-
शुक्र, 26 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- India Vs South Africa 4th T20 Abandoned Due To Fog Lucknow Ekana Ticket Refund Bcci Statement
IND vs SA: चौथा टी-20 रद्द होने पर क्या वापस मिलेगा पैसा? BCCI ने रिफंड पर दिया बड़ा अपडेट
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
IND vs SA: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज का चौथा मैच कोहरे के कारण रद्द हुआ था। अब बीसीसीआई ने टिकट रिफंड को लेकर बड़ा बयान जारी किया है और स्थिति स्पष्ट की है।

बीसीसीआई ने पैसा वापस करने पर दिया बड़ा बयान (फोटो- सोशल मीडिया)
BCCI breaks silence on ticket refunds: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला 17 दिसंबर को लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना था। इस मैच को लेकर फैंस में काफी उत्साह था, लेकिन घने कोहरे ने सारा खेल बिगाड़ दिया। हालात ऐसे हो गए कि न तो टॉस हो सका और न ही एक भी गेंद फेंकी जा सकी। निर्धारित समय शाम 7 बजे मैच शुरू होना था, लेकिन रात करीब 9:30 बजे अंपायर्स ने मुकाबला रद्द करने का फैसला लिया।
कोहरे के कारण कई बार हुआ निरीक्षण
मैच से पहले अंपायर्स ने कई बार मैदान का निरीक्षण किया। शुरुआत में उम्मीद थी कि कोहरा छंट सकता है, लेकिन समय बीतने के साथ हालात और खराब होते चले गए। दृश्यता बेहद कम हो गई थी, जिससे खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई। आखिरकार अंपायर्स ने नियमों को ध्यान में रखते हुए मैच रद्द करने का निर्णय लिया।
टिकट रिफंड को लेकर बीसीसीआई का बयान
मैच रद्द होने के बाद सबसे बड़ा सवाल फैंस के मन में यह था कि क्या उन्हें टिकट का पैसा वापस मिलेगा या नहीं। इस पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई की ओर से स्थिति साफ की गई है। बीसीसीआई की नीति के अनुसार, यदि कोई मुकाबला बिना एक भी गेंद फेंके रद्द हो जाता है, तो टिकट धारकों को सेवा शुल्क काटकर रिफंड का अधिकार होता है।
सम्बंधित ख़बरें
वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी के दिवाने बन गए कोहली के कोच, कहा- वो डेब्यू के हकदार हैं
IND vs IRE: आयरलैंड के खिलाफ जीत का सिलसिला बरकरार रखने उतरेगी टीम इंडिया, नई भूमिका में दिखेंगे कप्तान अय्यर
नीदरलैंड्स क्रिकेट टीम के कोच रयान कुक ने अचानक दिया इस्तीफा, यह बड़ी वजह आई सामने
बेन स्टोक्स ने नाइट क्लब विवाद पर तोड़ी चुप्पी, गलती मानते हुए साथी खिलाड़ियों से मांगी माफी
राज्य संघ के हाथ में है रिफंड का फैसला
बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने समाचार एजेंसी आईएनएस से बातचीत में बताया कि टिकट रिफंड से जुड़ा फैसला मेजबान राज्य संघ के अधिकार क्षेत्र में आता है। उन्होंने कहा कि लखनऊ मैच की मेजबानी उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) कर रहा था। टिकटों की बिक्री, रिफंड और उससे जुड़ी सभी व्यवस्थाएं राज्य संघ द्वारा ही संभाली जाती हैं। बीसीसीआई केवल मेजबानी के अधिकार देता है, बाकी जिम्मेदारी राज्य संघ की होती है।
सीरीज में भारत को मिली बढ़त
मैच रद्द होने के बावजूद भारतीय टीम सीरीज में 2-1 से आगे बनी हुई है। पहला टी20 मुकाबला भारत ने जीता था, जबकि दूसरे मैच में साउथ अफ्रीका ने जीत दर्ज की थी। तीसरे मुकाबले में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सीरीज में बढ़त हासिल की। अब 19 दिसंबर को अहमदाबाद में खेला जाने वाला पांचवां और आखिरी मुकाबला बेहद अहम होगा।
ये भी पढ़ें: सेमीफाइनल फतह के लिए टीम इंडिया का मास्टरप्लान! वैभव-आयुष की जोड़ी मचाएगी तबाही, ऐसी होगी प्लेइंग XI
आखिरी मैच पर टिकी फैंस की नजरें
यदि भारतीय टीम आखिरी टी20 जीतने में सफल रहती है, तो वह सीरीज अपने नाम कर लेगी। वहीं साउथ अफ्रीका के पास सीरीज बराबर करने का आखिरी मौका होगा। ऐसे में अहमदाबाद में होने वाला मुकाबला दोनों टीमों के लिए निर्णायक साबित हो सकता है।
India vs south africa 4th t20 abandoned due to fog lucknow ekana ticket refund bcci statement
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Barsana: 13 वर्षीय आराध्य ने हाथों के बल पूरी की बरसाना की 7 किलोमीटर परिक्रमा, दादी को दी अनूठी श्रद्धांजलि
Jun 26, 2026 | 02:22 PMNepal Tea Dispute: सीमा पर फंसी 13 लाख किलो चाय, सख्त टेस्टिंग से नेपाली फैक्ट्रियों पर लगा ताला
Jun 26, 2026 | 02:18 PMमायावती ने पाला, अखिलेश ने निकाला और अब सीएम योगी ने दी बड़ी जिम्मेदारी, भाजपा में उपाध्यक्ष बनीं पूजा पाल
Jun 26, 2026 | 02:17 PMHealthy Skin Tips: ग्लूटाथियोन बढ़ाने के लिए रोज खाएं ये 8 फूड्स, स्किन पर आएगा नेचुरल निखार
Jun 26, 2026 | 02:15 PMनागपुर विश्वविद्यालय में 579 पद रिक्त, बसपा ने कुलपति को सौंपा ज्ञापन; छात्रों के भविष्य पर जताई चिंता
Jun 26, 2026 | 02:15 PMवर्धा पुलिस को मिलेंगे 30 अत्याधुनिक वाहन, पालकमंत्री डॉ. भोयर की पहल से पुलिस बल होगा और सशक्त
Jun 26, 2026 | 02:10 PMवायरल वीडियो के बाद इंस्पेक्टर पर गिरी गाज; बसई जगनेर थाना प्रभारी हटाए गए, विभागीय जांच शुरू
Jun 26, 2026 | 02:09 PMवीडियो गैलरी

भूकंप आने से पहले क्यों अजीब हरकतें करते हैं जानवर? जानिए इसके पीछे का वो विज्ञान जो इंसान नहीं देख पाते!
Jun 25, 2026 | 10:53 PM
ट्रंप और JD वेंस की सीक्रेट मीटिंग की इनसाइड स्टोरी, जिसमें सऊदी अरब-भारत को लेकर बना था बड़ा प्लान- VIDEO
Jun 25, 2026 | 10:34 PM
धार में मोहर्रम की रस्म पर आधी रात हुआ बवाल, पुलिस एक्शन से मचा हड़कंप! देखें VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:33 PM
Agra में अवैध मजारों पर गरजा बुलडोजर! हिंदूवादी संगठनों की खुली चेतावनी, बोले- अब नहीं चलेगा अवैध कब्जा, VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:22 PM
धरती फटी और समा गए लाखों लोग! वेनेजुएला में भूकंप ने मचाई भारी तबाही, देखें VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:12 PM
कोलकाता में बड़ा हादसा! निर्माणाधीन गोदाम की छत गिरने से मलबे में दबे कई मजदूर, मची चीख-पुकार
Jun 25, 2026 | 02:14 PM














