- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Mohammed Shami Participation In Test Series Against England Is Doubtful Due To Poor Form
ये क्या हो रहा है? पहले रोहित, फिर कोहली और अब शमी…टीम इंडिया का हाल हुआ बेहाल, BCCI को लग रहे झटके पर झटके!
रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेकर हर किसी को हैरान कर दिया था। जिसके बाद ये खबरें आ रही हैं कि विराट कोहली भी अब टेस्ट को अलविदा कहने के मूड में हैं। लेकिन, अब शमी के भी इंग्लैंड दौरे पर जाने को लेकर संदेह है।
- Written By: मृणाल पाठक

शमी, कोहली और रोहित (सोर्स- सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क: पाकिस्तान से संघर्ष विराम पर सहमति बनते ही सभी की निगाहें अब आईपीएल 2025 पर आ टिकी हैं। हर कोई ये जानना चाहता है कि आईपीएल की शुरुआत कब से होगी, जबकि कुछ लोगों को तो इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज का भी बेसब्री से इंतजार है। लेकिन, इस दौरान टीम इंडिया को झटके पर झटका लग रहा है।
दरअसल, कुछ दिन पहले ही रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेकर हर किसी को हैरान कर दिया था। जिसके बाद से ही ये खबरें आ रही हैं कि विराट कोहली भी अब टेस्ट को अलविदा कहने के मूड में हैं। लेकिन, अब खबर है कि भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के इंग्लैंड दौरे पर जाने को लेकर संदेह है।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शमी के इंग्लैंड दौरे पर जाने का संदेह उनकी तरफ से नहीं बल्कि चयन समिति के तरफ से है। बीसीसीआई के एक सूत्र ने दावा किया कि “शमी को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी किए कई महीने हो चुके हैं, लेकिन वह खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं। जबकि भारत की टीमों का चयन करते समय आमतौर पर आईपीएल के प्रदर्शन पर विचार नहीं किया जाता है।”
सम्बंधित ख़बरें
IPL 2026 के आखिरी लीग मैच में दिल्ली कैपिटल्स की जीत, ईडन गार्डन्स में KKR को 40 रनों से दी करारी शिकस्त
‘हिटमैन’ के क्लब में KL राहुल की एंट्री, IPL में मचाया ऐसा गदर कि रोहित शर्मा के खास रिकॉर्ड की कर ली बराबरी
IPL 2026 के आखिरी लीग में DC और KKR आमने-सामने, दिल्ली ने कोलकाता को जीत के लिए दिया 204 रनों विशाल का टारगेट
MI को हराकर IPL 2026 के प्लेऑफ में पहुंचने वाली अंतिम टीम बनी राजस्थान, वानखेड़े में 30 रनों से जीता मुकाबला
उन्होंने आगे कहा, ”शमी अपना रन-अप पूरा करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। शमी हमेशा आराम करने के लिए ड्रेसिंग रूम में वापस चले जाते हैं। ऐसे में चयनकर्ता यह समझने की कोशिश कर रहे हैं कि शमी को किस समस्या का सामना करना पड़ रहा है।”
जानकारी के लिए बता दें कि वनडे वर्ल्ड कप 2023 के मोहम्मद शमी चोट के कारण लंबे समय तक क्रिकेट के मैदान से दूर रहे थे। उसके बाद शमी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में खेलते नजर आए थे, लेकिन चोट के बाद शमी की गेंदबाजी में पहले जैसी धार नहीं दिख रही है। शमी आईपीएल में भी कुछ खास गेंदबाजी नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने अब तक 180 गेंदें फेंकी हैं, जिसमें शमी ने 11.23 की इकॉनमी से 337 रन दिए हैं।
आपको याद दिला दें कि भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज 20 जून से शुरू होगी। पहला मैच 20 जून, दूसरा मैच 2, तीसरा मैच 10, चौथा मैच 23 और पांचवां टेस्ट मैच 31 जुलाई से खेला जाएगा।
Mohammed shami participation in test series against england is doubtful due to poor form
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Padma Awards 2026: राष्ट्रपति मुर्मू आज 131 हस्तियों को करेंगी सम्मानित, 19 महिलाएं भी लिस्ट में शामिल
May 25, 2026 | 08:16 AMमई में चौथी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, आज करीब 3 रुपए की बढ़ोतरी, देखें MP के शहरों की रेट लिस्ट
May 25, 2026 | 08:15 AMसंजय गायकवाड़ की बढ़ीं मुश्किलें, कोर्ट ने धमकी मामले में पुलिस जांच को दी मंजूरी
May 25, 2026 | 08:15 AMAaj Ka Rashifal: पैसा, तरक्की और सुख-साधन; इन 4 राशियों पर आज मेहरबान रहेंगे ग्रह, क्या आपकी राशि भी है शामिल?
May 25, 2026 | 08:14 AMYavatmal: मारेगांव साप्ताहिक बाजार में मोबाइल चोरों का आतंक, 7 फोन चोरी कर खातों से निकाले 1.07 लाख रुपये
May 25, 2026 | 08:12 AMनागपुर बनेगा लॉजिस्टिक्स हब, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस बोले- रोजगार के खुलेंगे बड़े अवसर
May 25, 2026 | 08:04 AMGanga Dussehra: आज गंगा दशहरा पर बन रहा है दुर्लभ संयोग, इस शुभ मुहूर्त में एक छोटा सा दान और सारे दुख दूर
May 25, 2026 | 07:54 AMवीडियो गैलरी

UP के 19 बाहुबलियों पर चला हाईकोर्ट का हंटर! शस्त्र लाइसेंस पर योगी सरकार से मांगा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 11:15 PM
सिर कलम करने पर 1 करोड़ का इनाम! भाजपा नेता की धमकी पर टीएमसी सांसद सायोनी घोष का करारा जवाब
May 24, 2026 | 02:38 PM
हरे गमछे वालों को ढूंढो..सम्राट चौधरी के विवादित बयान पर छिड़ी बहस, तेजस्वी यादव ने दिया करारा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 02:33 PM
ईरान ने मानी Trump की बात? दुनिया से छिपी इस डील में क्या-क्या? VIDEO
May 24, 2026 | 02:12 PM
…अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं, राहुल और अखिलेश पर OP राजभर ने कसा तंज, बोले- सरकार बनाने का सपना छोड़ें
May 24, 2026 | 12:50 PM
गद्दार की परिभाषा में तो उनका परिवार… राहुल गांधी के ‘गद्दार’ बयान पर भाजपा नेता का पलटवार
May 24, 2026 | 12:31 PM














