- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Ireland Won By 124 Runs Against West Indies
आयरलैंड ने वर्ल्ड चैंपियन को मात देकर हासिल की सबसे बड़ी जीत, वेस्टइंडीज की स्थिति बद से हुई बदतर
आयरलैंड ने वेस्टइंडीज को 124 रनों से हराकर पहले वनडे मुकाबले को जीत लिया है। एंडी बलबर्नी ने इस मैच में शतकीय पारी खेली। जबकि बैरी मैकार्थी ने 4 विकेट लेकर मुकाबले को जीत दिला दी।
- Written By: उज्जवल सिन्हा

आयरलैंड टीम (फोटो-सोशल मीडिया)
डबलिन: आयरलैंड और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए पहले वनडे मुकाबले में आयरलैंड 124 रनों से जीत दर्ज की। रनों के लिहाज से ये आयरलैंड के लिए सबसे बड़ी जीत है। हाल में समय में वेस्टइंडीज क्रिकेट के लिए कुछ अच्छा नहीं चल रहा है। पहले टी20 वर्ल्ड कप में टीम बाहर हो जाती है और उसके बाद चैंपियंस ट्रॉफी में टीम क्वालीफाई भी नहीं कर सकी। अब आयरलैंड के खिलाफ से बड़ी हार मिली है।
वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए आयरलैंड ने शानदार शुरुआत की। पॉल स्टर्लिंग और एंडी बलबर्नी ने मिलकर पहले विकेट के लिए 109 रनों की साझेदारी की। पॉल स्टर्लिंग 54 रन बनाकर आउट हो गए। उसके बाद बलबर्नी को हैरी टेक्टर का साथ मिला। दोनों के बीच लगभग 100 रनों का साझेदारी हुआ।
एंडी बलबर्नी का शतक
एंडी बलबर्नी ने इस दौरान अपना शतक पूरा किया। उन्होंने 138 गेंदों पर 112 रनों की पारी खेली। इस दौरान 9 चौके और 4 छक्के लगाए। इसके अलावा लोर्कन टकर ने अंत में 30 रन बनाकर स्कोर को 300 रनों से पार पहुंचा दिया है। वेस्टइंडीज के लिए मैथ्यू फोर्ड ने 3 और अल्जारी जोसेफ ने 2 विकेट चटकाए।
सम्बंधित ख़बरें
T20 WC 2026 में अब भारत के लिए आर या पार की जंग, टीम इंडिया के लिए सेमीफाइनल में पहुंचने का क्या है समीकरण?
डिएंड्रा डॉटिन ने रचा इतिहास, ऑब्सट्रक्टिंग द फील्ड आउट होने वाली वेस्टइंडीज की पहली महिला खिलाड़ी बनीं
ZIM vs WI मुकाबले में हुई छक्कों की बारिश, टूटा विश्व रिकॉर्ड, T20 WC 2026 में दोनों टीमों ने मिलकर रचा इतिहास
हेटमायर का तूफानी पारी, वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे को 107 रनों से रौंदा, सुपर-8 में कैरेबियाई टीम की प्रचंड जीत
179 रनों पर ढेर हुई वेस्टइंडीज की टीम
जवाब में इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम 179 रनों पर ही ढेर हो गई। वेस्टइंडीज की शुरुआत बेहद खराब रही। 5 विकेट 31 रन के स्कोर पर गंवा दिया। लुइस 2, कार्टी 6, शाई होप ने 2 और अमिर जांगो 0 पर आउट हो गए। हालांकि इसके बाद जस्टिन ग्रेव्स ने 35, रोस्टन चेज ने 55 रन बनाए। दोनों ने टीम को संभालने का प्रयास किया लेकिन विफल रहे।
PAK नहीं जाउंगा…वहां डर लगता है, पाकिस्तान जाने से इंटरनेशल क्रिकेटर ने किया इनकार
बैरी मैकार्थी के चौके से जीत आयरलैंड
आयरलैंड के गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी करते हुए वेस्टइंडीज को कभी भी गेम में आने का मौका ही नहीं दिया। आयरलैंड के लिए बैरी मैकार्थी ने 4 विकेट लेकर कमर तोड़ दी। जबकि जॉर्ज डॉकरेल ने 3 विकेट लेकर बचा हुआ कसर भी पूरा कर दिया। उसके अलावा जोशुआ लिटिल ने 1 विकेट चटकाए।
Ireland won by 124 runs against west indies
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
क्या आप भी सिरदर्द और थकान को समझते हैं मामूली? युवाओं में बढ़ते हाई बीपी के ये हैं शुरुआती संकेत
Feb 25, 2026 | 06:42 AMगजल सिंगर बनने का सपना, किस्मत ने बनाया डैनी डेंजोंगप्पा को सिल्वर स्क्रीन का डरावना चेहरा
Feb 25, 2026 | 06:30 AMSkin Care: झाइयों कम कर देगा एलोवेरा का ये सीक्रेट नुस्खा, बस मिलानी होगी ये एक चीज!
Feb 25, 2026 | 06:28 AMBirthday Horoscope: इस साल चमकेगी मेष और मिथुन की किस्मत, जानें आपके जन्मदिन पर क्या कहते हैं सितारे
Feb 25, 2026 | 06:00 AMगर्मी में उबलता पानी नहीं, इन 5 कारों में मिलता है इन-बिल्ट फ्रिज, सफर बनेगा ठंडा-ठंडा
Feb 25, 2026 | 05:44 AMअब बिना रजिस्टर्ड सिम के नहीं चलेगा WhatsApp? भारत में आने वाला है बड़ा बदलाव
Feb 25, 2026 | 03:33 AMAaj Ka Rashifal 25 Feb: मेष राशि वालों को मिलेगा मानसिक तनाव! जानें क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे?
Feb 25, 2026 | 12:05 AMवीडियो गैलरी

झुग्गी झोपड़ी-फुटबॉल और क्राइम…क्या है Amitabh Bachchan की Jhund वाले विजय बारसे की असली कहानी?
Feb 24, 2026 | 07:45 AM
रीवा में पोस्टर वार: ‘ब्रेनलेस और स्टुपिडिटी’ शब्दों से BJP ने कांग्रेस को घेरा; राहुल गांधी पर सीधा हमला
Feb 22, 2026 | 01:07 PM
BHU में ठांय-ठांय, बिरला हॉस्टल के पास छात्र गुटों में भिड़ंत; उठी चीफ प्रॉक्टर के इस्तीफे की मांग
Feb 22, 2026 | 12:54 PM
मां के प्यार को तरसा नन्हा बंदर: खिलौने को बनाया सहारा, जापान के ‘पंच’ की रुला देने वाली कहानी हुई वायरल
Feb 21, 2026 | 08:32 PM
AI Summit 2026: दिल्ली की सड़कों पर पैदल चलने को मजबूर विदेशी मेहमान, अव्यवस्था देख बोले- ‘तभी टैलेंट देश…’
Feb 21, 2026 | 08:23 PM
हाथरस के इस पिता को सलाम! दिव्यांग बेटी के सपनों के लिए अपनी पीठ को बनाया कंधा, देखें यह वायरल VIDEO
Feb 21, 2026 | 03:35 PM














