-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Rishabh Pant Run Out Ipl 2026 Lsg Vs Dc Failure Opening Decision Aiden Markram Batting Order Hindi News
ऋषभ पंत को भारी पड़ा मिचेल मार्श का जीवनदान! अपनी ही गलती का हुए शिकार, DC के खिलाफ फेल रहे लखनऊ के कप्तान
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
LSG vs DC: मुकेश कुमार ने मिचेल मार्श का आसान कैच छोड़ दिया, लेकिन उसी दौरान गफलत में ऋषभ पंत रन आउट हो गए। ओपनिंग करने उतरे लखनऊ के कप्तान पंत पूरी तरह नाकाम रहे और जल्दी पवेलियन लौट गए।

ऋषभ पंत (फोटो- सोशल मीडिया)
Rishabh Pant Inning agaist DC IPL 2026: आईपीएल 2026 के पहले मुकाबले में ऋषभ पंत का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा। लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए पंत इस मैच में ओपनिंग करने उतरे, लेकिन दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ वह पूरी तरह फेल साबित हुए। पंत ने अपनी पारी में 9 गेंदों का सामना किया और सिर्फ 7 रन ही बना सके।
शुरुआत अच्छी, लेकिन जल्द बिखरी पारी
पंत ने अपनी पारी की दूसरी ही गेंद पर शानदार स्ट्रेट ड्राइव लगाकर चौका जड़ा था, जिससे लगा कि वह बड़ी पारी खेल सकते हैं। हालांकि, इसके बाद उनका बल्ला शांत हो गया और अगली 7 गेंदों में वह महज 3 रन ही जोड़ सके। उनकी इस धीमी बल्लेबाजी ने टीम को शुरुआती दबाव में ला दिया।
रन आउट बन गया बड़ा कारण
पंत को किसी गेंदबाज ने आउट नहीं किया, बल्कि वह दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन आउट हो गए। तीसरे ओवर की आखिरी गेंद पर मुकेश कुमार के खिलाफ मिचेल मार्श ने सामने की ओर शॉट खेला। मुकेश इस गेंद को कैच नहीं कर सके और गेंद उनके हाथ से लगकर विकेट से जा टकराई।उस समय पंत क्रीज से काफी आगे निकल चुके थे और वापस लौटने का मौका नहीं मिल पाया। इस तरह उन्हें रन आउट होकर पवेलियन लौटना पड़ा। यह विकेट लखनऊ के लिए बड़ा झटका साबित हुआ।
सम्बंधित ख़बरें
LSG की जर्सी को ऋषभ पंत ने हमेशा के लिए कहा अलविदा, इंस्टाग्राम स्टोरी देख फैंस भी हुए भावुक
IPL का सबसे बड़ा ट्रेड, 27 करोड़ के ऋषभ पंत की 15 करोड़ में घर वापसी, कुलदीप यादव पहुंचे लखनऊ
मुंबई इंडियंस से कट सकता है हार्दिक पांड्या का पत्ता, RR के धाकड़ ओपनर को शामिल करने की तैयारी में टीम
IPL 2027 में बड़ा बदलाव! कुलदीप यादव और ऋषभ पंत की होगी नई टीम में एंट्री
मार्करम से छीनी ओपनिंग की जिम्मेदारी
लखनऊ सुपर जायंट्स का यह फैसला भी सवालों के घेरे में आ गया कि उन्होंने एडेन मार्करम की जगह पंत को ओपनिंग के लिए क्यों भेजा। पिछले सीजन में एडन मार्करम ने ओपनिंग करते हुए शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने 13 मैचों में 445 रन बनाए थे और टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई थी। टी20 विश्व कप 2026 में भी मार्करम का बल्ला जमकर चला था, जहां उन्होंने 8 मैचों में 286 रन बनाए थे। इसके बावजूद उन्हें इस मैच में तीसरे नंबर पर उतारा गया।
ये भी पढ़ें: MI से किया ट्रेड, मैच में फिर भी नहीं मिली जगह, अर्जुन तेंदुलकर को LSG ने इम्पैक्ट प्लेयर तक नहीं माना
तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे एडन मार्करम भी ज्यादा प्रभाव नहीं छोड़ सके। वह सिर्फ 11 रन बनाकर आउट हो गए। इस तरह लखनऊ का टॉप ऑर्डर पूरी तरह से फ्लॉप साबित हुआ। अब टीम प्रबंधन के इस फैसले पर सवाल उठ रहे हैं कि क्या ओपनिंग क्रम में बदलाव करना सही था या नहीं। आने वाले मैचों में यह देखना दिलचस्प होगा कि टीम अपने बल्लेबाजी क्रम में क्या बदलाव करती है।
Rishabh pant run out ipl 2026 lsg vs dc failure opening decision aiden markram batting order hindi news
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मुंबई में बारिश से तबाही: IMD ने जारी किया रेड अलर्ट, 99 से अधिक पेड़ उखड़े, पालघर में स्कूल बंद
Jul 02, 2026 | 04:41 PMइस बार कब मनाया जाएगा रक्षाबंधन का पर्व? जानें सही तारीख, राखी बांधने का शुभ समय और भद्रा का पूरा सच
Jul 02, 2026 | 04:40 PMगड़चिरोली में बारिश शुरू होते ही खरीफ बुआई तेज: जिले में 14,676 मीट्रिक टन खाद उपलब्ध, यूरिया का संकट नहीं
Jul 02, 2026 | 04:40 PMमै अगर मर जाऊं तो मंदिर का फंड पास कर देना… विधानसभा सत्र में ऐसा क्यों बोल गए अकोला विधायक साजिद खान पठान?
Jul 02, 2026 | 04:35 PM‘गदर’ की शूटिंग के दौरान घबरा जाती थीं अमीषा पटेल, सनी देओल ने सीन समझाकर एक टेक में कराया शॉट पूरा
Jul 02, 2026 | 04:35 PMCM मोहन यादव ने धान उत्पादकों को दिया भावांतर योजना का बड़ा तोहफा; किसानों की समृद्धि के लिए नई नीतियों का आगाज
Jul 02, 2026 | 04:31 PMMarkandadev Conservation: गड़चिरोली जिलाधिकारी ने दिए मंदिर संरक्षण के निर्देश, 2 महीने में पूरा करें निर्माण
Jul 02, 2026 | 04:30 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














