- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Ipl 2025 Retention Kl Rahul Poor Strike And Captaincy Cost Him For Retention Ahead Of Ipl Mega Auction 2025
IPL 2025 Retention: खराब स्ट्राइक रेट और कप्तानी के चलते LSG ने नहीं किया केएल राहुल को रिटेन, अब इन टीमों की है नजर
आईपीएल 2025 के लिए सभी टीमों का रिटेंशन लिस्ट 31 अक्टूबर तक सामने आ जाएगा। कल सभी टीमें अपने प्रमुख सदस्य को रिटेंन करेंगी और उसके इर्द-गिर्द फिर पूरी टीम बनाई जाएगी।
- Written By: उज्जवल सिन्हा

केएल राहुल (फोटो-सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क: आईपीएल 2025 के लिए सभी टीमों का रिटेंशन लिस्ट 31 अक्टूबर तक सामने आ जाएगा। कल सभी टीमें अपने प्रमुख सदस्य को रिटेंन करेंगी और उसके इर्द-गिर्द फिर पूरी टीम बनाई जाएगी। लखनऊ की फ्रेंचाइजी ने केएल राहुल को रिटेन करने से मना कर दिया है। अब केएल राहुल मेगा ऑक्शन में जाएंगे। केएल राहुल को लखनऊ ने खराब स्ट्राइक रेट और खराब कप्तानी के लिए नहीं रिटेन किया है।
फ्रेंचाइजी के मुख्य कोच जस्टिन लैंगर और मेंटर (मार्गदर्शक) जहीर खान की पसंद के अनुसार बेहतरीन फिनिशिर निकोलस पूरन को चुना और उसे अपने साथ बरकरार रखने का फैसला किया। एलएसजी ने केएल राहुल पर तीन साल से नजर रखने के बाद उन्हें जाने देने का फैसला किया।
तीन साल का प्रदर्शन देख किया फैसला
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एलएसजी ने पिछले तीन वर्षों के प्रदर्शन पर गौर किया और केएल राहुल के स्ट्राइक रेट और प्रदर्शन पर नजर रखा। उन्होंने कहा कि लैंगर और जहीर ने सभी आंकड़ों को अपने साथ रखा और इन तीन सालों में केएल राहुल का स्ट्राइक रेट 136.13, 113.23 और 135.38 रहा। टी20 के आधुनिक दौर में मैनेजमेंट को यह रास नहीं आई। इसकी तुलना में आम तौर पर अंतिम 10 ओवर में बल्लेबाजी करने वाले पूरन का 2022 में स्ट्राइक रेट 144.34 था और अगले दो सत्र में 172.95 और 178.21 के साथ बहुत प्रभावशाली रहा।
सम्बंधित ख़बरें
SRH vs PBKS: पंजाब किंग्स के खिलाड़ी बांह पर काली पट्टी बांधकर क्यों उतरे? जानें इसके पीछे का बड़ा कारण
Abhishek Sharma ने अपने नाम किया एक और बड़ा रिकॉर्ड, पावरप्ले में ऐसा करने वाले पहले भारतीय बने
ये कैच है या फिर कोई करिश्मा! मार्को यान्सन ने एक हाथ से लपका मुश्किल Catch, वीडियो देख फटी रह जाएंगी आंखें
PBKS के लिए गले की फांस बना 18 करोड़ी खिलाड़ी, 4 मैचों में झटके मात्र 2 विकेट; बढ़ी टीम की टेंशन
यह भी पढ़ें : IPL 2025 Retention: जो हार्दिक नहीं कर पाए वो कर गए शुभमन गिल, पैसे से पहले टीम को दी तवज्जो
उन्होंने आगे कहा कि यदि आप राहुल के 520 रन को देखते भी हैं तो वो क्वालिफेशन में अपनी टीम की मदद नहीं करेगा। हमारी पावरप्ले बल्लेबाजी के कारण कई मैच जीते और हारे गए। दूसरी तरफ, पूरन टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य हैं और वह वेस्टइंडीज की कप्तानी भी कर चुके हैं। मयंक यादव की बात करें, तो वह देश में 150 किमी प्रति घंटे से अधिक की गति से गेंदबाजी करने वाले एकमात्र गेंदबाज हैं। एलएसजी ने उस समय उन पर निवेश किया जब वह खास नहीं थे। सूत्रों का कहना है, “मयंक एलएसजी के लिए घरेलू खिलाड़ी की तरह हैं। उनकी प्रतिभा के चलते चोटें ज्यादा मायने नहीं रखतीं, क्योंकि वह हमारे लिए एक मूल्यवान संपत्ति हैं।”
राहुल पर है इन टीमों की नजर
केएल के लखनऊ से अलग होने के बाद कई टीमें केएल राहुल को अपने साथ जोड़ने का प्लान बना रही है। ऐसे में सबसे आगे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम का नाम है। उसके अलावा गुजरात टाइंट्स राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई की टीम केएल राहुल के पीछे भाग सकती है। अब देखना होगा कि केएल किस टीम की पहली पंसद होंगे।
Ipl 2025 retention kl rahul poor strike and captaincy cost him for retention ahead of ipl mega auction 2025
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
शांति वार्ता के बीच ‘डबल गेम’ खेल गया पाकिस्तान! सऊदी अरब में तैनात की अपनी सेना, जानें क्या है पूरा मामला
Apr 11, 2026 | 06:10 PMअमरावती विश्वविद्यालय ने विवेक देशमुख को दी क्लीन चिट, बर्खास्तगी का प्रस्ताव खारिज
Apr 11, 2026 | 06:10 PMबिहार में NDA की नई सरकार का फॉर्मूला लीक! BJP का मुख्यमंत्री, JDU से दो डिप्टी; नीतीश के सांसद का खुलासा
Apr 11, 2026 | 06:07 PMSRH vs PBKS: पंजाब किंग्स के खिलाड़ी बांह पर काली पट्टी बांधकर क्यों उतरे? जानें इसके पीछे का बड़ा कारण
Apr 11, 2026 | 06:07 PMAbhishek Sharma ने अपने नाम किया एक और बड़ा रिकॉर्ड, पावरप्ले में ऐसा करने वाले पहले भारतीय बने
Apr 11, 2026 | 06:06 PMसुनेत्रा पवार को रुपाली चाकणकर से है खतरा? खरात मामले की जांच कर रही SIT को मिली शिकायत, मचा सियासी हड़कंप
Apr 11, 2026 | 05:57 PMये कैच है या फिर कोई करिश्मा! मार्को यान्सन ने एक हाथ से लपका मुश्किल Catch, वीडियो देख फटी रह जाएंगी आंखें
Apr 11, 2026 | 05:55 PMवीडियो गैलरी

‘धुरंधर 2’ की सफलता के बाद बाबा महाकाल की शरण में सारा अर्जुन! भस्म आरती में भक्ति देख फैंस हुए मुग्ध
Apr 11, 2026 | 01:52 PM
Shamli Hospital में स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल, अस्पताल के बाहर हुई डिलीवरी
Apr 10, 2026 | 10:47 PM
मोनालिसा भोंसले केस में अस्पताल के रिकॉर्ड ने खोली पोल, निकली नाबालिग!
Apr 10, 2026 | 10:40 PM
इंदौर नगर निगम में भिड़े पार्षद, रुबीना ने बताया क्यों नहीं गाया वंदे मातरम
Apr 10, 2026 | 10:29 PM
नीट छात्रा की मौत या हत्या? शंभू गर्ल्स हॉस्टल कांड पर पटना में फिर उबाल, मां ने लगाए गंभीर आरोप- VIDEO
Apr 10, 2026 | 10:03 PM
कौन सिखा के भेजा है? सीधी में बिजली-पानी मांगने वाली महिला पर भड़के सांसद राजेश मिश्रा, वीडियो वायरल
Apr 10, 2026 | 09:55 PM











