-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- India Vs South Africa 2nd T20 Mohali Mullanpur Pitch Report Stats Preview
IND vs SA मुल्लांपुर पिच रिपोर्ट: चौके-छक्कों की बौछार या कहर बरपाएंगे गेंदबाज, कैसा रहेगा मिजाज?
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
IND vs SA: कटक में शानदार जीत के बाद टीम इंडिया दूसरे टी-20 इंटरनेशनल में साउथ अफ्रीका से मुल्लांपुर में भिड़ेगी। यह मैदान पहली बार टी-20 इंटरनेशनल की मेजबानी करेगा।

भारत बनाम साउथ अफ्रीका टी20 सीरीज (फोटो- सोशल मीडिया)
India vs South Africa Pitch Report: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच चल रही टी-20 सीरीज का दूसरा इंटरनेशनल मुकाबला अब मुल्लांपुर में खेला जाना है। पहले टी-20 में टीम इंडिया ने जिस तरह का दबदबा दिखाया, उसने साउथ अफ्रीका को पूरी तरह बैकफुट पर धकेल दिया था। अब प्रोटियाज की नजरें इस मैच में वापसी करने पर होंगी, जबकि भारत अपनी लय बरकरार रखना चाहेगा।
पहले मैच में भारतीय टीम का दमदार प्रदर्शन
सीरीज के पहले टी-20 मुकाबले में टीम इंडिया का प्रदर्शन हर विभाग में शानदार रहा। भारतीय गेंदबाजों ने कहर बरपाते हुए साउथ अफ्रीकी टीम को उनके सबसे न्यूनतम स्कोर पर समेट दिया। जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह ने नई गेंद से घातक स्पैल डाले, वहीं मिडिल ओवरों में वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल की स्पिन जोड़ी ने बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया।
हार्दिक पांड्या की तूफानी बल्लेबाजी
बल्लेबाजी में हार्दिक पांड्या भारतीय जीत के सबसे बड़े हीरो रहे। मुश्किल हालात में उतरने के बाद उन्होंने आक्रामक अंदाज अपनाया और सिर्फ 28 गेंदों में 58 रन ठोक दिए। हार्दिक की इस पारी ने भारत को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया और गेंदबाजों को मैच पर पकड़ बनाने का पूरा मौका दिया।
सम्बंधित ख़बरें
टी दिलीप का भारतीय टीम के साथ पांच साल का सफर हुआ खत्म, रोहित शर्मा हुए भावुक कहा- आप पर्दे के पीछे के…
फिटनेस टेस्ट पास करने की खबरें निकलीं झूठी! श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर होंगे जसप्रीत बुमराह?
भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान कहा- भारत के लिए खेल चुका हूं, अब कुछ साबित नहीं करना…
SL vs IND: 11 साल से श्रीलंका में अजेय है टीम इंडिया, अब WTC में बड़ी छलांग लगाने का मौका
दूसरे मैच में पलटवार के इरादे से उतरेगी साउथ अफ्रीका
पहले मुकाबले में मिली करारी हार से साउथ अफ्रीकी टीम सबक लेकर मैदान में उतरेगी। प्रोटियाज बल्लेबाजों के लिए भारतीय गेंदबाजी चुनौती जरूर बनी रहेगी, लेकिन टीम संतुलन के साथ खेलकर मैच में वापसी करने की कोशिश करेगी।
कैसी खेलती है मुल्लांपुर की पिच?
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच होने वाले दूसरे टी-20 मुकाबले की मेजबानी महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम करेगा। इस मैदान पर बल्ले और गेंद के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलती है। शुरुआती ओवरों में पिच बल्लेबाजी के लिए मददगार रहती है, जिससे चौके-छक्कों की बरसात होती है। मैच आगे बढ़ने के साथ ही पिच धीमी होने लगती है और स्पिनर्स की भूमिका अहम हो जाती है।
ऐसे में वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल जैसे गेंदबाज मैच का रुख पलटने में बड़ी भूमिका निभा सकते हैं। मुल्लांपुर में रात के मुकाबलों में ओस बड़ा फैक्टर बनती है। ओस का सीधा फायदा लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम को मिल सकता है, जिससे टॉस जीतने वाली टीम के फैसले की अहमियत और बढ़ जाती है।
ये भी पढ़ें: सचिन तेंदुलकर ने 15 साल पूराना वादा निभाया, महान बल्लेबाज से सीखें सच्ची दोस्ती की कहानी
मुल्लांपुर के आंकड़े क्या कहते हैं?
इस मैदान पर अब तक कोई भी टी-20 इंटरनेशनल मैच नहीं खेला गया है। हालांकि, आईपीएल में यहां कुल 11 मुकाबले खेले जा चुके हैं। इनमें से 6 मैच पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीते हैं, जबकि 5 मैचों में लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम सफल रही है। वहीं, 12 में से 7 मैच टॉस जीतने वाली टीम के नाम रहे हैं। ऐसे में दूसरे टी-20 में टॉस कप्तान सूर्यकुमार यादव की रणनीति में अहम भूमिका निभा सकता है।
India vs south africa 2nd t20 mohali mullanpur pitch report stats preview
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
JPSC Protest: छात्र आंदोलन पर बोले हेमंत सोरेन, सरकार बातचीत को तैयार, जल्द बनेगी हाई लेवल कमेटी
Aug 05, 2026 | 04:58 PMतनाव के बीच अरामको को रिकॉर्ड मुनाफा! जानिए Saudi ने होर्मुज बंद होने पर क्या चाल चली
Aug 05, 2026 | 04:56 PMSawan 2026: सावन में शिवलिंग पर जल चढ़ाने से पहले जान लें ये 4 नियम, एक छोटी भूल भी पड़ सकती है भारी
Aug 05, 2026 | 04:52 PMबुल्स और बियर्स की जंग के बाद संभला बाजार,152 अंक चढ़कर बंद हुआ सेंसेक्स; जानिए किन शेयरों ने भरी उड़ान
Aug 05, 2026 | 04:51 PMसंभल हिंसा पर न्यायिक आयोग की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, मुसलमानों को भड़काया गया…सांसद बर्क की भी भूमिका
Aug 05, 2026 | 04:47 PMहाथी जैसी ताकत होती है नारी में… सुधा मूर्ति ने सुनेत्रा पवार को दी ऐसी दुआ कि भर आएंगी आंखें, VIDEO वायरल
Aug 05, 2026 | 04:42 PMMahindra Scorpio-N Facelift हुई लॉन्च, कीमत ने चौंकाया, पैनोरमिक सनरूफ से ADAS तक मिले कई प्रीमियम फीचर्स
Aug 05, 2026 | 04:31 PMवीडियो गैलरी

थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM
सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM














