- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Ipl 2026 Rcb Chinnaswamy Home Ground Update
IND vs SA: टी20 सीरीज में सूर्यकुमार के पास चांस, रोहित शर्मा के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी का मौका
IND vs SA: भारत–साउथ अफ्रीका वनडे सीरीज खत्म होने के बाद अब 9 दिसंबर से टी20 सीरीज शुरू होगी, जहां कप्तान सूर्यकुमार यादव के पास शानदार रिकॉर्ड बनाने का बड़ा मौका होगा।
- Written By: संजय बिष्ट

सूर्यकुमार यादव (फोटो-सोशल मीडिया)
Suryakumar Yadav chance to equal Rohit Sharma Record: भारत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज को 2-1 से जीतकर शानदार प्रदर्शन किया। इसके साथ ही अब फोकस पांच मैचों की टी20 सीरीज पर है, जिसका पहला मुकाबला 9 दिसंबर को कटक के बाराबती स्टेडियम में खेला जाएगा।
अगले साल की शुरुआत में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए यह सीरीज दोनों टीमों के लिए बेहद अहम साबित होने वाली है। भारतीय टीम के लिए खासतौर पर कप्तान सूर्यकुमार यादव के फॉर्म पर सबकी नजर होगी, क्योंकि ऑस्ट्रेलिया दौरे पर खेली गई पिछली टी20 सीरीज में उनका प्रदर्शन उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा था।
सूर्यकुमार यादव के पास बड़ा रिकॉर्ड बनाने का मौका
सूर्यकुमार यादव इस सीरीज में बल्ले से एक बड़ा इतिहास रच सकते हैं। अगर सूर्या किसी एक मैच में शतक जड़ने में सफल रहते हैं, तो वह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में पहले स्थान पर पहुंच जाएंगे। इस समय सूर्या के नाम कुल 4 टी20I शतक हैं। उनसे ऊपर केवल रोहित शर्मा और ग्लेन मैक्सवेल हैं, जिनके नाम संयुक्त रूप से 5-5 शतक दर्ज हैं।
सम्बंधित ख़बरें
DC vs PBKS: सिर की चोट के बाद कैसी है लुंगी एन्गिडी की हालत? IPL ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन, दी बड़ी जानकारी
RR vs SRH: बेकार गया वैभव सूर्यवंशी का विस्फोटक शतक, हैदराबाद ने 229 रन चेज कर राजस्थान को दूसरी बार हराया
RR vs SRH: वैभव सूर्यवंशी का तूफानी शतक, राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स के सामने खड़ा किया 229 का टारगेट
VIDEO: कैच लपकने के चक्कर में लुंगी एन्गिडी को लगी गंभीर चोट, मैदान पर बुलानी पड़ी एंबुलेंस; अस्पताल में भर्ती
ऐसे में सूर्या के पास इन दोनों की बराबरी करने का मौका बनने जा रहा है। अब तक अपने टी20 इंटरनेशनल करियर में सूर्यकुमार यादव ने 95 मैचों में 36.72 के औसत से 2754 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट और आक्रामक अंदाज उन्हें इस फॉर्मेट में बेहद खास बनाता है।
साउथ अफ्रीका के खिलाफ सूर्या के नाम एक और रिकॉर्ड दांव पर
साउथ अफ्रीका के खिलाफ सूर्यकुमार का टी20 इंटरनेशनल रिकॉर्ड भी काफी मजबूत रहा है। उन्होंने इस टीम के खिलाफ 11 मैचों में 41.33 के औसत से 372 रन बनाए हैं। फिलहाल भारत की ओर से साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20I में सबसे ज्यादा रन बनाने की सूची में सूर्या तीसरे स्थान पर हैं।
इस सूची में रोहित शर्मा 429 रन बनाकर पहले नंबर पर मौजूद हैं। यदि सूर्या आगामी पांच मैचों की टी20 सीरीज में 58 रन और जोड़ लेते हैं, तो वह साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे। यह उपलब्धि वर्ल्ड कप से पहले उनके आत्मविश्वास को बड़ा बढ़ावा दे सकती है।
ये भी पढ़ें: RCB फैंस के लिए खुशखबरी! IPL 2026 में चिन्नास्वामी से शिफ्ट नहीं होंगे मैच, डिप्टी CM ने किया ऐलान
टीम इंडिया को सूर्या की फॉर्म से बड़ी उम्मीद
टी20 वर्ल्ड कप करीब है, ऐसे में भारतीय टीम चाहेगी कि उसका कप्तान अपनी सर्वश्रेष्ठ लय हासिल करे। वनडे सीरीज में टीम इंडिया ने जो दबदबा दिखाया, वही प्रदर्शन अगर टी20 में दोहराया गया तो वर्ल्ड कप की तैयारी मजबूत हो जाएगी। इस समय सूर्यकुमार यादव के पास ना केवल अपना फॉर्म लौटाने का मौका है, बल्कि कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम करने का सुनहरा अवसर भी है।
Ipl 2026 rcb chinnaswamy home ground update
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
अब नहीं याद रखने पड़ेंगे कई पासवर्ड, Meta का नया नियम, एक लॉगिन से चलेंगे Facebook-Instagram
Apr 26, 2026 | 03:34 AMDC vs PBKS: सिर की चोट के बाद कैसी है लुंगी एन्गिडी की हालत? IPL ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन, दी बड़ी जानकारी
Apr 26, 2026 | 12:15 AMAaj Ka Rashifal 26 April: रविवार को सूर्य देव इन 4 राशियों पर रहेंगे मेहरबान, मिथुन को होगा धन लाभ!
Apr 26, 2026 | 12:05 AMRR vs SRH: बेकार गया वैभव सूर्यवंशी का विस्फोटक शतक, हैदराबाद ने 229 रन चेज कर राजस्थान को दूसरी बार हराया
Apr 25, 2026 | 11:41 PMजबलपुर में अरविंद केजरीवाल गिरफ्तार! ट्रेन इंजन से चुरा रहे थे डीजल, RPF ने रंगे हाथों पकड़ा
Apr 25, 2026 | 11:12 PMहरदोई से शुरू होगी विकास की नई क्रांति; गंगा एक्सप्रेसवे के उद्घाटन के लिए BJP का मेगा प्लान तैयार
Apr 25, 2026 | 11:09 PMरायसेन में मानवता शर्मसार! बेटे ने किया प्रेम विवाह, तो 70 साल के बुजुर्ग को पिलाई पेशाब
Apr 25, 2026 | 11:02 PMवीडियो गैलरी

भक्ति की आड़ में चोरी का काला सच! सालों से पुलिस को छका रहा था शातिर महाराज; ट्रैक्टर चोरी का है मास्टरमाइंड
Apr 25, 2026 | 10:36 PM
ऑटो ड्राइवर की हरकत का युवती ने बनाया वीडियो; समाज को दिखाया आईना, अब पब्लिक दो गुटों में बंटी!
Apr 25, 2026 | 10:20 PM
शामली हाईवे पर नोटों की बारिश! सड़क पर बिखरे मिले 500-500 के नोट, नजारा देख राहगीरों के उड़े होश- VIDEO
Apr 25, 2026 | 09:57 PM
नाम बदलकर छिपा था आरोपी! एक्स यूट्यूबर सलीम वास्तिक की असली कहानी आई सामने, गिरफ्तारी ने खोले कई राज- VIDEO
Apr 25, 2026 | 09:11 PM
शीश महल 2.0 ने डुबोई केजरीवाल की लंका! राघव चड्ढा ने बताया दिल्ली चुनाव में क्यों हुई AAP की दुर्गति- VIDEO
Apr 25, 2026 | 08:53 PM
UP News: मेरठ का तुषार कैसे बना ‘हिजबुल्लाह’? मोबाइल और इंस्टाग्राम ने बनाया आतंकी
Apr 24, 2026 | 10:28 PM












