IPL 2027 में बड़ा बदलाव! कुलदीप यादव और ऋषभ पंत की होगी नई टीम में एंट्री
IPL 2027 Trade News: आईपीएल 2027 से पहले खिलाड़ियों के संभावित ट्रांसफर को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऋषभ पंत LSG छोड़कर अपनी पुरानी टीम दिल्ली कैपिटल्स में वापसी कर सकते हैं।
- Written By: दिव्या सिंह
ऋषभ पंत और कुलदीप यादव (सोर्स- सोशल मीडिया)
Rishabh Pant and Kuldeep Yadav New Team IPL 2027: आईपीएल 2027 से पहले खिलाड़ियों के संभावित ट्रांसफर और टीम बदलावों को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत और स्टार स्पिनर कुलदीप यादव आगामी सीजन में नई टीमों की जर्सी में नजर आ सकते हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऋषभ पंत लखनऊ सुपर जायंट्स का साथ छोड़कर दिल्ली कैपिटल्स में वापसी कर सकते हैं। पंत लंबे समय तक दिल्ली फ्रेंचाइजी का हिस्सा रहे हैं और टीम की कप्तानी भी कर चुके हैं।
दिल्ली कैपिटल्स में वापसी कर सकते हैं ऋषभ पंत
लखनऊ सुपर जायंट्स ने आईपीएल 2025 से पहले पंत को 27 करोड़ रुपये में खरीदा था, जिससे वह आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने थे। हालांकि पिछले दो सीजन में उनका प्रदर्शन उम्मीदों के अनुरूप नहीं रहा। आईपीएल 2025 में उन्होंने 269 रन बनाए, जबकि 2026 सीजन में उनके बल्ले से 312 रन निकले। टीम के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद उन्होंने कप्तानी भी छोड़ दी थी।
सम्बंधित ख़बरें
IND vs AFG: तीसरे वनडे से पहले BCCI का बड़ा ऐलान, हर्षित राणा की स्क्वॉड में वापसी
16 गेंद में फिफ्टी, 34 गेंद में सेंचुरी…फिर बना दिया 306 रन का महारिकॉर्ड, 15 साल की अक्षरा ने रचा इतिहास
IND vs AFG 3rd ODI के लिए हो जाइए तैयार, भारत-अफगानिस्तान के बीच आखिरी जंग इस मैदान पर, टीम में होगा बदलाव?
Women’s T20 World Cup: लगातार दो हार बर्दाश्त नहीं कर पाई पाकिस्तानी कप्तान, डग आउट हुए भावुक, छलक पड़े आंसू
कुलदीप यादव भी बदल सकते हैं टीम
स्टार स्पिनर कुलदीप यादव के भी दिल्ली कैपिटल्स से अलग होने की खबरें सामने आ रही हैं। हालांकि, इसके पीछे की वजह को लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। दिल्ली कैपिटल्स ने कुलदीप को 13.25 करोड़ रुपये में रिटेन किया था और वह 2022 से टीम का अहम हिस्सा रहे हैं। लेकिन आईपीएल 2026 में उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। उन्होंने 12 मैचों में 10 विकेट लिए और उनका इकॉनमी रेट भी 10 रन प्रति ओवर से अधिक रहा। ऐसे में उनके लखनऊ सुपर जायंट्स से जुड़ने की अटकलें लगाई जा रही हैं।
केएल राहुल को मिल सकती है कप्तानी
दिल्ली कैपिटल्स के भीतर भी बड़े बदलावों की चर्चा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, अनुभवी बल्लेबाज केएल राहुल को टीम की कप्तानी सौंपी जा सकती है। राहुल इससे पहले लखनऊ सुपर जायंट्स का नेतृत्व कर चुके हैं और कप्तानी का अच्छा अनुभव रखते हैं। इसके अलावा, पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली को भी टीम के कोचिंग सेटअप में बड़ी जिम्मेदारी मिलने की संभावना जताई जा रही है। यदि ये बदलाव होते हैं तो दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल 2027 में नए नेतृत्व और नई रणनीति के साथ मैदान में उतर सकती है।
ये भी पढ़ें- IPL 2027: इस तारीख से शुरू हो सकता है आईपीएल 2027, फाइनल मैच को लेकर बड़ा अपडेट, कितनी होगी मैच की संख्या?
हालांकि, इन सभी संभावित बदलावों को लेकर अभी तक किसी भी फ्रेंचाइजी की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। ऐसे में फैंस को अंतिम फैसले के लिए आधिकारिक घोषणा का इंतजार करना होगा।
