-
शुक्र, 26 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- India Vs Sri Lanka Odi Series Rohit Sharma Virat Kohli Reached Sri Lanka Will Participate In Practice Session
श्रीलंका पहुंचे रोहित और कोहली, ODI सीरीज से पहले नेट्स में बहाएंगे पसीना
- Written By: मृणाल पाठक
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली सहित अन्य खिलाड़ी श्रीलंका के खिलाफ दो अगस्त से शुरू होने वाली तीन एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की श्रृंखला से पहले यहां अभ्यास सत्र में भाग लेंगे।

रोहित शर्मा और विराट कोहली (सौजन्यः सोशल मीडिया)
कोलंबो: भारतीय टीम इस समय श्रीलंका दौरे पर है। जहां टीम इंडिया श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज और तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलना है। हालांकि भारत ने टी20 सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त हासिल कर ली है। वहीं वनडे सीरीज के लिए कप्तान रोहित शर्मा और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली सहित अन्य खिलाड़ी श्रीलंका पहुंच गए हैं।
भारत और श्रीलंका के खिलाफ दो अगस्त से वनडे सीरीज शुरू होने वाली। इससे पहले यहां अभ्यास सत्र भी होना है, जिसमें भारत के कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली समेत कई खिलाड़ी भाग लेंगे। रोहित, कोहली और पहली बार टीम में शामिल किए गए हर्षित राणा सहित वनडे टीम मैं शामिल खिलाड़ी रविवार को यहां पहुंचे। सूर्यकुमार यादव की अगवाई में भारतीय टी20 टीम पालेकल में मंगलवार को अंतिम मैच खेलेगी। इसके बाद वनडे टीम में शामिल खिलाडी रोहित के नेतृत्व वाली टीम से जुड़ेंगे।
Rohit, Virat, Iyer & KL Rahul will practice at Colombo today ahead of the ODI series. (Revsportz). pic.twitter.com/QhZgvIrc1D — Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) July 29, 2024
रोहित, कोहली और कुलदीप यादव टी20 विश्व कप में भारत की जीत के बाद पहली बार मैदान पर उतरेंगे। श्रीलंका के खिलाफ वनडे श्रृंखला से श्रेयस अय्यर भी राष्ट्रीय टीम में वापसी करेंगे। उन्होंने भारत की तरफ से सीमित ओवरों का अंतिम मैच पिछले साल दिसंबर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेला था। वनडे टीम में शामिल यह सभी खिलाड़ी सहायक कोच अभिषेक नायर की देखरेख में कोलंबो में अभ्यास करेंगे। श्रीलंका के खिलाफ तीनों वनडे मैच यहां आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले जाएंगे। पहला मैच दो अगस्त, दूसरा चार अगस्त और तीसरा मैच सात अगस्त को खेला जाएगा ।
यह भी पढ़ें- भारत करेगा 2025 एशिया कप की मेजबानी, इस फॉर्मेट में खेला जाएगा टूर्नामेंट
सम्बंधित ख़बरें
दोहरे शतक और सर्वाधिक छक्कों के रिकॉर्ड वाले रोहित शर्मा को मिला पद्मश्री, जानें 19 वाला कनेक्शन
आयरलैंड सीरीज से पहले भारत को बड़ा झटका, स्टार स्पिनर वरुण चक्रवर्ती हुए बाहर
रोहित शर्मा के क्लब में शामिल हुए शुभमन गिल, वनडे में छठी बार जीता ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ का अवॉर्ड
IND vs AFG: ODI सीरीज में गुरनूर बराड़ का धमाका, 7 विकेट लेकर रचा इतिहास
जानकारी के लिए बता दें कि भारत और श्रीलंका के बीच अप टी20 सीरीज का आखिरी और तीसरा मैच 30 जुलाई को खेला जाना है। जहां भारत मेजबान टीम को क्लीन स्वीप करने की कोशिश में रहेगा। इस सीरीज में सूर्यकुमार यादव भारत की कप्तानी कर रहे हैं।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
India vs sri lanka odi series rohit sharma virat kohli reached sri lanka will participate in practice session
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Rent Freeze: न्यूयॉर्क में जोहरान ममदानी का बड़ा तोहफा, 10 लाख घरों का किराया 2 साल तक नहीं बढ़ेगा
Jun 26, 2026 | 12:54 PMउज्जैन: खेत तक रास्ता नहीं मिलने पर पानी की टंकी पर चढ़े दो किसान परिवार, बोले- न्याय मिलने तक नहीं उतरेंगे
Jun 26, 2026 | 12:44 PMअनाथ बच्ची को महिला ने मारी लात, सीढ़ी से नीचे गिरी मासूम, पनवेल के आंगनवाड़ी में बेहरमी का Video वायरल
Jun 26, 2026 | 12:44 PMमुंबई-नागपुर रूट पर यात्रियों की भीड़ कम करने के लिए वीकेंड स्पेशल ट्रेन का ऐलान, इन स्टेशनों पर होगा स्टॉपेज
Jun 26, 2026 | 12:32 PMराम मंदिर चंदा चोरी केस में विपक्ष हावी! कांग्रेस-आप ने मिलकर लगाई क्लास, SIT की जिम्मेदारियों और FIR पर सवाल
Jun 26, 2026 | 12:22 PMलखनऊ हादसे के बाद भोपाल में सख्ती, कोचिंग–हॉस्टल और लाइब्रेरी पर प्रशासन का बड़ा एक्शन
Jun 26, 2026 | 12:17 PMअंधेरे में डूबा अकोला का प्रभाग 18; लोगो ने महावितरण कार्यालय पर किया प्रदर्शन, सोमवार तक का मिला ‘अल्टीमेटम’
Jun 26, 2026 | 12:16 PMवीडियो गैलरी

भूकंप आने से पहले क्यों अजीब हरकतें करते हैं जानवर? जानिए इसके पीछे का वो विज्ञान जो इंसान नहीं देख पाते!
Jun 25, 2026 | 10:53 PM
ट्रंप और JD वेंस की सीक्रेट मीटिंग की इनसाइड स्टोरी, जिसमें सऊदी अरब-भारत को लेकर बना था बड़ा प्लान- VIDEO
Jun 25, 2026 | 10:34 PM
धार में मोहर्रम की रस्म पर आधी रात हुआ बवाल, पुलिस एक्शन से मचा हड़कंप! देखें VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:33 PM
Agra में अवैध मजारों पर गरजा बुलडोजर! हिंदूवादी संगठनों की खुली चेतावनी, बोले- अब नहीं चलेगा अवैध कब्जा, VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:22 PM
धरती फटी और समा गए लाखों लोग! वेनेजुएला में भूकंप ने मचाई भारी तबाही, देखें VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:12 PM
कोलकाता में बड़ा हादसा! निर्माणाधीन गोदाम की छत गिरने से मलबे में दबे कई मजदूर, मची चीख-पुकार
Jun 25, 2026 | 02:14 PM














