-
रवि, 26 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- India Vs West Indies Live Score 1st Test Day 3 Match Scorecard Narendra Modi Stadium Ahmedabad Liveblog In Hindi
IND vs WI 1st Test Highlights: भारत ने पारी और 140 रनों से जीता मुकाबला, वेस्टइंडीज को दी मात
- Written By: उज्जवल सिन्हा
India vs West Indies Highlights: रविंद्र जडेजा और मोहम्मद सिराज ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पहले क्रिकेट टेस्ट के तीसरे दिन भारत को एक पारी और 140 रन से जीत दिलाई।

India vs West Indies, 1st Highlights: भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अहमदाबाद टेस्ट मैच के तीसरे ही दिन जीत दर्ज कर ली है। भारत ने इस मैच को पारी और 140 रन से अपने नाम किया। इसी के साथ मेजबान टीम ने दो मुकाबलों की सीरीज में 1-0 से लीड बना ली है।
टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम अपनी पहली पारी में सिर्फ 162 रन ही बना सकी। मेहमान टीम के लिए जस्टिन ग्रीव्स ने 48 गेंदों में 32 रन की पारी खेली। भारत की ओर से मोहम्मद सिराज ने 4, जबकि जसप्रीत बुमराह ने 3 विकेट हासिल किए। इसके जवाब में भारत ने अपनी पहली पारी 448/5 के स्कोर पर घोषित की। मेजबान टीम के लिए सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने 100 रन की पारी खेली। इनके अलावा, ध्रुव जुरेल ने 125, जबकि रवींद्र जडेजा ने नाबाद 104 रन बनाए। कप्तान शुभमन गिल ने भारत के खाते में 50 रन का योगदान दिया। वेस्टइंडीज के लिए इस पारी में कप्तान रोस्टन चेज ने 2 विकेट झटके, जबकि जायडेन सील्स, जोमेल वारिकन और खारी पियरे ने एक-एक विकेट लिया।
वेस्टइंडीज ने अपनी दूसरी पारी में भी पिछली गलतियों से कोई सबक नहीं लिया। यह टीम महज 146 रन पर ऑलआउट हो गई। इस पारी में एक बार फिर वेस्टइंडीज की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही। टीम ने 12 रन पर टैगेनारिन चंद्रपॉल (8) का विकेट गंवा दिया। यहां से विकेटों का पतझड़ लग गया। इस बीच एलिक अथानाजे ने 74 गेंदों में 3 चौकों की मदद से 38 रन बनाते हुए टीम को संभालने का प्रयास किया, लेकिन उनकी कोशिश नाकाम रही। एलिक के अलावा, जस्टिन ग्रीव्स 25 और जायडेन सील्स 22 रन टीम के खाते में जोड़ सके।
सम्बंधित ख़बरें
81 रन की पारी, फिर प्लेयर ऑफ द सीरीज…वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, भारत ने जिम्बाब्वे को 3-0 से हराया
शतक से चूके वैभव, लेकिन मचा दिया कहर… तीसरे टी20 में भारत ने जिम्बाब्वे को दिया 193 रन का लक्ष्य
सूर्यवंशी-अभिषेक फ्लॉप…ईशान-तिलक वर्मा ने संभाली कमान, भारत ने जिम्बाब्वे को दिया 220 रन का टारगेट
ZIM vs IND 2nd T20I: हरारे की बल्लेबाजी पिच पर फिर बरसेंगे रन? जानिए पिच रिपोर्ट, मौसम और संभावित प्लेइंग टीम
भारत की ओर से रवींद्र जडेजा ने 54 रन देकर 4 शिकार किए, जबकि मोहम्मद सिराज ने 3 विकेट अपने नाम किए। इनके अलावा, कुलदीप यादव ने 2 विकेट चटकाए।
04 Oct 2025 02:02 PM (IST)
04 Oct 2025 02:02 PM (IST)India vs West Indies Live Score, Day 3: भारत ने आसानी से जीता मुकाबला
भारत ने आसानी से यह मुक़ाबला जीत लिया। हालांकि इस मैच में भारत के लिए कई सकारात्मक पहलू रहे जिसमें राहुल का शतक, जाडेजा और जुरेल के शतकों के साथ ही भारतीय गेंदबाज़ों की प्रभावी गेंदबाज़ी भी शामिल रही। बुमराह और सिराज दोनों ही लय में दिखे और दूसरी पारी में जाडेजा ने स्पिन की बागडोर संभाली। वेस्टइंडीज़ एक भी सत्र इस मैच में भारत को परेशान नहीं कर सका और उन्हें दिल्ली में खेले जाने वाले अगले टेस्ट से पहले काफ़ी कुछ सुधार करना होगा।
That will be Lunch on Day 3️⃣
3️⃣ wickets for Ravindra Jadeja 👌
1️⃣ wicket each for Kuldeep Yadav and Mohd. Siraj 👏#TeamIndia are 5️⃣ wickets away from winning the first #INDvWI Test 💪Scorecard ▶️ https://t.co/MNXdZceTab@IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/5zXp1446sP
— BCCI (@BCCI) October 4, 2025
04 Oct 2025 01:48 PM (IST)
04 Oct 2025 01:48 PM (IST)India vs West Indies Live Score, Day 3: भारत में वेस्टइंडीज के भारत के खिलाफ पिछले पाँच टेस्ट
- कोलकाता, 2013: पारी और 51 रनों से हार
- मुंबई विश्व कप, 2013: पारी और 126 रनों से हार
- राजकोट, 2018: पारी और 272 रनों से हार
- हैदराबाद, 2018: 10 विकेट से हार
- अहमदाबाद, 2025: पारी और 140 रनों से हार
04 Oct 2025 01:45 PM (IST)
04 Oct 2025 01:45 PM (IST)India vs West Indies Live Score, Day 3: वेस्टइंडीज़ की पिछली 15 टेस्ट पारियाँ
- 146 (45.1 ओवर)
- 162 (44.1)
- 27 (14.3)
- 143 (52.1)
- 143 (34.3)
- 253 (73.2)
- 141 (33.4)
- 190 (63.2)
- 244 (66.1)
- 163 (41.1)
- 123 (36.3)
- 137 (25.2)
- 185 (50)
- 146 (65)
- 152 (46.1)
04 Oct 2025 01:44 PM (IST)
04 Oct 2025 01:44 PM (IST)India vs West Indies Live Score, Day 3: भारत ने हासिल की बड़ी जीत
भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को दूसरी पारी में 146 रनों पर ऑलआउट करके पारी और 140 रनों से बड़ी जीत दर्ज कर ली है। यह मुकाबला केवल ढाई दिन ही चला। भारतीय टीम ने इस मुकाबले का सभी सेशन अपने नाम किया।
04 Oct 2025 01:35 PM (IST)
04 Oct 2025 01:35 PM (IST)UP सरकार हर मुद्दे का सांप्रदायिकरण और ध्रुवीकरण- कांग्रेस नेता
कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने कहा, "केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार भरपूर कोशिश कर रही है कि हर मुद्दे का सांप्रदायिकरण और ध्रुवीकरण हो। इनके पास जनता को बताने के लिए कुछ नहीं बचा है। लेकिन यदि बरेली में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे या सांसद शांति स्थापित करने के लिए अपील करना चाहते थे तो उन्हें जाने देना चाहिए था, वहां शांति बनाए रखनी चाहिए।"
#WATCH प्रयागराज: कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने कहा, "केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार भरपूर कोशिश कर रही है कि हर मुद्दे का सांप्रदायिकरण और ध्रुवीकरण हो। इनके पास जनता को बताने के लिए कुछ नहीं बचा है। लेकिन यदि बरेली में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे या सांसद शांति स्थापित करने… pic.twitter.com/yzV9YJLjhk
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 4, 2025
04 Oct 2025 01:06 PM (IST)
04 Oct 2025 01:06 PM (IST)India vs West Indies Live Score, Day 3: वेस्टइंडीज को लगा आठवां झटका
वेस्टइंडीज को वारिकन के रूप में 8वां झटका लगा। अब भारत को जीत के लिए महज 2 विकेट की जरूरत है। सिराज ने वारिकन को चलता किया। सिराज का यह तीसरा विकेट था। 98 के स्कोर पर 8 बल्लेबाज पवेलियन लौट गए हैं।
04 Oct 2025 01:02 PM (IST)
04 Oct 2025 01:02 PM (IST)India vs West Indies Live Score, Day 3: वेस्टइंडीज को लगा सातवां झटका
वेस्टइंडीज को सातवां झटका जस्टिन ग्रीव्स के रूप में लगा। जस्टिन ग्रीव्स 25 रनों की पारी खेलकर आउट हो गए। वेस्टइंडीज ने 98 रन बनाने में ही सात विकेट गंवा दिए। सिराज को यह विकेट मिला। भारतीय टीम अब जीत से तीन विकेट दूर है।
04 Oct 2025 12:52 PM (IST)
04 Oct 2025 12:52 PM (IST)India vs West Indies Live Score, Day 3: लंच के बाद एथेनेज हुए आउट
लंच के बाद एलिक एथेनेज 38 रन बनाकर आउट हो गए। वेस्टइंडीज का छठा विकेट 92 के स्कोर पर गिरा। वाशिंगटन सुंदर ने अपने की गेंद पर कैच पकड़कर एथेनेज को चलता किया। भारत अब जीत से महज 4 विकेट दूर है।
04 Oct 2025 11:34 AM (IST)
04 Oct 2025 11:34 AM (IST)India vs West Indies Live Score, Day 3: लंच तक वेस्टइंडीज ने गंवाए 5 विकेट
लंच तक वेस्टइंडीज की टीम ने 66 रन बनाकर 5 विकेट गंवा दिए हैं। ऐथनेज 28 रन बनाकर खेल रहे है। बाकी कोई भी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सका। भारत के लिए जडेजा ने 3, कुलदीप ने 1 और सिराज ने 1 विकेट चटकाए।
That will be Lunch on Day 3️⃣
3️⃣ wickets for Ravindra Jadeja 👌
1️⃣ wicket each for Kuldeep Yadav and Mohd. Siraj 👏#TeamIndia are 5️⃣ wickets away from winning the first #INDvWI Test 💪Scorecard ▶️ https://t.co/MNXdZceTab@IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/5zXp1446sP
— BCCI (@BCCI) October 4, 2025
04 Oct 2025 11:08 AM (IST)
04 Oct 2025 11:08 AM (IST)India vs West Indies Live Score, Day 3: होप भी लौटे पवेलियन
वेस्टइंडीज को पांचवां झटका होप के रूप में लगा है। शे होप 1 रन बनाकर आउट हो गए हैं। 46 के स्कोर पर वेस्टइंडीज का पांचवां विकेट गिरा। रवींद्र जडेजा ने होप को आउट करके तीसरी सफलता हासिल की।
04 Oct 2025 10:54 AM (IST)
04 Oct 2025 10:54 AM (IST)India vs West Indies Live Score, Day 3: कुलदीप ने रोस्टन चेज को किया चलता
वेस्टइंडीज को चौथा झटका कप्तान रोस्टन चेज के रूप में लगा। चेज 1 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। कुलदीप यादव ने चेज को बोल्ड करके भारतीय टीम को चौथी सफलता दिलाई। अभी पहली पारी के आधार पर वेस्टइंडीज टीम 251 रनों से पीछे है। दूसरी पारी में वेस्टइंडीज ने 35 रनों पर 4 विकेट गंवा दिए हैं।
04 Oct 2025 10:48 AM (IST)
04 Oct 2025 10:48 AM (IST)India vs West Indies Live Score, Day 3: ब्रेंडन किंग हुए आउट
वेस्टइंडीज को तीसरा झटका ब्रेंडन किंग के रूप में लगा। रवींद्र जडेजा को दूसरी सफलता मिला। किंग 5 रन बनाकर 34 के स्कोर पर आउट हो गए। वेस्टइंडीज की टीम अभी 252 रन पीछे है।
04 Oct 2025 10:42 AM (IST)
04 Oct 2025 10:42 AM (IST)India vs West Indies Live Score, Day 3: एक कैलेंडर वर्ष (5+ टेस्ट) में सलामी बल्लेबाज़ों का सबसे खराब औसत
- 10.20 वेस्टइंडीज (2025)
- 11.45 दक्षिण अफ़्रीका (1912)
- 11.95 पाकिस्तान (1986)
- 13.54 जिम्बाब्वे (1999)
- 14.10 इंग्लैंड (1906)
- 14.85 न्यूज़ीलैंड (1958)
04 Oct 2025 10:21 AM (IST)
04 Oct 2025 10:21 AM (IST)India vs West Indies Live Score, Day 3: वेस्टइंडीज को लगा दूसरा झटका
वेस्टइंडीज को दूसरा झटका कैंपबेल के रूप में लगा। कैंपबेल 14 रन बनाकर आउट हो गए। वेस्टइंडीज ने 24 के स्कोर पर ही दूसरा विकेट गंवा दिया है। रवींद्र जडेजा को यह विकेट मिला।
04 Oct 2025 10:07 AM (IST)
04 Oct 2025 10:07 AM (IST)India vs West Indies Live Score, Day 3: वेस्टइंडीज को लगा पहला झटका
वेस्टइंडीज को चंद्रपॉल के रूप में पहला झटका लगा। चंद्रपॉल 23 गेंदों में 8 रन बनाकर आउट हो गए। सिराज ने एक बार भारतीय टीम को पहली सफलता दिलाई। रेड्डी ने शानदार कैच पकड़ा।
04 Oct 2025 09:54 AM (IST)
04 Oct 2025 09:54 AM (IST)India vs West Indies Live Score, Day 3: वेस्टइंडीज की दूसरी पारी शुरू
वेस्टइंडीज की दूसरी पारी शुरू हो गई है। इस पारी में वेस्टइंडीज के दोनों ओपनर ने खाता खोल लिया है। 5 ओवर में बिना किसी नुकसान के 7 रन बना लिए हैं। चंद्रपॉल और कैंपबेल अभी तक अच्छा दिख रहे हैं।
04 Oct 2025 09:28 AM (IST)
04 Oct 2025 09:28 AM (IST)India vs West Indies Live Score, Day 3: दिन का खेल शुरू होने से पहले भारतीय टीम ने पारी घोषित की
तीसरे दिन का खेल शुरू होने से पहले ही भारतीय टीम ने पारी को घोषित कर दिया है। आज के दिन अब वेस्टइंडीज के बल्लेबाज बल्लेबाजी करते नजर आएंगे।
04 Oct 2025 09:25 AM (IST)
04 Oct 2025 09:25 AM (IST)India vs West Indies Live Score, Day 3: भारतीय टीम ने 448 रनों पर पारी घोषित की
भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहली पारी 448 रनों पर घोषित कर दी है। रविंद्र जडेजा 104 रन बनाकर नाबाद रहे और सुंदर भी 9 रनों के साथ नाबाद रहे। भारत के लिए केएल राहुल ने 100, ध्रुव जुरेल ने 125 रनों की पारी खेली। वहीं उसके अलावा गिल ने 50 और यशस्वी जायसवाल ने 36 रन बनाए।
04 Oct 2025 09:05 AM (IST)
04 Oct 2025 09:05 AM (IST)India vs West Indies Live Score, Day 3: जडेजा ने शतक लगाकर हासिल की बड़ी उपलब्धि
रवींद्र जडेजा ने शतक लगाकर एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। जडेजा अब कपिल देव और रविचंद्रन अश्विन के खास लिस्ट में शामिल हो गए हैं। जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए कम से कम 6 शतक और 6 बार पारी में पांच विकेट चटकाए हो।
रवींद्र जडेजा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, भारत के लिए ऐसा करनामा करने वाले…
04 Oct 2025 09:02 AM (IST)
04 Oct 2025 09:02 AM (IST)India vs West Indies Live Score, Day 3: भारतीय टीम का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 448 रन
दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारतीय टीम ने 5 विकेट के नुकसान पर 448 रन बनाए हैं। रवींद्र जडेजा 104 रन बनाकर खेल रहे है। वहीं उनका साथ वाशिंगटन सुंदर दे रहे हैं। भारतीय टीम की नजरे आज 400 से ज्यादा बढ़त लेने पर होगी।
04 Oct 2025 08:59 AM (IST)
04 Oct 2025 08:59 AM (IST)India vs West Indies Live Score, Day 3: पहले टेस्ट के तीसरे दिन के खेल में आपका स्वागत है
सुप्रभात दोस्तों! नमस्कार, भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो मैचों की सीरीज के पहले टेस्ट के तीसरे दिन के खेल की हमारी लाइव कवरेज में आपका स्वागत है। सीरीज का पहला मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है।
India vs west indies live score 1st test day 3 match scorecard narendra modi stadium ahmedabad liveblog in hindi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन खत्म…अब क्या करेगी कॉकरोच जनता पार्टी? राजनीति में एंट्री करेंगे दीपके! जानें अगला कदम
Jul 26, 2026 | 10:13 PMThane News: बदलापुर के कालू झरने में बड़ा हादसा, तेज बहाव में बहने से दो युवकों की मौत
Jul 26, 2026 | 09:57 PM‘जन नायकन’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, ओपनिंग वीकेंड में 100 करोड़ क्लब में एंट्री, कई फिल्मों को छोड़ा पीछे
Jul 26, 2026 | 09:56 PMस्कूल वाला साइकिल रिक्शा देख लौट आई बचपन की यादें, वायरल वीडियो ने लोगों को कर दिया भावुक
Jul 26, 2026 | 09:54 PMTamil Nadu Politics: TVK को बड़ा झटका, चेन्नई में 25 से अधिक स्थानीय नेताओं ने छोड़ी पार्टी और थामा DMK का हाथ
Jul 26, 2026 | 09:52 PMCM Yogi Agra Visit: मंच से भाषण दे रहे थे CM योगी, पास बैठे BJP विधायक भर रहे थे खर्राटे, VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:47 PMसोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने लाखों लोगों का दिल जीत लिया है। ग्रेटर नोएडा वेस्
Jul 26, 2026 | 09:46 PMवीडियो गैलरी

जौहर यूनिवर्सिटी के समर्थन में सड़कों पर उतरे सपाई, अलीगढ़ में डीएम ऑफिस में जड़ा ताला; VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:31 PM
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार; वकील ने खोले बड़े राज, राजनीतिक जीवन में पहली बार जाना पड़ा जेल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 09:04 PM
चुप नहीं बैठी महिला; बीएमटीसी बस में छेड़छाड़ करने वाले को ड्राइवर ने सिखाया सबक, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 08:45 PM
अब बात होगी तो सिर्फ PoK पर…, कारगिल वॉर मेमोरियल से राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को सख्त चेतावनी; देखें Video
Jul 26, 2026 | 02:41 PM
भोपाल के हथाईखेड़ा डैम में नियमों की उड़ रही धज्जियां, प्रशासन ने जांच का दिया भरोसा-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:43 PM
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर तेज प्रताप का बड़ा बयान, बोले- छात्रों ने सरकार को झुका दिया-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:08 PM















