फिर दोहराया गया KL राहुल वाला कांड? ऋषभ पंत को सरेआम डांटते दिखे मालिक गोयनका, VIDEO ने मचाया बवाल!
LSG vs DC IPL 2026: दिल्ली से हार के बाद LSG मालिक संजीव गोयनका और कप्तान ऋषभ पंत की चर्चा का वीडियो वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर फैंस को केएल राहुल वाली पुरानी घटना की याद आ गई है।
- Written By: अर्पित शुक्ला
ऋषभ पंत को सरेआम डांटते दिखे मालिक गोयनका (Image- Social Media)
Rishabh Pant Sanjeev Goenka Viral Video: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में लखनऊ सुपरजायंट्स की शुरुआत हार के साथ हुई। अपने घरेलू मैदान पर लखनऊ को दिल्ली कैपिटल्स ने 6 विकेट से हरा दिया। सीजन की पहली हार के बाद टीम के कप्तान ऋषभ पंत और मालिक संजिव गोयनका काफी निराश नजर आए।
मैच खत्म होने के बाद गोयनका को कोच जस्टिन लैंगर और पंत के साथ गंभीर बातचीत करते देखा गया। उस दौरान पंत के चेहरे के भाव से लग रहा था कि मालिक टीम के प्रदर्शन से संतुष्ट नहीं हैं।
केएल राहुल के साथ हुई थी ऐसी घटना
इसी वजह से सोशल मीडिया पर फिर चर्चा शुरू हो गई कि क्या 2024 में केएल राहुल के साथ जो हुआ था, वैसा ही कुछ पंत के साथ भी हो रहा है। हालांकि वायरल तस्वीरों से यह साफ नहीं कहा जा सकता कि गोयनका ऋषभ पंत को डांट रहे थे, लेकिन यह जरूर दिखा कि टीम की शुरुआत से वे खुश नहीं हैं।
सम्बंधित ख़बरें
LSG की जर्सी को ऋषभ पंत ने हमेशा के लिए कहा अलविदा, इंस्टाग्राम स्टोरी देख फैंस भी हुए भावुक
IPL का सबसे बड़ा ट्रेड, 27 करोड़ के ऋषभ पंत की 15 करोड़ में घर वापसी, कुलदीप यादव पहुंचे लखनऊ
मुंबई इंडियंस से कट सकता है हार्दिक पांड्या का पत्ता, RR के धाकड़ ओपनर को शामिल करने की तैयारी में टीम
IPL 2027 में बड़ा बदलाव! कुलदीप यादव और ऋषभ पंत की होगी नई टीम में एंट्री
Sanjiv Goenka and Rishabh pant 😭 pic.twitter.com/0RzMSkp0vE — Faiyaz (@FaiyazWhat) April 1, 2026
हार के बाद गोयनका ने अपने एक्स (ट्विटर) पर लिखा कि सीजन अभी लंबा है और ऐसे पल टीम को मजबूत बनाने का हिस्सा होते हैं। उन्होंने कप्तान और टीम पर भरोसा जताते हुए कहा कि वे जोरदार वापसी करेंगे और फैंस के समर्थन के लिए धन्यवाद भी दिया।
LSG की बल्लेबाजी फ्लॉप
मैच की बात करें तो लखनऊ की बल्लेबाजी कमजोर रही। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम सिर्फ 141 रन ही बना सकी। कप्तान पंत ओपनिंग करने आए लेकिन जल्दी आउट हो गए। टीम की ओर से मिचेल मार्श ने 35 और अब्दुल समद ने 36 रन बनाए। दिल्ली के लिए लुंगी एनगिडी और टी नटराजन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3-3 विकेट लिए।
यह भी पढ़ें- IPL 2026: मुश्किल वक्त में दिल्ली कैपिटल्स के खूब काम आए समीर रिजवी, लखनऊ सुपर जाएंट्स 6 विकेट से हारी मुकाबला
जवाब में दिल्ली की शुरुआत भी खराब रही और पहली ही गेंद पर केएल राहुल आउट हो गए। इसके बाद पाथुम निसंका, अक्षर पटेल और नीतीश राणा भी जल्दी पवेलियन लौट गए। हालांकि मिडिल ऑर्डर में समीर रिजवी और ट्रिस्टन स्टब्स ने पारी संभाली और टीम को 17.1 ओवर में जीत दिला दी।
