- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Indian U19 Womens Team Reaches In Semifinal For Icc U19 Womens T20 World Cup
U19 Women’s T20 World Cup: सेमीफाइनल में पहुंची भारतीय महिला टीम, 43 गेंदों में बांग्लादेश को किया चित
- Written By: उज्जवल सिन्हा
आईसीसी अंडर-19 महिला टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय महिला अंडर-19 की टीम ने सुपर सिक्स मुकाबले में बांग्लादेश को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी है। इसके साथ ही भारतीय अंडर-19 महिला टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई है।

भारतीय अंडर-19 टीम (फोटो-सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क: आईसीसी अंडर-19 महिला टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय महिला अंडर-19 की टीम ने सुपर सिक्स मुकाबले में बांग्लादेश को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी है। इसके साथ ही भारतीय अंडर-19 महिला टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई है। भारतीय अंडर-19 महिला टीम ने महज 43 गेंदों में मुकाबले को जीत लिया। भारतीय टीम ने 7.1 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 66 रन बनाकर सुपर सिक्स राउंड में जीत के साथ आगाज किया है।
भारतीय अंडर-19 महिला टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश की टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 64 रन ही बना सकी। बांग्लादेश की शुरुआत अच्छी नहीं रही। पहले ओवर में ही पहला झटका लग गया। उसके बाद तो लगातार एक-एक करके पांच झटके लगे। इसी बीच छठे विकेट के लिए 31 रनों की साझेदारी हुई। इसी के बदौलत बांग्लादेश की टीम 50 रन पार करने में सफल रही। किसी तरह बांग्लादेश की टीम 20 ओवर में 64 रन बना सकी।
बांग्लादेश के लिए मोउआ ने 14 और कप्तान सौम्या अख्तर ने 21 रन बनाए। इन दोनों के अलावा कोई और बैटर दहाई के अंक तक भी नहीं पहुंच सका। वहीं भारतीय टीम के लिए गेंदबाजी करते हुए वैष्णवी शर्मा ने 3 विकेट चटकाए। उसके अलावा शबनम ने 1, जोशीता ने 1, तृषा ने 1 विकेट चटकाए।
सम्बंधित ख़बरें
ICC U19 Women’s T20 World Cup के लिए समोआ ने किया क्वालीफाई, लगातार दूसरी बार बनेंगे वर्ल्ड कप का हिस्सा
T20 World Cup 2026 के क्लोजिंग सेरेमनी में परफॉर्म करेंगे रिकी मार्टिन, IND vs NZ मैच से पहले होगी प्रस्तुति
जोनाथन ट्रॉट ने चार साल बाद अफगानिस्तान क्रिकेट को कहा अलविदा, नम आंखों से ली विदाई
ICC महिला अंडर-19 वर्ल्ड कप की टीम में चार भारतीय खिलाड़ियों को मिली जगह, देखें किसे किया गया शामिल
भारतीय टीम ने 43 गेंदों में जीता मैच
जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने इस लक्ष्य को महज 43 गेंदों में हासिल कर लिया। भारतीय महिला अंडर-19 की टीम ने 7.1 ओवर में 2 विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। भारत के लिए तृषा ने सबसे ज्यादा रन बनाए। तृषा ने 40 रनों की पारी खेली। कामलिनी इस मैच में भी स्कोर करने में कामयाब नहीं रही। वहीं सानिका ने नाबाद 11 और निकी प्रसान ने नाबाद 5 रन बनाकर मुकाबले को जीत लिया। बांग्लादेश के लिए हबीबा पिंकी ने 1 और अनिसा अख्तर ने 1 विकेट चटकाए।
खेल की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
वैष्णवी शर्मा को शानदार गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। वहीं भारतीय टीम का अगला मुकाबला 28 जनवरी को स्कॉटलैंड से खेला जाएगा। यह मुकाबला दोपहर 2.30 में शुरू होगा।
Indian u19 womens team reaches in semifinal for icc u19 womens t20 world cup
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
गोबर से गैस, गैस से भोजन: डिंडौरी में बिहारी लाल साहू ने पेश की आत्मनिर्भर खेती की मिसाल
May 30, 2026 | 02:22 PMकुर्सी का वो अंदरूनी खेल जिसने कई बार उजाड़े अपने ही बसे-बसाए सियासी किले, नई नहीं है सीएम की गद्दी की लड़ाई
May 30, 2026 | 02:14 PMमध्य प्रदेश के 1.5 लाख अध्यापकों को भी देनी होगी TET परीक्षा सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद शिक्षकों में हड़कंप
May 30, 2026 | 02:11 PMनागपुर में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन: बैरिकेड्स तोड़े, पुलिस से धक्का-मुक्की; मोर्चे में कई नेता गिरफ्तार
May 30, 2026 | 02:08 PMअमरावती ग्रामीण पुलिस बेड़े में शामिल हुईं 4 अत्याधुनिक ‘चार्ली मोबाइल’ बाइक; SP निकेतन कदम ने दिखाई हरी झंडी
May 30, 2026 | 02:07 PMNDA Passing Out Parade 2026: सेना प्रमुख ने ‘सेवा परमो धर्मः’ का दिया संदेश, कहा- खतरों के लिए रहें तैयार
May 30, 2026 | 02:06 PMपुणे शराब कांड में बड़ा खुलासा, ऑनलाइन मेथनॉल मंगाकर आरोपी योगेश वानखेड़े ऐसे बनाया था ‘मौत का कॉकटेल’
May 30, 2026 | 02:01 PMवीडियो गैलरी

हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM
मास्टर जी आवारा पशुओं के लिए जुटाएंगे भूसा! बरेली शिक्षा विभाग के आदेश पर विवाद, देखें VIDEO
May 29, 2026 | 08:34 PM














