई बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके। पाकिस्तान की हालत इतनी खराब हो गई कि टीम ने केवल 41 रन के भीतर अपने आठ विकेट गंवा दिए। देखते ही देखते आधी टीम 69 रनों पर आउट हो चुकी थी।
फहीम अशरफ ने किया संघर्ष
पाकिस्तान की पारी पूरी तरह लड़खड़ा चुकी थी, लेकिन फहीम अशरफ ने निचले क्रम में थोड़ी देर संघर्ष जरूर किया। जब टीम का स्कोर 89 रन पर नौ विकेट हो चुका था, तब उन्होंने अबरार अहमद के साथ आखिरी विकेट के लिए 32 रन जोड़े। फहीम अशरफ ने 47 गेंदों में 6 चौकों और 1 छक्के की मदद से 37 रनों की पारी खेली और पाकिस्तान को 100 के पार पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। हालांकि उनकी यह कोशिश टीम को बड़ी हार से नहीं बचा सकी। बांग्लादेश की ओर से मुस्तफिजुर रहमान और तस्कीन अहमद ने एक-एक विकेट लिया, जबकि कप्तान मेहदी हसन मिराज ने तीन विकेट हासिल किए।
ये भी पढ़ें: ICC का बड़ा ऐलान, वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम इंडिया पर हुई धनवर्षा, अन्य टीमों के हाथ लगी इतनी रकम
नाहिद राणा ने बनाया खास रिकॉर्ड
इस मैच में पांच विकेट लेने के साथ ही नाहिद राणा पाकिस्तान के खिलाफ वनडे में पांच विकेट लेने वाले दूसरे बांग्लादेशी गेंदबाज बन गए हैं। उनसे पहले यह उपलब्धि मुस्तफिजुर रहमान ने हासिल की थी। मुस्तफिजुर ने 2019 वनडे वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ पांच विकेट झटके थे। हालांकि उस मुकाबले में बांग्लादेश को हार का सामना करना पड़ा था। वहीं इस बार नाहिद राणा की शानदार गेंदबाजी की बदौलत बांग्लादेश ने पाकिस्तान पर बड़ी जीत दर्ज की और सीरीज की शानदार शुरुआत की।
Bangladesh vs pakistan 1st odi nahid rana five wicket haul bangladesh beat pakistan by 8 wickets
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
अब या तो मैं जाऊंगा या सरकार, मनोज जरांगे पाटिल ने दी 29 अगस्त से अंतिम निर्णायक आंदोलन की चेतावनी
Jul 29, 2026 | 05:22 PMसीएम हाउस की तरफ बढ़े प्रदर्शनकारी किसान, शहर में जगह-जगह लगा जाम; MP नगर समेत कई इलाके हुए अस्त व्यस्त
Jul 29, 2026 | 05:19 PMगुरु, टीचर और मेंटर को भेजें ये 10 दिल छू लेने वाले शुभकामना संदेश, पढ़ते ही हो जाएंगे भावुक
Jul 29, 2026 | 05:18 PMनागपुर की बदहाली पर कोई सवाल न उठाए नहीं तो… रोहित पवार का तंज, बोले- लगेगा भाड़े के टट्टू का टैग
Jul 29, 2026 | 05:16 PM30,000+ डॉग बाइट्स के बाद जागा पुणे प्रशासन, अब कुत्तों के लिए PMC ने 25 लाख रुपए का बनाया नया प्लान
Jul 29, 2026 | 05:04 PMSheikh Hasina Return Bangladesh: मौत की सजा और गिरफ्तारी के खतरे के बावजूद दिसंबर तक बांग्लादेश लौटेंगी हसीना
Jul 29, 2026 | 04:55 PMGoogle का नया AI करेगा 24×7 काम, फोन बंद होने पर भी नहीं रुकेगा Gemini Spark, जानिए कैसे बदल जाएगी जिंदगी
Jul 29, 2026 | 04:49 PMवीडियो गैलरी

लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM
भोपाल में किसान आंदोलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त, लोगों ने प्रशासन से की बेहतर व्यवस्था की मांग-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:13 PM
‘युवाओं को हाशिए पर मत डालिए’… लोकसभा में ओवैसी की मोदी सरकार को खुली चेतावनी-VIDEO
Jul 29, 2026 | 12:44 PM
मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM














