-
गुरु, 9 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- India Vs Sri Lanka Final Smriti Mandhana Smashed 11th Odi Century Became Third Batter In World
IND W vs SL W Final: स्मृति मंधाना ने श्रीलंकाई गेंदबाजों के छुड़ाए छक्के, जबरदस्त प्रहार कर रच दिया इतिहास
- Written By: मृणाल पाठक
IND W vs SL W Final: स्मृति मंधाना ने वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक और शतक जड़ाकर बड़ा कारनामा किया है। वह इस फॉर्मेट में 11 या उससे ज्यादा शतक लगाने वाली दुनिया की तीसरी बल्लेबाज बन गई हैं।

स्मृति मंधाना (सोर्स- एक्स)
स्पोर्ट्स डेस्क: भारतीय महिला क्रिकेट टीम आज 11 मई को श्रीलंका के खिलाफ ट्राई सीरीज का फाइनल मैच खेल रही है। इस खिताबी मुकाबले में भारतीय टीम की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने कमाल का खेल दिखाते हुए श्रीलंका के खिलाफ जबरदस्त शतक लगाया है। इतना ही नहीं, उन्होंने शतक जड़कर बड़ा कारनामा भी कर दिया है।
स्मृति मंधाना ने इस शतकीय पारी के साथ वनडे इंटरनेशनल में अपना 11वां शतक पूरा कर लिया है। साथ वह अब दुनिया की तीसरी सबसे ज्यादा शतक लगाने वाली महिला खिलाड़ी बन गई हैं। इस मैच में मंधाना ने 92 गेंदों पर 12 चौके और 2 छक्के लगाते हुए शतक बनाया।
Smriti Mandhana rises to the occasion with a brilliant century in the tri-series final against Sri Lanka 👏 📝 #SLvIND: https://t.co/55RWQxucZB pic.twitter.com/oB93m7yQlH — ICC (@ICC) May 11, 2025
शुरुआत में स्मृति मंधाना ने संभलकर खेला, लेकिन बाद में श्रीलंका की गेंदबाजों पर जमकर हमला बोला। खास बात यह रही कि उन्होंने मेजबान टीम की कप्तान चमारी अटापट्टू को एक ही ओवर में लगातार तीन चौके जड़कर अपना शतक पूरा किया।
महिला वनडे क्रिकेट में स्मृति मंधाना ने से ज्यादा शतक सिर्फ ऑस्ट्रेलिया की मेग लैनिंग (15) और न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स (13) ने लगाए हैं। मंधाना ने इस पारी में इंग्लैंड की टॉमी ब्यूमोंट को पीछे छोड़ दिया, जिनके नाम 10 शतक हैं।
सम्बंधित ख़बरें
दादा फैंस के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी! सौरव गांगुली को ICC ने दिया सबसे बड़ा सम्मान, जय शाह को कहा शुक्रिया
IND vs ENG: 125 रन की हार के बाद टीम इंडिया के बचाव में उतरे गौतम गंभीर, बोले- एक मैच से टीम…
रांची से विश्व क्रिकेट के शिखर तक… आखिर कैसे बने करोड़ों दिलों के सबसे चहेते MS Dhoni?
पृथ्वी शॉ संग सगाई टूटने की खबरों का लेकर गर्लफ्रेंड आयी सामने, बोली-हम अब भी साथ हैं
यह श्रीलंका के खिलाफ स्मृति मंधाना का पहला शतक भी है। मंधाना ने पहले प्रतीका रावल के साथ अच्छी ओपनिंग साझेदारी की, फिर हरलीन देओल के साथ मिलकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। इस मुकाबले में उन्होंने 101 गेंदों में 116 रनों की पारी खेली, जिसमें 15 चौके और दो छक्के शामिल हैं।
जानकारी के लिए बता दें कि भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने रविवार को महिला ट्राई वनडे सीरीज के फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। हरमनप्रीत की अगुआई वाली टीम ने चार मैचों में से तीन जीत के साथ तीन टीमों की तालिका में शीर्ष स्थान हासिल करके फाइनल के लिए क्वालीफाई किया है।
India vs sri lanka final smriti mandhana smashed 11th odi century became third batter in world
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
‘कलेक्टर साहब पानी निकलवाने में मदद करें…’, रीवा में मासूम बिटिया की भावुक गुहार; देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 04:39 PMमौत के आगे बेबस मानवता, नालासोपारा में चादर का स्ट्रेचर बनाकर अस्पताल पहुंचे लोग, लेकिन नहीं बची कविता की जान
Jul 09, 2026 | 04:37 PMठाणे की सूर्या जल परियोजना पर हाई कोर्ट का फैसला 14 जुलाई को होगा, 218 MLD अतिरिक्त पानी मिलने की उम्मीद
Jul 09, 2026 | 04:34 PMभंडारा में गेल गैस पाइपलाइन प्रोजेक्ट से किसान परेशान: अधिग्रहित से अधिक जमीन खोदने का आरोप, 30% खेती प्रभावित
Jul 09, 2026 | 04:33 PMउत्तराखंड में बारिश का कहर, टिहरी में भारी बारिश से देखते ही देखते भरभराकर गिरा मकान; VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 04:31 PMचीन के GDP डेटा पर सवाल उठाने वाले दिग्गज अर्थशास्त्री की संदिग्ध मौत, जांच की उठी मांग
Jul 09, 2026 | 04:25 PMहाथ में बिल्व का पौधा लेकर महाकाल दरबार पहुंचे ‘ट्रीमैन’ विष्णु लांबा; पर्यावरण संरक्षण के लिए की दंडवत यात्रा
Jul 09, 2026 | 04:20 PMवीडियो गैलरी

गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी का बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM
Agra Rain: पहली बारिश में डूबा वीवीआईपी रोड, सांसद के घर के बाहर जलभराव, खुली प्रशासन की पोल | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 10:34 PM
Nitin Gadkari: बेटे की कंपनी पर उठे सवालों का दिया कड़ा जवाब, बोले- झूठे प्रचार से नहीं डरता | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 09:19 PM
Nagpur Robbery: चाकू की नोक पर कार में सवार परिवार से लूट, बच्ची ने मोबाइल में रिकॉर्ड की पूरी वारदात | देखें
Jul 08, 2026 | 08:48 PM














