-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Carlos Alcaraz Withdraws French Open 2026 Wrist Injury Rome Masters Skip Djokovic Sinner Title Chances
French Open 2026: कार्लोस अल्काराज फ्रेंच ओपन से हुए बाहर, इस कारण लिया बड़ा फैसला
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
Tennis News: कार्लोस अल्काराज कलाई की चोट के चलते फ्रेंच ओपन 2026 से बाहर हो गए हैं। उनके हटने से यानिक सिनर और नोवाक जोकोविच के लिए खिताब की राह आसान मानी जा रही है।

कार्लोस अल्काराज (फोटो- सोशल मीडिया)
Carlos Alcaraz is out of the French Open: स्पेन के स्टार टेनिस खिलाड़ी कार्लोस अल्काराज कलाई की चोट से पूरी तरह उबर नहीं पाए हैं, जिसके चलते उन्होंने फ्रेंच ओपन 2026 से अपना नाम वापस ले लिया है। रोलां गैरो में अपने खिताब का बचाव करने से पहले उन्होंने मेडिकल टेस्ट करवाए, लेकिन रिपोर्ट्स ने साफ कर दिया कि वह समय पर फिट नहीं हो पाएंगे। ऐसे में उन्होंने जोखिम न लेते हुए टूर्नामेंट से हटने का फैसला किया। पिछले साल अल्काराज ने इटली के यानिक सिनर को पांच घंटे 29 मिनट तक चले रोमांचक फाइनल में हराकर खिताब जीता था।
बार्सिलोना ओपन में लगी थी चोट
अल्काराज को यह चोट बार्सिलोना ओपन के दौरान लगी थी, जब वह ओटो विर्टानेन के खिलाफ मैच खेल रहे थे। इस मुकाबले में उन्हें बीच में ही रिटायर्ड हर्ट होना पड़ा था। मैच के दौरान उन्होंने मेडिकल ट्रीटमेंट भी लिया, लेकिन उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ। इसके बाद उन्होंने अगले दौर से पहले ट्रेनिंग भी छोड़ दी और अंततः टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा। यही चोट अब उनके लिए बड़ी समस्या बन गई है।
इटालियन ओपन से भी लिया नाम वापस
फ्रेंच ओपन के अलावा अल्काराज ने इटालियन ओपन, जिसे रोम मास्टर्स भी कहा जाता है, से भी अपना नाम वापस ले लिया है। यह टूर्नामेंट 6 मई से 16 मई तक खेला जाना है। इस फैसले का मतलब है कि वह इस साल के क्ले-कोर्ट सीजन के बड़े टूर्नामेंट्स में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। अल्काराज ने अपने बयान में कहा, “आज किए गए टेस्ट के बाद हमने फैसला किया है कि सावधानी बरतना जरूरी है, इसलिए मैं रोम मास्टर्स और रोलां गैरो में हिस्सा नहीं लूंगा।”
सम्बंधित ख़बरें
विराट कोहली के प्रेमानंद महाराज से मिलने जाने को पर मोहम्मद शमी ने दिया दिल जीतने वाला जवाब, कहा-आपत्ति नहीं..
श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया से जुड़े 4 युवा स्पिनर, नेट बॉलर्स के तौर पर मिली बड़ी जिम्मेदारी
कपिल देव का 32 साल पुराना रिकॉर्ड टूटने की कगार पर, सिर्फ 2 विकेट दूर ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज
SL vs IND: श्रीलंका पहुंची टीम इंडिया, एयरपोर्ट पर कैसा रहा खिलाड़ियों का अंदाज? देखें वीडियो
ये भी पढ़ें: चेन्नई की हार, गुजरात की हुंकार, साई सुदर्शन के दम पर गुजरात टाइटंस ने दर्ज की शानदार जीत
जोकोविच और सिनर के लिए मौका
कार्लोस अल्काराज के बाहर होने से फ्रेंच ओपन 2026 में खिताब की दौड़ और दिलचस्प हो गई है। अब सर्बिया के दिग्गज नोवाक जोकोविच और इटली के यानिक सिनर के लिए ट्रॉफी जीतने का मौका और मजबूत माना जा रहा है। पिछले कुछ समय में अल्काराज और सिनर ने बड़े टूर्नामेंट्स में जोकोविच को कड़ी टक्कर दी है, लेकिन इस बार अल्काराज की गैरमौजूदगी से समीकरण बदल सकते हैं। फ्रेंच ओपन 2026 का आयोजन 24 मई से 7 जून तक होना है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि इस टूर्नामेंट में कौन खिलाड़ी अपनी छाप छोड़ता है और खिताब अपने नाम करता है।
Carlos alcaraz withdraws french open 2026 wrist injury rome masters skip djokovic sinner title chances
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मुंबई में आतंकी हमले का अलर्ट! अगस्त 2026 में बड़े हमले के दावे से मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क
Aug 05, 2026 | 03:31 PMWardha News: लापता प्रेमीयुगल के शव कुएं में मिले, हत्या या आत्महत्या पर चर्चाओं को दौर जारी
Aug 05, 2026 | 03:29 PMAI ने सिक्योरिटी सिस्टम को दिया चकमा, टेस्टिंग के दौरान बनाई फर्जी ऑनलाइन पहचान
Aug 05, 2026 | 03:28 PMनागपुर हाईकोर्ट का फैसला: इस्लाम मानने वालों को नहीं मिल सकता SC का दर्जा; संविधान आदेश 1950 को ठहराया वैध
Aug 05, 2026 | 03:23 PMसुरक्षा बलों की संयुक्त कार्रवाई; गड़चिरोली में नक्सलियों के विस्फोटक और आधुनिक हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद
Aug 05, 2026 | 03:23 PMमुंबई मेट्रो ने बनाया नया रिकॉर्ड: 30 करोड़ यात्रियों का आंकड़ा पार, 179 दिनों में जुड़े 5 करोड़ नए यात्री
Aug 05, 2026 | 03:22 PMयोगी सरकार का बड़ा फैसला: वरिष्ठ महिलाओं को रोडवेज बसों में मिलेगी मुफ्त यात्रा, बजट में 100 करोड़ का प्रावधान
Aug 05, 2026 | 03:18 PMवीडियो गैलरी

थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM
सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM














