भारत करेगा 2025 एशिया कप की मेजबानी, इस फॉर्मेट में खेला जाएगा टूर्नामेंट

एशिया कप 2025 की मेजबानी भारत को सौंपी गई है। यह टूर्नामेंट टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा। यह आगामी टी20 वर्ल्ड कप 2026 को देखते हुए रखा गया है। ताकि टीमें एशिया कप 2025 को खेलते हुए टी20 वर्ल्ड कप 2026 की भी तैयारी कर सके।
India will host asia cup 2025 in format of t20
टीम इंडिया ( सौजन्य: BCCI एक्स)
Published on: 
Updated on: 

नई दिल्ली: रोहित शर्मा की अगुवाई में भारत ने पिछले साल का एशिया कप 2023 में धमाल मचाते हुए खिताब अपने नाम किया था। जिसके बाद अब 2025 के एशिया कप का इंतजार हो रहा है। 2025 के एशिया कप की मेजबानी भारत को सौंपी गई है। 2025 का एशिया कप टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा। पिछले साल यह टूर्नामेंट श्रीलंका में खेला गया था।

दरअसल, एशिया कप 2025 का फॉर्मेट टी20 रखा गया है। यह आगामी टी20 वर्ल्ड कप 2026 को देखते हुए रखा गया है। ताकि टीमें एशिया कप 2025 को खेलते हुए टी20 वर्ल्ड कप 2026 की भी तैयारी कर सके। वहीं 2027 के एशिया कप की मेजबानी बांग्लादेश को दी गई है। हालांकि यह टूर्नामेंट वनडे फॉर्मेट में खेला जाएगा।

जानकारी के लिए बता दें कि एशिया कप का आयोजन एशियन क्रिकेट कंट्रोल करती है। इस टूर्नामेंट के इतिहास को देखें तो अब तक की सबसे कामयाब टीम भारत ही रही है। भारत ने रिकॉर्ड 8 बार यह ट्रॉफी अपने नाम की है। जिसमें 7 बार वनडे और 1 बार टी20 फॉर्मेट में शामिल है।

जबकि भारत के बाद श्रीलंका ने सबसे ज्यादा खिताब जीते हैं। जिसने 6 बार एशिया कप ट्रॉफी जीता है। वहीं तीसरे नंबर पर पाकिस्तान है, जिसने महज 2 बार एशिया कप का खिताब जीता है।

जानकारी के लिए बता दें कि एशिया कप 2023 फाइनल में भारत ने आसानी से श्रीलंका को हरा दिया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने 15.2 ओवर में 50 रनों बनाए थे। जिसके बाद भारत को 51 रन का लक्ष्य का पिछा करने में ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ी। टीम इंडिया ने 6.1 ओवर में बिना किसी विकेट के लक्ष्य हासिल कर लिया था।

बता दें कि T20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जीतने के बाद ही कप्तान रोहित शर्मा और स्टार प्लेयर विराट कोहली ने इस फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया था। जिसके बाद ऐसा पहली बार होगा की कोई बड़े टूर्नामेंट में टीम इंडिया रोहित और विराट के बिना खेलेगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com