- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Indian Womens Cricket Teams Schedule Ahead 2026 T20 World Cup
T20 World Cup 2026 के मेगा इवेंट से पहले कितने मैच खेलेगी टीम इंडिया? यहाँ देखें पूरा शेड्यूल
India women T20 World Cup 2026 Preparation: टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले भारतीय महिला टीम इंग्लैंड के खिलाफ अहम सीरीज खेलेगी, जहां उसका फोकस तैयारियों को मजबूत करने पर रहेगा।
- Written By: संजय बिष्ट

भारतीय महिला टीम (फोटो- सोशल मीडिया)
Indian Women’s Cricket Team Schedule: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के करीब आते ही भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। अब हर मुकाबला टीम के लिए बेहद अहम हो गया है, क्योंकि यह सिर्फ एक मैच नहीं बल्कि वर्ल्ड कप की तैयारी का महत्वपूर्ण हिस्सा है। हाल ही में भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ चौथे टी20 मुकाबले में शानदार जीत दर्ज कर सीरीज में अपना खाता खोला। हालांकि टीम सीरीज गंवा चुकी है, लेकिन अब उसका पूरा ध्यान बाकी मुकाबलों में बेहतर प्रदर्शन कर लय हासिल करने पर है।
दूसरी जीत पर टीम इंडिया की नजर
इस समय भारतीय टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज खेल रही है, जो आगामी वर्ल्ड कप के लिहाज से काफी अहम मानी जा रही है। 12 जून से इंग्लैंड में शुरू होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए उलटी गिनती शुरू हो चुकी है। इस बार 12 टीमें खिताब के लिए मैदान में उतरेंगी। वनडे वर्ल्ड कप 2025 जीतकर आईसीसी ट्रॉफी का इंतजार खत्म करने वाली भारतीय टीम अब टी20 वर्ल्ड कप जीतकर इतिहास रचने की तैयारी में है। कप्तान हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व में टीम इस बार कोई कमी नहीं छोड़ना चाहती। खास बात यह है कि टी20 फॉर्मेट में भारतीय टीम कई बार खिताब के करीब पहुंचकर चूक चुकी है, ऐसे में इस बार खिलाड़ी पूरी तरह फोकस्ड नजर आ रहे हैं।
बचे हुए मुकाबलों पर टिकी नजर
साउथ अफ्रीका के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज में भारत ने चौथे मुकाबले में 14 रन से जीत हासिल की। हालांकि सीरीज हाथ से निकल चुकी है, लेकिन टीम आखिरी मुकाबले में जीत दर्ज कर आत्मविश्वास बढ़ाना चाहेगी। भारत अब 27 अप्रैल को बेनोनी में पांचवां और आखिरी टी20 मैच खेलेगा। इसके बाद टीम इंग्लैंड दौरे पर जाएगी, जहां वर्ल्ड कप से पहले अंतिम तैयारियां होंगी। इंग्लैंड की परिस्थितियों में ढलने के लिए यह दौरा बेहद अहम माना जा रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
अहमदाबाद में साई सुदर्शन का धमाका, कोहली-गेल के रिकॉर्ड की बराबरी, IPL 2026 में ऐसा करने वाले बने पहले खिलाड़ी
IPL 2026 में गुजरात टाइटंस का प्लेऑफ में टिकट लगभग पक्का, SRH को 82 रनों से रौंदकर गिल एंड कंपनी बनी टेबल टॉपर
GT vs SRH: अहमदाबाद ने गुजरात टाइटंस ने बनाए 168 रन, साई सुदर्शन और वॉशिंगटन सुंदर ने खेली अर्धशतकीय पारी
अक्षर पटेल ने जानकर छोड़ डाला कैच? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के साथ फिक्सिंग के लग रहे आरोप- VIDEO
इंग्लैंड दौरा होगा निर्णायक
इंग्लैंड में भारतीय टीम तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी। ये मुकाबले वर्ल्ड कप से ठीक पहले होंगे, जिससे टीम को पिच और मौसम के अनुसार खुद को ढालने का मौका मिलेगा। यही कारण है कि इन मैचों को टीम के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
ये भी पढ़ें: संजू सैमसन ने पलक झपकते ही उड़ाई गिल की गिल्लियां, स्टंपिंग देख फैंस बोले- इसमें धोनी की झलक है, देखें VIDEO
भारत के बचे हुए T20 मैचों का शेड्यूल
- 27 अप्रैल: भारत बनाम साउथ अफ्रीका, 5वां T20I (बेनोनी)
- 28 मई: भारत बनाम इंग्लैंड, पहला T20 (चेम्सफोर्ड)
- 30 मई: भारत बनाम इंग्लैंड, दूसरा T20 (ब्रिस्टल)
- 2 जून: भारत बनाम इंग्लैंड, तीसरा T20 (टॉनटन)
Indian womens cricket teams schedule ahead 2026 t20 world cup
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
वर्धा में कैंसर के मामलों में 476% की भारी वृद्धि; स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया अलर्ट, तंबाकू छोड़ने की अपील
May 13, 2026 | 11:36 AMकिचन में बेहोश पड़े प्रतीक को कौन ले गया अस्पताल? कहां थी पत्नी अपर्णा? इस बीमारी से जूझ रहे थे Prateek Yadav
May 13, 2026 | 11:34 AMविरार में खौफनाक वारदात! RTI एक्टिविस्ट को माफियाओं ने पत्थरों से कुचलकर मारा, अवैध खदान के खिलाफ की थी शिकायत
May 13, 2026 | 11:34 AMChinese Spy Mayor: अमेरिका में चीनी जासूस मेयर एलीन वांग ने कबूला अपना गुनाह, हो सकती है 10 साल की सजा
May 13, 2026 | 11:32 AMकेरल में CM पद को लेकर गदर, वायनाड की सड़कों पर राहुल-प्रियंका के खिलाफ लगे पोस्टर, दी बड़ी चेतावनी
May 13, 2026 | 11:27 AMभारत में आज से गोल्ड खरीदना होगा महंगा, सरकार ने बढ़ाई इंपोर्ट ड्यूटी, जानें अब कितनी बढ़ेगी सोने की कीमत
May 13, 2026 | 11:26 AMइंदौर में ‘नो कार डे’ को बढ़ावा, मेयर ने कहा- हफ्ते में एक दिन पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करूंगा
May 13, 2026 | 11:25 AMवीडियो गैलरी

NEET Exam Cancelled 2026: एक पेपर लीक से सरकार को कितने सौ करोड़ का नुकसान? रकम जान उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 12, 2026 | 05:13 PM
पूरी दुनिया में महा-संकट की आहट पीएम मोदी ने देशवासियों को किया आगाह, विपक्ष पर बरसी बीजेपी
May 12, 2026 | 02:41 PM
2 मिनट में तरीका सिखा दूंगा…मेरठ में ADM सिटी का पारा हाई, पार्षद को सरेआम दी जेल भेजने की धमकी; VIDEO वायरल
May 12, 2026 | 02:20 PM
ईंट से ईंट बजा देंगे.. तीन साल की बच्ची के साथ दरिंदगी पर भड़के सौरभ भारद्वाज, भाजपा पर लगाया आरोप
May 12, 2026 | 02:19 PM
यूपी बना देश का ग्रोथ इंजन; योगी आदित्यनाथ का बड़ा दावा, जल्द ही 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनेगा प्रदेश
May 12, 2026 | 02:02 PM
ट्रंप-जिनपिंग की महामुलाकात, क्या US-चीन की ‘दोस्ती’ भारत के लिए बनेगा बड़ा खतरा? जानें सबकुछ
May 11, 2026 | 11:05 PM














