Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 25 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

LSG की जर्सी को ऋषभ पंत ने हमेशा के लिए कहा अलविदा, इंस्टाग्राम स्टोरी देख फैंस भी हुए भावुक

Rishabh Pant IPL Trade LSG and DC: दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच हुए सबसे बड़े ट्रेड के बाद ऋषभ पंत ने टीम को अलविदा कह दिया हैं। ऋषभ पंत की पोस्ट देख फैंस भी भावुक हो उठे है।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Jun 24, 2026 | 07:04 PM

ऋषभ पंत (सौजन्य-IANS)

Follow Us
Follow Us:

LSG vs DC Player Swap: भारतीय बल्लेबाज और विकेटकीपर ऋषभ पंत अब दोबारा लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए नहीं खेल पाएंगे। IPL ट्रे़ड में लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच हुए समझौते के बाद अब लखनऊ सुपर जायंट्स की जर्सी में मैदान में नहीं उतर पाएंगे। दरअसल, दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स ने अपने खिलाड़ियों में अदला-बदली की है।

इस अदला-बदली के तहत ऋषभ पंत की दिल्ली कैपिटल्स में वापसी हुई है। तो वहीं कुलदीप यादव लखनऊ सुपर जायंट्स में शामिल हुए हैं। इस हाई-प्रोफाइल ट्रेड के बाद ऋषभ पंत का इमोशनल रिएक्शन सामने आया है। ऋषभ पंत ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है। उन्होंने LSG की जर्सी में अपनी तस्वीर शेयर करते हुए सिर्फ तीन शब्दों में टीम को अलविदा कह दिया।

ऋषभ पंत ने कहा अलविदा

ऋषभ पंत को LSG फ्रेंचाइजी ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर उनके योगदान के लिए उन्हें धन्यवाद कहा था। इस पोस्ट को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए पंत ने थैंक यू टीम लिखकर अलविदा कह दिया। ऋषभ पंत का यह पोस्ट अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस पोस्ट को देखकर उनके फैंस भी भावुक हो गए है।

सम्बंधित ख़बरें

‘3 साल तक रखा शाररिक संबंध और शादी का झूठा वादा…’, DC के बल्लेबाज अभिषेक पोरेल ने इन आरोपों पर तोड़ी चुप्पी

IPL का सबसे बड़ा ट्रेड, 27 करोड़ के ऋषभ पंत की 15 करोड़ में घर वापसी, कुलदीप यादव पहुंचे लखनऊ

IPL 2027: दिल्ली कैपिटल्स में बड़ा फेरबदल! युवराज सिंह बन सकते हैं बैटिंग कोच, गांगुली को मिली अहम जिम्मेदारी

IPL 2027 में बड़ा बदलाव! कुलदीप यादव और ऋषभ पंत की होगी नई टीम में एंट्री

ऋषभ पंत (सौजन्य-इंस्टाग्राम)

गौरतलब है कि IPL 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले, लखनऊ सुपर जायंट्स ने ऋषभ पंत को ₹27 करोड़ की रिकॉर्ड कीमत पर खरीदा था, जो उस समय IPL ऑक्शन के इतिहास में किसी खिलाड़ी पर खर्च की गई सबसे बड़ी रकम थी। हालांकि, टीम ने सिर्फ दो सीजन के बाद ही पंत से नाता तोड़ लिया।

दिल्ली कैपिटल्स के साथ हुई एक ट्रेड डील के तहत, पंत अब ₹15 करोड़ की फीस पर उस फ्रैंचाइजी में वापस लौट रहे हैं, जबकि कुलदीप यादव ₹13.50 करोड़ की अपनी मौजूदा फीस पर लखनऊ सुपर जायंट्स में शामिल हो गए हैं।

यह भी पढ़ें – ‘3 साल तक रखा शारीरिक संबंध और शादी का झूठा वादा…’, DC के बल्लेबाज अभिषेक पोरेल ने इन आरोपों पर तोड़ी चुप्पी

दिल्ली से किया था IPL का सफर

स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत दिल्ली कैपिटल्स के साथ की थी। वह 2016 से 2024 तक टीम में लगातार मौजूद रहे, उन्होंने नौ सीजन में 111 मैच खेले। पंत के नाम दिल्ली के लिए सबसे ज्यादा आईपीएल खेलने का रिकॉर्ड है।

उन्होंने 2021 और 2024 के बीच चार सीज़न में 43 मैचों में टीम की कप्तानी भी की। इसलिए, उनकी वापसी को दिल्ली कैपिटल्स के लिए एक बड़ा कदम माना जा रहा है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या फ्रैंचाइजी लीडरशिप में बदलाव करती है या अक्षर पटेल पर अपना भरोसा बनाए रखती है।

Ipl trade rishabh pant left lsg returns to delhi capitals kuldeep yadav joins lsg

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 24, 2026 | 07:04 PM

Topics:  

  • Delhi Capitals
  • Lucknow Super Giants
  • Rishabh Pant

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.