-
बुध, 15 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Samoa Qualify For Icc U19 Womens T20 World Cup
ICC U19 Women’s T20 World Cup के लिए समोआ ने किया क्वालीफाई, लगातार दूसरी बार बनेंगे वर्ल्ड कप का हिस्सा
- Written By: उज्जवल सिन्हा
ICC U19 Women's T20 World Cup: समोआ ने ईस्ट एशिया-पैसिफिक क्वालिफायर 2026 जीतकर लगातार दूसरी बार आईसीसी अंडर-19 महिला टी20 वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई किया।

समोआ (फोटो-सोशल मीडिया)
ICC U19 Women’s T20 World Cup Qualifer: आईसीसी अंडर-19 महिला टी20 वर्ल्ड कप के लिए समोआ की टीम ने लगातार दूसरी बार क्वालीफाई कर ली है। सोमवार को ईस्ट एशिया-पैसिफिक क्वालिफायर 2026 को जीतकर समोआ की टीम ने विश्व कप में अपनी जगह पक्की कर ली है। समोआ की टीम का प्रदर्शन टूर्नामेंट में शानदार रहा। ओलिव लेफागा लेमो की अगुवाई में टीम टूर्नामेंट में अजेय रही।
समोआ ने फिजी, इंडोनेशिया, वानुअतु और मेजबान टीम को हराकर ट्रॉफी जीती। समोआ ने आखिरी दिन फिजी को हराकर अपना कैंपेन खत्म किया और वर्ल्ड कप टिकट हासिल किया। फिजी के खिलाफ टीम की गेंदबाजों ने 131 रनों का बचाव किया। समोआ की ओर से वाओला गेब्रियल ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर के स्पेल में सिर्फ 19 रन देकर 4 विकेट चटकाए। वहीं, हरदिया पड्डा ने तीन ओवर के स्पेल में महज 9 रन देकर 2 विकेट निकाले। फिजी की बल्लेबाजों ने समोआ के मजबूत गेंदबाजी अटैक के सामने आसानी से घुटने टेक दिए और पूरी टीम सिर्फ 72 रन बनाकर ढेर हो गई।
ICC U19 Women’s T20 World Cup के क्वालिफायर में मापू का शानदार प्रदर्शन
2024 में अंडर-19 वर्ल्ड कप में समोआ टीम की कप्तानी करने वालीं अवेटिया मापू का प्रदर्शन बल्ले से दमदार रहा। उन्होंने 62 गेंदों का सामना करते हुए 67 रनों की बेहतरीन पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 5 चौके और 2 छक्के लगाए। हालांकि, समोआ की अन्य बल्लेबाज कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकीं। मापू के अलावा नॉरा सलिमा ने 12 रन बनाए।
सम्बंधित ख़बरें
IND W vs AUS W: आस्ट्रेलिया के खिलाफ हरमनप्रीत कौर का विस्फोटक अर्धशतक, भारत ने दिया 171 रनों का लक्ष्य
ICC Women’s T20I Ranking में शेफाली वर्मा ने मारी छलांग, हरमनप्रीत कौर भी हुआ फायदा
Smriti Mandhana ने रचा इतिहास, टी20 इंटरनेशनल में तोड़ा रोहित शर्मा का रिकॉर्ड; ऐसा करने वाली पहली भारतीय
Women’s T20I Challenge Trophy का शेड्यूल किया, ICC पहली बार 5 टीमों के साथ कराएगा ये टूर्नामेंट
यह भी पढ़ें: वो खिलाड़ी जिसने 6 साल की उम्र में पकड़ी हॉकी स्टिक, एशियाई खेलों में भारत को दिलाया था रजत पदक
समोआ ने टूर्नामेंट का आगाज वानुअतु को 58 रनों से हराकर किया था। इसके बाद टीम ने इंडोनेशिया के खिलाफ 53 रनों से शानदार जीत दर्ज की थी। हालांकि, पापुआ न्यू गिनी के खिलाफ समोआ का बल्लेबाजी क्रम बुरी तरह से फेल रहा था और पूरी टीम 58 रन बनाकर ऑलआउट हो गई थी। हालांकि, हार्दिया पड्डा के 4/9 और टेलेसिया वाओला गेब्रियल के 4/7 ने गेंद से शानदार प्रदर्शन करते हुए पापुआ न्यू गिनी की पूरी टीम को महज 48 रनों पर समेट दिया था।
ICC U19 Women’s T20 World Cup में पहली जीत पर रहेगी नजरें
लेफागा लेमो के नेतृत्व में टीम अगले साल होने वाले महिला अंडर-19 टी20 विश्व कप में पहली बार जीत दर्ज करना चाहेगी। साल 2024 में टीम का यह सपना अधूरा रह गया था। प्रशांत महासागर की यह टीम रीजनल क्वालिफिकेशन के जरिए वर्ल्ड कप के लिए टिकट बुक करने वाली पहली टीम है और अगली जगह इस महीने के आखिर में एशिया रीजन टूर्नामेंट से तय होगी।
पहली बार पुरुष और महिला टीम ने वर्ल्ड कप के लिए किया क्वालीफाई
2024 में समोआ ने अंडर-19 विमेंस ईस्ट एशिया-पैसिफिक क्वालिफायर में अपने प्रदर्शन से हर किसी को हैरान कर दिया था और विमेंस अंडर-19 टी20 वर्ल्ड कप 2025 के लिए टिकट बुक करने के लिए चार टीमों की प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल किया था। यह पहली बार था जब समोआ ने पुरुषों और महिलाओं के क्रिकेट में और किसी भी फॉर्मेट में वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई किया था।
Samoa qualify for icc u19 womens t20 world cup
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Google Drive और iCloud की छुट्टी? WhatsApp ला रहा अपना Cloud Backup, 2GB फ्री स्टोरेज के साथ बड़ी राहत
Jul 15, 2026 | 04:57 AMAaj Ka Rashifal: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा बुधवार, किसे मिलेगा धन लाभ और किसे बरतनी होगी सावधानी
Jul 15, 2026 | 12:15 AMटीकमगढ़ में PDS राशन पर सवाल: गेहूं की बोरी से निकली जानवर की हड्डियां, राशन लेने से इनकार कर भड़के ग्रामीण
Jul 14, 2026 | 11:20 PMनागपुर के सरकारी पार्क में लहलहा रही थी गांजे की फसल, BJP नेता के वीडियो शेयर करने पर मचा हड़कंप; VIDEO वायरल
Jul 14, 2026 | 11:09 PMNag Panchami 2026: नाग पंचमी पर शिवलिंग पर क्या अर्पित करें? पूजा में की गई एक गलती बिगाड़ सकती है पूरा फल
Jul 14, 2026 | 11:09 PMरवि किशन की झोली में बड़ी फिल्म, करण जौहर की नागजिला में निभाएंगे अहम किरदार, कार्तिक आर्यन के साथ आएंगे नजर
Jul 14, 2026 | 11:09 PMISRO-ISTRAC Recruitment 2026: इसरो में अप्रेंटिस के 95 पदों पर भर्ती, 31 जुलाई तक करें आवेदन
Jul 14, 2026 | 11:08 PMवीडियो गैलरी

अयोध्या के बाद अंबाजी मंदिर में दान की चोरी, CCTV ने खोली पोल; प्रशासन ने उठाया ऐतिहासिक कदम, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:53 PM
आगरा में प्रकट हुए बाबा बर्फानी, अलका लांबा के फ्रिज वाले बाबा पर तंज से बवाल; देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:36 PM
भोपाल पुलिस का पर्दाफाश! चौकी से 100 मीटर दूर चल रहा जुआ, अंदर मोबाइल में मस्त दिखे खाकी वाले, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:29 PM
ट्रक ड्राइवर का कैमरा ऑन होते ही फुर्र हो गया बैरिकेड! वर्दी की आड़ में चल रहा था ₹200 का खेल? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:06 PM
आगरा कैंट में रेलवे अफसर की पत्नी का छलका दर्द, बोलीं- ‘न्याय नहीं मिला तो पटरी पर दे दूंगी जान’, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 09:12 PM
ज्ञानवापी पर महासंग्राम! समझौते के प्रस्ताव पर अड़े दोनों पक्ष, क्या अदालत ही करेगी आखिरी फैसला? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 08:46 PM














