मुंबई इंडियंस से कट सकता है हार्दिक पांड्या का पत्ता, RR के धाकड़ ओपनर को शामिल करने की तैयारी में टीम
IPL 2027 की शुरुआत से पहले Hardik Pandya मुंबई इंडियंस छोड़ सकते हैं। खबर है कि राजस्थान रॉयल्स के एक खिलाड़ी के साथ उनका ट्रेड किया जा सकता है। अब MI अपने भविष्य की नीतियों पर काम कर रही है।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
हार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल (AI)
Hardik Pandya Mumbai Indians: IPL 2027 के लिए मुबंई इंडियंस बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रही है। दरअसल, हार्दिक पांड्या गुजरात टाइटंस के बाद पिछले तीन सालों से मुंबई इंडियंस के लिए कप्तानी कर रहे हैं। उनकी कप्तान में MI का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। ऐसे में क्रिकेट विशेषज्ञों का मानना है कि हार्दिक पांड्या का इस टीम में फ्यूचर नजर नहीं आ रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स की भी मानें तो हार्दिक पांड्या खुद दूसरी टीम की तलाश कर रहे हैं।
इसी बीच एक बड़ी खबर ये भी सामने आ रही है कि राजस्थान रॉयल्स के साथ MI एक बल्लेबाज के रूप में उनका ट्रेड देख सकती है। रेवस्पोर्टज की रिपोर्ट के अनुसार राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल मुंबई इंडियंस के साथ ट्रेड डील के संभावित नामों में शामिल है।
मुंबई इंडियंस की नजर यशस्वी जायसवाल पर
रेवस्पोर्ट्ज की रिपोर्ट के अनुसार, राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल मुंबई इंडियंस की संभावित ट्रेड लिस्ट में शामिल हैं। फ्रेंचाइजी उन्हें रोहित शर्मा के विकल्प के रूप में देख रही है, क्योंकि वह एक ओपनर हैं और मुंबई क्रिकेट से भी उनका गहरा जुड़ाव रहा है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि मुंबई इंडियंस सूर्यकुमार यादव से भी अलग होने का फैसला कर सकती है। दावा किया गया है कि फ्रेंचाइजी भविष्य को ध्यान में रखते हुए नए खिलाड़ियों के साथ टीम तैयार करने की दिशा में काम कर रही है।
सम्बंधित ख़बरें
IPL 2027 में ऑस्ट्रेलियाई सितारों की एंट्री पर संकट? 20 टेस्ट के भारी शेड्यूल ने बढ़ाई चिंता
इंग्लैंड लायंस से एंड्रयू फ्लिंटॉफ की विदाई, अब ऑस्ट्रेलिया में संभालेंगे बड़ी जिम्मेदारी
SL vs IND: शुभमन गिल की वापसी पर सस्पेंस, श्रीलंका XI ने 368 पर घोषित की पारी; गंभीर की मीटिंग ने बढ़ाई चिंता
ऋषभ पंत की गुहार पर CM धामी का तुरंत जवाब, बोले- उत्तराखंड के गौरव हैं आप, अब अधिकारियों को दिए निर्देश
मुंबई इंडियंस में बड़े बदलाव की तैयारी
रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुंबई इंडियंस अगले सप्ताह अहम बैठक कर सकती है, जिसमें टीम मैनेजमेंट, सीनियर खिलाड़ी और कोचिंग स्टाफ के भविष्य पर चर्चा होगी। साथ ही हार्दिक पांड्या के राजस्थान रॉयल्स के साथ संभावित ट्रेड को लेकर भी बातचीत की अटकलें तेज हैं। नेतृत्व में बदलाव की स्थिति में तिलक वर्मा कप्तानी के सबसे मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं। वह फिलहाल भारतीय टी20 टीम के उपकप्तान भी हैं।
ये भी पढ़ें: कीरोन पोलार्ड बने टी20 क्रिकेट के नए रन किंग, क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़कर बोले- ‘सॉरी यूनिवर्स बॉस’
हार्दिक की फिटनेस बनी चिंता
हार्दिक पांड्या की फिटनेस मुंबई इंडियंस के साथ-साथ भारतीय टीम प्रबंधन के लिए भी चिंता का विषय बनी हुई है। वर्ल्ड कप 2027 को देखते हुए उन्हें अहम खिलाड़ी माना जा रहा है, लेकिन लगातार दूसरी सीरीज से बाहर रहना सवाल खड़े कर रहा है। आईपीएल 2026 में भी उन्होंने कई मुकाबले मिस किए, जबकि इससे पहले वर्ल्ड कप 2023 और एशिया कप फाइनल में भी चोट के कारण नहीं खेल सके थे।
