
भारत व साउथ अफ्रीका की कप्तान, हरमनप्रीत कौर और लौरा वोल्वार्ट (फोटो- सोशल मीडिया)
02 Nov 2025 09:49 PM (IST)
भारत को एनेके बॉश के रूप में दूसरी बड़ी सफलता मिल चुकी है। उन्हें श्री चरणी ने पवेलियन का रास्ता दिखाया। वो इस मुकाबले में खाता भी नहीं खोल पाई। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए सुने लुस आई हैं। दूसरी तरफ लौरा वोल्वार्ट 39 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। इस वक्त साउथ अफ्रीका का स्कोर 12.2 ओवर के बाद 66/2 है।
02 Nov 2025 09:39 PM (IST)
भारत को इस मुकाबले में बड़ी सफलता हाथ लगी है। अच्छी लय में दिख रही ताजमिन ब्रेट्स को फील्डिंग कर रही अमनजोत कौर ने शानदार तरीके से रन आउट कर दिया। उन्होंने 35 गेंदों में 23 रन बनाए। दूसरी तरफ कप्तान लौरा 25 रन के स्कोर पर खेल रही हैं। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए मैदान पर एनेके बॉश आई हैं। वहीं, साउथ अफ्रीका का स्कोर 9.5 ओवर के बाद 52/1 है।
World Cup 2025. WICKET! 9.3: Tazmin Brits 23(35) Run Out Amanjot Kaur, South Africa (Women) 51/1 https://t.co/TIbbeE5t8m #TeamIndia #CWC25 #INDvSA #Final
— BCCI Women (@BCCIWomen) November 2, 2025
02 Nov 2025 09:00 PM (IST)
दक्षिण अफ्रीका की पारी शुरू करने के लिए वोलवार्ड्ट और तज़्मिन ब्रिट्स क्रीज पर आयी हैं। वोलवार्ड्ट स्ट्राइक ली है। वहीं तेज गेंदबाज रेनुका सिंह ऐर क्रांति गौड़ ने नई गेंद से गेंदबाजी शुरू की है। दोनों गेंदबाजों ने दबाव बनाए रखा है। पहले 5 ओवरों की समाप्ति तक दक्षिण अफ्रीका की टीम ने बिना किसी विकेट के 17 रन बना लिए थे।
02 Nov 2025 08:55 PM (IST)
महिला विश्व कप के फाइनल का यह दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। हालांकि टीम इंडिया को इस बात का ध्यान रखना है कि दक्षिण अफ्रीका इस टूर्नामेंट में अभी तक पीछा करते हुए एक भी मैच नहीं हारी है। लेकिन यह एक दबाव वाला मैच है और उन्हें फाइनल के रन-चेज़ के कई अन्य मुश्किल पहलुओं का सामना करना होगा। धीमी गेंदों पर अच्छी पकड़ दिख रही हैं, और अभी तक ज्यादा ओस नहीं है, जिससे स्पिन व धीमे गेंदबाजों को मदद मिलेगी।
भारतीय ओपनर्स के लिए पहले बैटिंग आसान थी। इसीलिए पहले विकेट के लिए 104 रन की साझेदारी बनाई। पावरप्ले के बाद खेल थोड़ा धीमा हुआ और कुछ मौके गंवाने के बावजूद मेहमान टीम ने आखिरी 20 ओवरों में ज्यादा रन नहीं दिया है। स्मृति, जेमिमा और हरमनप्रीत सभी ने शुरूआत अच्छी की, लेकिन पारी को आगे नहीं बढ़ा पाईं। वैसे शेफाली ने अपनी 78-बॉल पर 87 रन की पारी के साथ शानदार प्रदर्शन किया, जिसमें 7 चौके और 2 छक्के शामिल थे।
02 Nov 2025 08:29 PM (IST)
भारत ने मुकाबले में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 298 रन का स्कोर खड़ा किया। अब साउथ अफ्रीका को जीत के लिए 299 रन बनाने होंगे। भारत के लिए सबसे ज्यादा 87 रन बनाए। उन्होंने ये रन 78 गेंदों का सामना करते हुए बनाए। इसके अलावा दीप्ति शर्मा 58 रन बनाकर नाबाद रही। वहीं, शुरआत में सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने 45 रन का योगदान दिया। इसके अलावा अंत में ऋचा घोष ने 34 रन की तेज तर्रार पारी खेली। साउथ अफ्रीका के लिए मुकाबले में सबसे ज्यादा 3 विकेट अयाबोंगा खाका ने लिए। इसके अलावा नॉनकुलुलेको म्लाबा, नादिन डी क्लार्क और क्लो ट्रायॉन को 1-1 विकेट मिला।
World Cup 2025. WICKET! 49.6: Deepti Sharma 58(58) Run Out Chloe Tryon, India (Women) 298/7 https://t.co/TIbbeE5t8m #TeamIndia #CWC25 #INDvSA #Final
— BCCI Women (@BCCIWomen) November 2, 2025
02 Nov 2025 08:19 PM (IST)
ऋचा घोष 34 रन बनाकर कैच आउट हो गई हैं। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए राधा यादव आई हैं।
02 Nov 2025 08:13 PM (IST)
दीप्ति शर्मा ने 53 गेंदों में अपना अर्धशतक लगा दिया है। दूसरी तरफ ऋचा घोष 19 गेंदों में 32 रन बनाकर खेल रही हैं। इस वक्त टीम इंडिया का स्कोर 48 ओवर के बाद 286/5 है।
02 Nov 2025 07:54 PM (IST)
इस मुकाबले में अमनजोत कौर का बल्ला नहीं चल पाया। वो 12 रन के स्कोर पर गेंदबाज नादिन डी क्लर्क को कैच थमा बैठी। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए विकेटकीपर ऋचा घोष मैदान पर आ चुकी हैं। दूसरी तरफ दीप्ति शर्मा 42 रन के स्कोर पर खेल रही हैं। इस वक्त टीम इंडिया का स्कोर 43.1 ओवर के बाद 245/5 है।
World Cup 2025. WICKET! 43.1: Amanjot Kaur 12(14) ct & b Nadine De Klerk, India (Women) 245/5 https://t.co/TIbbeE5t8m #TeamIndia #CWC25 #INDvSA #Final
— BCCI Women (@BCCIWomen) November 2, 2025
02 Nov 2025 07:37 PM (IST)
इस वक्त साउथ अफ्रीका को मुकाबले की सबसे बड़ी विकेट मिल चुकी है। साउथ अफ्रीका की स्पिन गेंदबाज म्लाबा ने भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर को आउट कर दिया है। ये भारत के लिए उसका चौथा झटका है। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए मैदान पर अमनजोत कौर आई हैं। दूसरी तरफ दीप्ति शर्मा 34 रन बनाकर क्रीज में मौजूद हैं। इस वक्त टीम इंडिया का स्कोर 39.2 ओवर के बाद 224/4 है।
World Cup 2025. WICKET! 38.6: Harmanpreet Kaur 20(29) b Nonkululeko Mlaba, India (Women) 223/4 https://t.co/TIbbeE5t8m #TeamIndia #CWC25 #INDvSA #Final
— BCCI Women (@BCCIWomen) November 2, 2025
02 Nov 2025 06:47 PM (IST)
शतक के करीब पहुंचकर शैफाली वर्मा अयाबोंगा खाका की गेंद पर कैच आउट हो गई हैं। उन्होंने 78 गेंदों का सामना करते हुए 87 रन बनाए। इसके बाद बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर कप्तान हरमनप्रीत कौर आई हैं। दूसरी तरफ जेमिमा रोड्रिग्स 23 रन बनाकर क्रीज में मौजूद हैं। इस वक्त टीम इंडिया का स्कोर 28 ओवर बाद 166/2 है।
World Cup 2025. WICKET! 27.5: Shafali Verma 87(78) ct Sune Luus b Ayabonga Khaka, India (Women) 166/2 https://t.co/TIbbeE5t8m #TeamIndia #CWC25 #INDvSA #Final
— BCCI Women (@BCCIWomen) November 2, 2025
02 Nov 2025 06:13 PM (IST)
टीम इंडिया को स्मृति मंधाना के रूप में पहला झटका लग चुका है। मंधाना 45 रन बनाकर क्लो ट्रायोन का शिकार बनी। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए मैदान पर जेमिमा रोड्रिग्स आई हैं। दूसरी तरफ शैफाली वर्मा 51 रन पर खेल रही हैं। इस वक्त टीम इंडिया का स्कोर 18.1 ओवर के बाद 107/1 है।
Packing a punch 👊
An excellent FIFTY from Shafali Verma 👌
1⃣0⃣0⃣ up for #TeamIndia
Updates ▶ https://t.co/TIbbeE5t8m#WomenInBlue | #CWC25 | #INDvSA | #Final | @TheShafaliVerma pic.twitter.com/F0NUgDOknn
— BCCI Women (@BCCIWomen) November 2, 2025
02 Nov 2025 05:37 PM (IST)
टीम इंडिया ने फाइनल खिताबी मुकाबले में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। अब तक 8 ओवर का खेल खेल समाप्त हो चुका है। वहीं, टीम इंडिया ने बिना विकेट खोए 58 रन बना लिए हैं। शैफाली वर्मा 28 तो स्मृति मंधाना 23 रन बनाकर खेल रही है। ये दोनों बल्लेबाज अच्छी लय में नजर आ रही हैं। वहीं, साउथ अफ्रीका को इस मुकाबले में पहले विकेट की तलाश है।
A strong start for #TeamIndia 👏
Vice-captain Smriti Mandhana and Shafali Verma bring up a 5⃣0⃣-run opening stand 👌
Updates ▶️ https://t.co/TIbbeE4ViO#WomenInBlue | #CWC25 | #INDvSA | #Final | @mandhana_smriti | @TheShafaliVerma pic.twitter.com/bilW7erTxh
— BCCI Women (@BCCIWomen) November 2, 2025
02 Nov 2025 05:07 PM (IST)
टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज मैदान पर उतर चुकीं हैं। स्मृति मंधाना और शैफाली वर्मा टीम के लिए सलामी बल्लेबाज के रूप में मैदान पर उतरी हैं। अब तक 5 ओवर का खेल हो चुका है। वहीं, भारत का स्कोर 31/0 है। इस वक्त मंधाना और शैफानी दोनों बल्लेबाज अच्छी लय में नजर आ रही हैं।
02 Nov 2025 04:38 PM (IST)
लौरा वोल्वार्ट (कप्तान), ताजमिन ब्रिट्स, एनेके बॉश, सुने लुस, मारिज़ैन कप्प, सिनालो जाफ़्टा (विकेटकीपर), एनेरी डर्कसन, क्लो ट्रायॉन, नादिन डी क्लर्क, अयाबोंगा खाका, नॉनकुलुलेको म्लाबा।
02 Nov 2025 04:37 PM (IST)
शैफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), अमनजोत कौर, राधा यादव, क्रांति गौड़, श्री चरणी, रेनुका सिंह ठाकुर।
02 Nov 2025 04:35 PM (IST)
साउथ अफ्रीका की कप्तान लौरा वोल्वार्ट ने टॉस जीत लिया है। टॉस जीतकर उन्होंने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। अब भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कोर बोर्ड पर बड़े से बड़ा स्कोर खड़ा करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।
02 Nov 2025 04:28 PM (IST)
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच महिला विश्व कप फाइनल का टॉस अब कुछ ही देर में होगा। करीब दो घंटे की देरी के बाद तय हुआ है कि टॉस 4 बजकर 32 मिनट पर और मैच शाम 5 बजे से शुरू होगा।
02 Nov 2025 03:45 PM (IST)
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच फाइनल मुकाबले का टॉस तीन बजे होना था, लेकिन बारिश के कारण इसमें देरी हुई है। अभी वहां बारिश नहीं रुकी है। ऐसे में फैंस को मैच शुरु होने में और इंतजार करना पड़ सकता है।
02 Nov 2025 03:16 PM (IST)
स्टॉयनिस ताबड़तोड़ 64 रन बनाकर आउट हो गए हैं। आखिरी ओवर में अर्शदीप सिंहे ने भेजा पवेलियन।
02 Nov 2025 03:11 PM (IST)
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच ढाई बजे टॉस होना था, लेकिन गीली आउटफील्ड के चलते इसमें देरी हुई। अब टॉस तीन बजे होगा, हालांकि इससे पहले फिर से हल्की बारिश शुरू हो गई और पिच को कवर से ढक दिया गया है।
🚨 Update
Toss to take place at 3.00 PM IST. Match starts at 3.30 PM IST.
Updates ▶️ https://t.co/TIbbeE5t8m#TeamIndia #CWC25 #INDvSA #Final
— BCCI Women (@BCCIWomen) November 2, 2025
02 Nov 2025 02:49 PM (IST)
वुमेंस वर्ल्ड कप इतिहास में पहली बार ऐसा फाइनल खेला जाएगा, जिसमें न इंग्लैंड होगी, न ऑस्ट्रेलिया। खिताबी जंग भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होगी। ऐसे में वनडे क्रिकेट के इतिहास में दुनिया को पहली बार नई चैंपियन टीम मिलेगी। दक्षिण अफ्रीका पहली बार फाइनल में उतरेगा, जबकि भारत तीसरी बार खिताब जीतने की कोशिश करेगा।
02 Nov 2025 02:46 PM (IST)
भारतीय महिला टीम वुमेंस वर्ल्ड कप के इतिहास में तीसरी बार फाइनल में उतरने जा रही है। पिछली दो बार टीम को हार का सामना करना पड़ा था। क्या इस बार किस्मत ट्रॉफी के रूप में साथ देगी? वहीं दक्षिण अफ्रीका की टीम पहली बार फाइनल में कदम रखेगी।
The #Final frontier! 🇮🇳
🏟 DY Patil Stadium
⏰ 3:00 PM IST
💻 https://t.co/EbzsAv1VwI
📱 Official BCCI AppAll the best #TeamIndia 👍#WomenInBlue | #CWC25 | #INDvSA pic.twitter.com/rLeqQtlF7R
— BCCI Women (@BCCIWomen) November 2, 2025
02 Nov 2025 02:44 PM (IST)
स्मृति मंधाना के पास फाइनल मुकाबले में बड़ा रिकॉर्ड बनाने का सुनहरा मौका है। अगर वे 52 रन और बना लेती हैं, तो वुमेंस वनडे वर्ल्ड कप में 1000 रन पूरे करने वाली भारत की दूसरी और दुनिया की 10वीं बल्लेबाज बन जाएंगी।
🚨 GIVEAWAY TIME 🚨
Predict Smriti Mandhana's score in today’s match against South Africa and stand a chance to win an India Jersey 🇮🇳
How to enter:
1️⃣ Comment your Prediction
2️⃣ Like, Follow & RT this tweet
3⃣ Predictions close when 1st ball is bowled#Giveaway #CWC25… pic.twitter.com/PpfMuMtX5Z— Female Cricket (@imfemalecricket) November 2, 2025
02 Nov 2025 02:41 PM (IST)
दूसरी ओर, दक्षिण अफ्रीका की टीम इस टूर्नामेंट की सबसे स्थिर और संतुलित टीमों में से एक रही है। कप्तान लॉरा वोल्वार्ड ने शानदार नेतृत्व दिखाया है, जबकि ऑलराउंडर मैरिजैन कैप और तेज गेंदबाज अयाबोंगा खाका ने निर्णायक मैचों में बेहतरीन प्रदर्शन किया। इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में अफ्रीकी टीम ने सधी हुई गेंदबाजी और संयमित बल्लेबाजी के दम पर फाइनल में जगह पक्की की।
02 Nov 2025 02:40 PM (IST)
इस टूर्नामेंट में भारत का सफर उतार-चढ़ाव भरा रहा। टीम ने शुरुआत में मजबूत प्रदर्शन किया, लेकिन बीच के चरण में लगातार तीन हार से उनकी स्थिति थोड़ी कमजोर हो गई थी। इसके बाद भारतीय खिलाड़ियों ने गजब का जज्बा दिखाते हुए जोरदार वापसी की और फाइनल तक का सफर तय किया। सेमीफाइनल में जेमिमा रोड्रिग्स ने अपने करियर की सबसे बेहतरीन पारी खेली। उन्होंने नाबाद 127 रन ठोके, जबकि कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 89 रन की अहम पारी खेली। दोनों की साझेदारी की बदौलत भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 339 रनों का विशाल लक्ष्य हासिल कर इतिहास रच दिया। यह महिला विश्व कप के नॉकआउट चरण में अब तक का सबसे बड़ा रन चेज था।
Two nations. One dream 🇮🇳🇿🇦
Harmanpreet Kaur and Laura Wolvaardt stand on the precipice of #CWC25 history 🏆 pic.twitter.com/Kyq4WBSjqe
— ICC (@ICC) November 1, 2025
02 Nov 2025 02:38 PM (IST)
भारत: शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, हरलीन देयोल, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), दीप्ति शर्मा, उमा छेत्री, अमनजोत कौर, राधा यादव, श्री चरणी, रेणुका सिंह ठाकुर, स्नेह राणा, अरुंधति रेड्डी, ऋचा घोष, क्रांति गौड़।
साउथ अफ्रीका: लौरा वोल्वार्ट (कप्तान), अयाबोंगा खाका, क्लो ट्रायॉन, नादिन डी क्लार्क, मैरिज़ेन कप्प, तज़मिन ब्रिट्स, सिनालो जाफ्ता, नॉनकुलुलेको म्लाबा, एनेरी डर्कसेन, एनेके बॉश, मसाबाता क्लास, सुने लुस, कराबो मेसो, तुमी सेखुखुने और नोंदुमिसो शांगसे।
02 Nov 2025 02:37 PM (IST)
नवी मुंबई में रविवार को मौसम गर्म और उमस भरा रहने की संभावना है। सुबह के समय आसमान में हल्के बादल छाए रह सकते हैं। एक्यूवेदर की रिपोर्ट के अनुसार दिन का तापमान करीब 32°C तक पहुंच सकता है। दोपहर की धूप में यह तापमान 39°C जैसा महसूस हो सकता है। हल्की बूंदाबांदी की संभावना जरूर है, लेकिन इससे मैच प्रभावित होने की आशंका बहुत कम है। हवा दक्षिण दिशा से चलेगी जो शुरुआत में तेज गेंदबाजों को कुछ मदद दे सकती है, हालांकि मैच आगे बढ़ने के साथ बल्लेबाजी की परिस्थितियां बेहतर होती जाएंगी।
02 Nov 2025 02:36 PM (IST)
भारतीय और दक्षिण अफ्रीकी महिला टीमों के बीच अब तक 34 वनडे मुकाबले खेले जा चुके हैं। इनमें भारत ने 20 बार जीत दर्ज की है, जबकि दक्षिण अफ्रीका को 13 मैचों में जीत मिली है। एक मुकाबला बेनतीजा रहा। इन आंकड़ों से साफ है कि ऐतिहासिक तौर पर भारतीय टीम का पलड़ा थोड़ा भारी रहा है, लेकिन फाइनल जैसे बड़े मैच में कोई भी टीम वापसी कर सकती है।
IND W vs SA W Live Score Womens World Cup 2025 final: महिला वनडे विश्व कप 2025 का फाइनल रविवार को नवी मुंबई में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाएगा। खिताबी जंग को लेकर दर्शकों में जबरदस्त जोश है और टिकटों की भारी मांग देखी जा रही है। लौरा वोल्वार्ड्ट की कप्तानी में दक्षिण अफ्रीका ने इंग्लैंड को हराया, जबकि हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में भारत ने सात बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को मात देकर फाइनल में जगह बनाई। लीग स्टेज में अफ्रीका ने भारत को तीन विकेट से हराया था। भारतीय टीम तीसरी बार फाइनल में उतरेगी, जबकि दक्षिण अफ्रीका पहली बार विश्व कप फाइनल खेलेगा।






