-
सोम, 3 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Ipl 2026 Gt Vs Csk Gujarat Titans Win By 8 Wickets Sai Sudharsans Brilliant Knock 87 Runs
GT vs CSK: चेन्नई की हार, गुजरात की हुंकार, साई सुदर्शन के दम पर गुजरात टाइटंस ने दर्ज की शानदार जीत
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
GT vs CSK: गुजरात टाइटंस ने चेन्नई को 8 विकेट से हराकर सीजन की चौथी जीत दर्ज की। 159 रन के लक्ष्य को टीम ने 16.4 ओवर में आसानी से हासिल कर लिया। गुजरात के लिए साई सुदर्शन ने 87 रन की पारी खेली।

साई सुदर्शन (फोटो- सोशल मीडिया)
GT vs CSK IPL 2026 Match 37th Highlight: आईपीएल 2026 के 37वें लीग मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को 8 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। यह मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला गया, जहां गुजरात ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए मुकाबले को एकतरफा बना दिया। इस जीत के साथ गुजरात ने सीजन में अपनी चौथी जीत भी हासिल कर ली।
गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया, जो पूरी तरह सही साबित हुआ। पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 158 रन ही बना सकी। टीम की शुरुआत बेहद खराब रही और उन्होंने महज 37 रन के स्कोर तक अपने 4 अहम विकेट गंवा दिए थे।
🎥 High & handsome from Jos Buttler to seal victory for @gujarat_titans 💙 An emphatic chase and a very important 2⃣ points 👏 Scorecard ▶️ https://t.co/zJBovAaCoM #TATAIPL | #KhelBindaas | #CSKvGT pic.twitter.com/rcc3CD7gqM — IndianPremierLeague (@IPL) April 26, 2026
गायकवाड़ ने संभाली पारी
शुरुआती झटकों के बाद कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने एक छोर से पारी को संभाला और अंत तक टिके रहे। उन्होंने 60 गेंदों पर 74 रन की नाबाद पारी खेली, जिसमें 6 चौके और 4 छक्के शामिल थे। हालांकि उनकी इस पारी की रफ्तार धीमी रही, जिससे टीम बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर सकी। गुजरात की ओर से गेंदबाजी में कगिसो रबाडा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 विकेट झटके। वहीं अरशद खान ने 2 विकेट लिए, जबकि मोहम्मद सिराज और मानव सुथार को 1-1 सफलता मिली।
गुजरात की धमाकेदार शुरुआत
159 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस को शुभमन गिल और साई सुदर्शन की ओपनिंग जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 58 रन जोड़े और टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। गिल 33 रन बनाकर आउट हुए, लेकिन तब तक टीम मैच पर पकड़ बना चुकी थी।
सम्बंधित ख़बरें
डॉक्टर बनाना चाहते थे पिता, लेकिन बेटे ने पूरी कर ली टीम इंडिया तक की उड़ान; जानिए कौन हैं आकिब नबी?
SL vs IND: श्रीलंका दौरे से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, बुमराह हुए बाहर; अब किस खिलाड़ी को मिलेगा मौका?
Women’s Asia Cup Rising Star 2026 के लिए भारतीय टीम का ऐलान, चोटिल स्टार बाहर तो इस खिलाड़ी की चमकी किस्मत
25 छक्के, 15 चौके अभिषेक शर्मा ने बल्ले से लगाई आग, 91 गेंदों में ठोक डाले 233 रन, गेंदबाज हुए बेबस- VIDEO
साई सुदर्शन ने खेली 87 रन की मैच जीताऊ पारी
गिल के आउट होने के बाद साई सुदर्शन को जोस बटलर का साथ मिला और दोनों ने मिलकर मैच को पूरी तरह गुजरात के पक्ष में कर दिया। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 60 गेंदों में 97 रनों की शानदार साझेदारी हुई। सुदर्शन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 87 रन बनाए, जबकि बटलर 39 रन बनाकर नाबाद रहे। गुजरात टाइटंस ने इस लक्ष्य को सिर्फ 16.4 ओवर में हासिल कर लिया और मुकाबले को 8 विकेट से अपने नाम कर लिया।
ये भी पढ़ें: IPL 2026 में GT के खिलाफ ऋतुराज गायकवाड़ का बड़ा कारनामा, धोनी और रैना जैसे दिग्गजों की फेहरिस्त में हुए शामिल
चेन्नई की गेंदबाजी रही फीकी
चेन्नई सुपर किंग्स की गेंदबाजी इस मैच में खास प्रभाव नहीं छोड़ सकी। टीम की ओर से अकील होसेन और नूर अहमद ने 1-1 विकेट जरूर लिया, लेकिन बाकी गेंदबाज विकेट लेने में नाकाम रहे। इसी वजह से टीम मैच में वापसी नहीं कर सकी और उसे करारी हार का सामना करना पड़ा।
Ipl 2026 gt vs csk gujarat titans win by 8 wickets sai sudharsans brilliant knock 87 runs
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Lalkara Update: आमिर खान की ‘ललकार’ में बड़ा बदलाव, फरहान अख्तर हुए बाहर, सिद्धांत गुप्ता की हुई एंट्री
Aug 03, 2026 | 05:28 PMChartered Accountant Guide: 12वीं के बाद कैसे बनें CA? जानिए फाउंडेशन से फाइनल तक का पूरा प्रोसेस
Aug 03, 2026 | 05:26 PMछगन भुजबल को पालक मंत्री बनाओ… NCP के यूथ विंग ने चौक में लगाया बैनर, बारिश के बीच बढ़ा नासिक का सियासी पारा
Aug 03, 2026 | 05:22 PMMumbai Metro Line 9: दहिसर-मीरा मेट्रो का काउंटडाउन शुरू, 2-3 महीने में पूरी मेट्रो लाइन-9 पर दौड़ेंगी ट्रेनें
Aug 03, 2026 | 05:21 PMश्रीकांत शिंदे के खिलाफ चुनाव लड़ने वाली वैशाली दरेकर का इस्तीफा, उद्धव ठाकरे गुट को बड़ा झटका
Aug 03, 2026 | 05:21 PMपंकजा मुंडे को कांग्रेस का खुला ऑफर, विजय वडेट्टीवार बोले- भाजपा छोड़ें, हम बनाएंगे पहली OBC महिला मुख्यमंत्री
Aug 03, 2026 | 05:19 PMमानसून सत्र के पहले दिन विधायक आलम बदी को अर्पित की श्रद्धांजलि, सीएम योगी ने 21 पूर्व सदस्यों को भी किया नमन
Aug 03, 2026 | 05:17 PMवीडियो गैलरी

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पप्पू यादव पर जानलेवा हमला, बाल-बाल बचे नेता जी! देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 09:54 PM
₹65 हजार की सैलरी में अमेरिका में 74 लाख की पढ़ाई! अभिजीत दीपके के पिता की संपत्ति पर उठे बड़े सवाल- VIDEO
Aug 02, 2026 | 09:16 PM
40 फीट गहरी नदी और सिर्फ एक पतली रस्सी! कानपुर में जुगाड़ू नाव से नदी पार करने को मजबूर ग्रामीण; देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:52 PM
सिवान गोलीकांड पर भड़के इमरान प्रतापगढ़ी, बिहार पुलिस की बर्बरता देख उड़ जाएंगे होश, देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:34 PM
आगरा में विदेशी पर्यटक ने दिखाई इंसानियत, ताजमहल के पूर्वी गेट पर पड़े बेजुबान के शव को दिया सम्मान- VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:33 PM
अपनी मां की बात आई तो हुआ एहसास… वारिस पठान ने पीएम मोदी को दी नसीहत, कहा- 2 रुपये के ट्रोलर्स पर लें एक्शन
Aug 02, 2026 | 08:07 PM














